देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 18 से 20 जनवरी तक तिरुवनंतपुरम में आयोजित की जाएगी

एचडब्ल्यूजी की प्रत्येक बैठक के साथ एक अतिरिक्त आयोजन की मेजबानी करने की भी योजना बना रहा है। जिनमें चिकित्‍सा संबंधी यात्रा एवं डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य, दवाओं, निदानों और वैक्‍सीनों के बारे में एक कार्यशाला और परम्‍परागत चिकित्‍सा के लिए वैश्‍विक केन्‍द्र के बारे में सह-ब्रांडेड कार्यक्रम के बारे में अतिरिक्‍त आयोजन शामिल है।

एस. के. राणा
January 17 2023 Updated: January 17 2023 00:15
0 45501
जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 18 से 20 जनवरी तक तिरुवनंतपुरम में आयोजित की जाएगी प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के तहत स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 18 से 20 जनवरी, 2023 तक तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित की जाएगी। भारत वर्तमान में जी-20 ट्रोइका का हिस्सा है, जिसमें इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील शामिल हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि ट्रोइका में तीन विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने यह दोहराया कि भारत की जी-20 अध्‍यक्षता समावेशी, कार्य उन्‍मुख और निर्णायक होगी। प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत थीम: 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' (One Earth, One Family, One Future) भारत के 'वसुधैव कुटुम्बकम' के दर्शन का प्रतिपादन करता है। यह दुनिया के लिए महामारी (pandemic) के बाद एक स्वस्थ विश्‍व के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान है।


भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के स्‍वास्‍थ्‍य ट्रैक में चार हेल्‍थ वर्किंग ग्रुप (Health Working Group) बैठकें और एक हेल्‍थ मिनिस्ट्रियल मीटिंग (Health Ministerial Meeting) शामिल होंगी।तिरुवनंतपुरम (केरल), गोवा, हैदराबाद (तेलंगाना) और गांधीनगर (गुजरात) सहित देश के विभिन्न स्थानों पर ये बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें भारत की समृद्ध और विविध संस्कृतियों का प्रदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान के बारे में प्रकाश डाला जाएगा।


भारत जी-20 (G-20) विचार-विमर्शों को समृद्ध, पूरक बनाने और समर्थन प्रदान करने के लिए एचडब्ल्यूजी की प्रत्येक बैठक के साथ एक अतिरिक्त आयोजन की मेजबानी करने की भी योजना बना रहा है। जिनमें चिकित्‍सा संबंधी यात्रा एवं डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य, दवाओं, निदानों और वैक्‍सीनों के बारे में एक कार्यशाला और परम्‍परागत चिकित्‍सा के लिए वैश्‍विक केन्‍द्र के बारे में सह-ब्रांडेड कार्यक्रम के बारे में अतिरिक्‍त आयोजन शामिल है। चिकित्‍सा संबंधी यात्रा के बारे में आयोजित अतिरिक्‍त कार्यक्रम 18 से 20 जनवरी 2023 को तिरुवनंतपुरम में एचडब्‍ल्‍यूजी की पहली बैठक से हटकर आयोजित किया जाएगा।


जी-20 प्रेसीडेंसी के अध्यक्ष के रूप में भारत का उद्देश्य उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य प्राथमिकताओं और पिछली प्रेजिडेंसीज़ की उन प्रमुख उपलब्धियों को जारी रखना तथा समेकित करना है, जिन्हें मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता है। भारत का लक्ष्य स्वास्थ्य सहयोग में लगे विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर आयोजित चर्चाओं में समावेश हासिल करना और एकीकृत कार्य दिशा में काम करना है। इस उद्देश्‍य के लिए भारत ने जी20 स्‍वास्‍थ्‍य ट्रैक के लिए निम्नलिखित तीन प्राथमिकताओं की पहचान की है :

प्राथमिकता I: स्वास्थ्य आपात स्थितियों की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया (एक स्वास्थ्य और एएमआर पर ध्यान देने के साथ)

प्राथमिकता II: सुरक्षित, प्रभावी, गुणवत्तायुक्‍त और सस्ती चिकित्सा प्रतिउपायों (वैक्‍सीन, चिकित्सीय और निदान) तक पहुंच और उपलब्धता पर ध्यान देते हुए औषधि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाना

प्राथमिकता III: वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य कवरेज मे सहायता और स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सेवा आपूर्ति में सुधार के लिए डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य नवाचार और समाधान


उपरोक्त प्राथमिकताओं से संबंधित विषयगत चर्चाओं का आयोजन एचडब्‍ल्‍यूजी बैठकों में आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में जी-20 सदस्य देशों, विशेष आमंत्रित देशों और संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों (international organizations) के प्रतिनिधि शामिल होंगे।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमेरिका में गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म, चारो तरफ विरोध 

अमेरिका में गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म, चारो तरफ विरोध 

हे.जा.स. June 25 2022 38176

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अमेरिका के आधे से अधिक राज्यों में गर्भपात कानून पर रोक लग जाएगा। सुप्र

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह August 28 2022 30860

यहां के जगदेवा, फखरपुर, देवरिया, फरीदपुर सहित कई गांवों में 100 से अधिक लोग बीमार हैं। जानकारी के अन

आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए 7 जनवरी से काउंसिलिंग

आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए 7 जनवरी से काउंसिलिंग

आरती तिवारी January 07 2023 27231

आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी और होम्‍योपैथी कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑल इंडिया कोटा सीट की काउंसलिंग शु

गर्मी का प्रकोप, बच्चों से लेकर बड़े तक बीमार

गर्मी का प्रकोप, बच्चों से लेकर बड़े तक बीमार

विशेष संवाददाता May 18 2023 23873

गर्मी के मौसम में बच्चों में पानी की कमी होना काफी सामान्य होता है, जिसे डिहाइड्रेशन, कहा जाता है। य

कोरोना के ‘लैंब्डा’’ वैरिएंट पर प्रदेश सरकार सजग।

कोरोना के ‘लैंब्डा’’ वैरिएंट पर प्रदेश सरकार सजग।

रंजीव ठाकुर July 04 2021 30610

यूरोपीय देशों विशेषकर ब्रिटेन में लैंब्डा स्वरूप (सी.37) से संक्रमण के अब तक छह मामले सामने आने की ब

अलर्ट जारी: बच्चों में मंकीपॉक्स का ज्यादा खतरा

अलर्ट जारी: बच्चों में मंकीपॉक्स का ज्यादा खतरा

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2022 38239

डॉ पियाली भट्टाचार्य ने बताया करीब 19 देशों से आ रही जानकारी के मुताबिक मंकी पॉक्स एक वायरल बीमारी ह

कनाडा में कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 1.36 करोड़ खुराक एक्सपायर 

कनाडा में कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 1.36 करोड़ खुराक एक्सपायर 

हे.जा.स. July 07 2022 26661

एस्ट्राजेनेका के टीके से कुछ लोगों में खून का थक्का जमने की दुर्लभ स्थिति के बारे में पता चलने के बा

एमपी में महिला ने दिया चार पैरों वाली बच्ची को जन्म

एमपी में महिला ने दिया चार पैरों वाली बच्ची को जन्म

विशेष संवाददाता December 17 2022 19378

ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में एक महिला ने 4 पैर की बच्ची को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर यह खबर फ

स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली से एबीडीएम के तहत हजारों रोगियों को मिल रहा लाभ: डॉ. आर.एस. शर्मा

स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली से एबीडीएम के तहत हजारों रोगियों को मिल रहा लाभ: डॉ. आर.एस. शर्मा

विशेष संवाददाता December 22 2022 28917

इस स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण को सहज, सुगम और सटीक बनाया गया है। साथ ही,

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

एस. के. राणा June 05 2021 24503

करीब 70 लाख खुराक एशिया में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालदीव, मलेशि

Login Panel