देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व के तीस प्रतिशत टी बी मरीज भारत में:- डॉ ए. के. सिंह

भारत में हर साल 20 लाख लोग टीबी की चपेट में आते हैं लगभग 5 लाख प्रतिवर्ष मर जाते हैं।

0 27280
विश्व के तीस प्रतिशत टी बी मरीज भारत में:- डॉ ए. के. सिंह डॉ ए. के. सिंह, अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

लखनऊ। टी.बी. एक संक्रामक रोग है और अगर इसका उपचार शुरूआत में ही नहीं किया गया तो ये जानलेवा भी हो सकता है। यह एक ऐसा रोग हैं जो व्यक्ति को धीरे-धीरे मारता है। टी.बी. रोग को अन्य कई नाम से भी जाना जाता है जैसे तपेदिक, क्षय रोग तथा यक्ष्मा। दुनिया में छह-सात करोड़ लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं और प्रत्येक वर्ष 25 से 30 लाख लोगों की इससे मौत हो जाती है। देश में हर तीन मिनट में दो मरीज क्षयरोग के कारण दम तोड़ दे‍ते हैं। हर दिन चालीस हजार लोगों को इसका संक्रमण हो जाता है।

अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेस्ट विशेषज्ञ डॉ ए. के. सिंह ने बताया कि टी.बी. रोग एक बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है। इसे फेफड़ों का रोग माना जाता है, लेकिन यह फेफड़ों से रक्त प्रवाह के साथ शरीर के अन्य भागों में भी फैल सकता है, ये रोग हड्डियाँ, हड्डियों के जोड़, लिम्फ ग्रंथियां, आंत, मूत्र व प्रजनन तंत्र के अंग, त्वचा और मस्तिष्क के ऊपर की झिल्ली आदि। टी.बी. के बैक्टीरिया सांस द्वारा शरीर में प्रवेश करते हैं। किसी रोगी के खांसने, बात करने, छींकने या थूकने के समय बलगम व थूक की बहुत ही छोटी-छोटी बूंदें हवा में फैल जाती हैं, जिनमें उपस्थित बैक्टीरिया कई घंटों तक हवा में रह सकते हैं और स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में सांस लेते समय प्रवेश करके रोग पैदा करते हैं।   

 डॉ ए. के. सिंह ने कहा कि यदि किसी को भी भूख न लगती हो या कम लगती है अचानक से शरीर का वजन कम होने लगे , खाँसी ज्यादा समय से हो, घुटने में दर्द-मोड़ने में परेशानी हो,बेचैनी एवं सुस्ती छाई रहना, सीने में दर्द का एहसास हो थकावट रात में पसीना आये तो उसे तत्काल बिना कोई देर किये चिकित्सक से सम्पर्क करना चाहिये। टीबी रोग में शुरूआती दौर में कारगर इलाज हो जाये तो काफी ठीक रहता है।

टीबी रोग से प्रभावित अंगों में छोटी-छोटी गांठ अर्थात्‌ टयुबरकल्स बन जाते हैं। उपचार न होने पर धीरे-धीरे प्रभावित अंग अपना कार्य करना बंद कर देते हैं और यही मृत्यु का कारण हो सकता है। भारत में हर साल 20 लाख लोग टीबी की चपेट में आते हैं लगभग 5 लाख प्रतिवर्ष मर जाते हैं। भारत में टीबी के मरीजों की संख्या दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा है। यदि एक औसत निकालें तो दुनिया के 30 प्रतिशत टीबी रोगी भारत में पाए जाते हैं।

डॉ ए. के. सिंह ने बताया कि टी.बी. रोग मुख्यत अपर्याप्त व पौष्टिकता से कम भोजन, कम जगह में बहुत लोगों का रहना, स्वच्छता का अभाव तथा गाय का कच्चा दूध पीना आदि से होता है। टी.बी. के मरीज द्वारा यहां-वहां थूक देने से इसके विषाणु उड़कर स्वस्थ व्यक्ति पर आक्रमण कर देते हैं। मदिरापान तथा धूम्रपान करने से भी इस रोग की चपेट में आया जा सकता है। साथ ही स्लेट फेक्टरी में काम करने वाले मजदूरों को भी इसका खतरा रहता है।

टीबी के संक्रमण से फेफड़ों में छोटे-छोटे घाव बन जाते हैं। यह एक्स-रे द्वारा जाना जा सकता है, घाव होने की अवस्था के सिम्टम्स हल्के नजर आते हैं। इस रोग की खास बात यह है कि ज्यादातर व्यक्तियों में इसके लक्षण उत्पन्न नहीं होते। टी.बी. के उपचार की शुरुआत सीने का एक्स-रे लेकर तथा थूक या बलगम की लेबोरेटरी जांच कर की जाती है। आजकल टी.बी. के उपचार के लिए अलग-अलग  एंटीट्यूबरक्यूलर दवाओं का एक साथ प्रयोग किया जाता है। यह उपचार लगातार 6 से 18 महीने तक चलता है। इस रोग की दवा लेने में अनियमितता बरतने पर, इसके बैक्टीरिया में दवाई के प्रति प्रतिरोध क्षमता उत्पन्न हो जाती है। बच्चों को टी.बी. से बचाने के लिए बी.सी.जी. का टीका जन्म के तुरंत बाद लगाया जाता है।

 डॉ ए. के. सिंह ने जानकारी दी कि क्षयरोग प्रमुखतः 15-60 वर्ष की आयु में होता है। एड्स के बाद सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी विश्व में हर सेकंड एक व्यक्ति क्षयरोग के शिकंजे में फंस रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व की कुल आबादी में से एक तिहाई सुषुप्त क्षयरोग के संक्रमण की चपेट में है। 24 मार्च विश्वभर में क्षयरोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। एचआईवी एड्स के बाद  संक्रमित  रोंगों में  क्षय रोग सबसे ज्यादा जानलेवा रोग है

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों में देश झेल रहा वायु प्रदूषण की मार, जनस्वास्थ्य खतरे में

सर्दियों में देश झेल रहा वायु प्रदूषण की मार, जनस्वास्थ्य खतरे में

एस. के. राणा March 08 2025 162475

रिपोर्ट के मुताबिक, देश के लगभग 73 फीसदी शहरों में पीएम 2.5 का स्तर राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों स

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन की सुविधा बहाल करने के लिए जनहित याचिका दाखिल

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन की सुविधा बहाल करने के लिए जनहित याचिका दाखिल

एस. के. राणा May 24 2022 28302

याचिका में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन की सुविधा की बहाली उनकी व

देश में ढलान पर कोरोना संक्रमण, 1 लाख 49 हज़ार नए मामले और 1072 मरीजों की मौत

देश में ढलान पर कोरोना संक्रमण, 1 लाख 49 हज़ार नए मामले और 1072 मरीजों की मौत

एस. के. राणा February 04 2022 24358

बीते 24 घंटे में 2,46,674 लोग रिकवर हुए। कोरोना को मात देने वालों का अब तक आंकड़ा 4,00,17,088 पहुंच

सेनेटरी नैपकिन पाकर खिल उठे वंचित वर्ग की महिलाओं के चेहरे।  

सेनेटरी नैपकिन पाकर खिल उठे वंचित वर्ग की महिलाओं के चेहरे।  

February 21 2021 29489

समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं समेत किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान गुणवत्ता युक्त सेनेटरी नैपकिन

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एचआईवी पॉजिटिव मरीज का किया जटिल किडनी ट्रांसप्लांट

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एचआईवी पॉजिटिव मरीज का किया जटिल किडनी ट्रांसप्लांट

हुज़ैफ़ा अबरार April 29 2026 2751

एचआईवी जैसी दूसरी बीमारियों के साथ ट्रांसप्लांट करना कई विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल और बेहद सावधा

मेदांता ने मरीज़ के तीसरे किडनी ट्रांसप्लांट को बनाया सफल

मेदांता ने मरीज़ के तीसरे किडनी ट्रांसप्लांट को बनाया सफल

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2025 21254

मेदांता अस्पताल में हाल ही में हुई यह अत्यंत दुर्लभ और जटिल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की

निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी

निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी

रंजीव ठाकुर April 20 2022 34374

पीएम नरेन्द्र मोदी ने डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया। इस दौरान डब्

जम्मू् कश्मीर में शिशु और नवजात मृत्युदर में रिकॉर्ड सुधार

जम्मू् कश्मीर में शिशु और नवजात मृत्युदर में रिकॉर्ड सुधार

हे.जा.स. April 07 2023 24315

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में जम्मू-कश्मीर के प्र

यूपी में अब हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे सरकारी अस्पतालों के नाम

यूपी में अब हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे सरकारी अस्पतालों के नाम

श्वेता सिंह September 10 2022 29274

स्वास्थ्य निदेशक की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी सीएमओ (CMO) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भाषा

मेरठ में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 149

मेरठ में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 149

श्वेता सिंह November 15 2022 40393

लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। वायरल फीवर से भी लोग तप रहे हैं। 384 लोगों की जांच में कोरोना का

Login Panel