देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आयरन की गोलियां खून की कमी दूर करने के साथ भ्रूण के मस्तिष्क का विकास भी करतीं हैं: डा. अनामिका

डा. अनामिका गुप्ता बताती हैं कि सरकार द्वारा गर्भावस्था से लेकर प्रसव के छह माह बाद तक आयरन फ़ोलिक एसिड की लाल गोलियां, गर्भवती को जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं |

हुज़ैफ़ा अबरार
February 18 2022 Updated: February 18 2022 15:12
0 49905
आयरन की गोलियां खून की कमी दूर करने के साथ भ्रूण के मस्तिष्क का विकास भी करतीं हैं: डा. अनामिका प्रतीकात्मक

लखनऊ | हर माँ का यह सपना होता है कि वह स्वस्थ बच्चे को जन्म दे | इसके लिए जरूरी  है कि गर्भधारण से लेकर प्रसव तक वह अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखते हुए स्वस्थ रहे | प्रसव के दौरान की जटिलताओं से बचने के लिए जहां गर्भवती को प्रसव पूर्व कम से कम चार जाँच जरूर करवानी चाहिए और चिकित्सक (gynacologist) की सलाह के अनुसार आयरन  फ़ोलिक एसिड और  कैल्शियम की गोलियों का सेवन करना चाहिए | ध्यान रहे कि आयरन की गोलियों (iron tablets) का सेवन खाली पेट (empty stomach) नहीं करना है |

गर्भावस्था (pregnancy) के दौरान शरीर में आयरन की जरुरत बढ़ जाती है, इसकी कमी  से महिला को थकान, चक्कर, समय से पहले प्रसव और जटिल प्रसव की संभावना बढ़ जाती है I इसके

साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा पहुँच सकती है| 

अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधीक्षक डा. अनामिका गुप्ता बताती हैं कि सरकार द्वारा गर्भावस्था से लेकर प्रसव के छह माह बाद तक आयरन फ़ोलिक एसिड की लाल गोलियां, गर्भवती को जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं | इसका मुख्य उद्देश्य जच्चा-बच्चा को पूरी तरह से सुरक्षित बनाना है | 

हीमोग्लोबिन (hemoglobin) सामान्य (11ग्राम/डेसीलीटर) होने पर गर्भवती को दूसरी तिमाही से लेकर प्रसव के छह माह तक प्रतिदिन आयरन की एक गोली का सेवन अवश्य करना चाहिए | यदि  गर्भवती मे  हीमोग्लोबिन 11 ग्राम/डेसीलीटर  से कम होता  है तब उसे प्रतिदिन आयरन की दो  गोलियों का सेवन करना चाहिए | हीमोग्लोबिन नौ ग्राम/डेसीलीटर से कम होने पर गर्भावस्था को देखते हुए या तो आयरन सुक्रोस का इंजेक्शन दिया जाता है या रक्त चढ़ाया जाता है |

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त भोजन जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां - पालक, सोया मेथी, चौलाई, सहजन,  गुड़, सिंघाड़ा, मसूर, ब्रोकली, मसूर की दाल आदि  के साथ- साथ रोजाना आयरन की गोली का सेवन करना चाहिए। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मण्डल प्रबंधक राजाराम बताते हैं कि आयरन की गोलियों का सेवन विटामिन सी (Vitamin-C) युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नींबू पानी, आंवला, संतरा के साथ करना चाहिए | इससे आयरन का अवशोषण बढ़ता है | आयरन और कैल्शियम (Calcium) का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए|

लाल आयरन की गोलियां न केवल एनीमिया को कम करती हैं बल्कि भ्रूण (fetus) के मस्तिष्क के विकास के लिए भी फायदेमंद होती हैं| कुछ महिलाओं को आयरन की गोली खाने के बाद मितली , चक्कर आदि जैसी दिक्कतें  होती हैं, ऐसे में गोलियाँ लेना बंद न करें बल्कि इससे बचने के लिए गोली का सेवन भोजन के एक  घंटे बाद करें। खाली पेट आयरन की गोलियों का सेवन न करें |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, मरीजों की संख्या में आई गिरावट

कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, मरीजों की संख्या में आई गिरावट

एस. के. राणा May 02 2023 28004

सोमवार से तुलना करें तो नए मामलों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते देश में सक्रिय मरी

केजीएमयू और लोहिया संस्थान में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही भर्ती 

केजीएमयू और लोहिया संस्थान में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही भर्ती 

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 29798

ओपीडी में इस व्यवस्था लागू कर दिया गया है। कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मरीज भर्ती किए जा रहे

उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले, कुल एक्टिव केस घटकर 83

उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले, कुल एक्टिव केस घटकर 83

हुज़ैफ़ा अबरार November 09 2021 27781

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 और अब तक कुल 16,87,226 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में क

मेदांता लखनऊ ने वर्ल्ड कैंसर डे पर कैंसर वारियर्स को किया सम्मानित

मेदांता लखनऊ ने वर्ल्ड कैंसर डे पर कैंसर वारियर्स को किया सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 34596

डॉ आलोक गुप्ता, आंकोलॉजिस्ट ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए बहुमूल्य जानकारियां दी और कहा

लखनऊ में औसतन 19 फीसदी व्यक्ति मिश्रित रूप से थायरॉइड से पीड़ित।

लखनऊ में औसतन 19 फीसदी व्यक्ति मिश्रित रूप से थायरॉइड से पीड़ित।

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2021 25633

दरअसल यह बीमारी वंशानुगत है। कुल मिलाकर थायरॉइड होने का खतरा उस व्यक्ति में ज्यादा होता है जिसके परि

रीजेंसी ने 13 वर्षीय बच्ची का विशाल ओवेरियन सिस्ट को हटाया

रीजेंसी ने 13 वर्षीय बच्ची का विशाल ओवेरियन सिस्ट को हटाया

हुज़ैफ़ा अबरार August 02 2026 1001

किशोरियों में लगातार रहने वाले पेट दर्द को सामान्य समझकर अनदेखा नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर जांच

बच्चों में जल्दी किशोरावस्था तक पहुंचने की इच्छा पनप रही है: सर्वे

बच्चों में जल्दी किशोरावस्था तक पहुंचने की इच्छा पनप रही है: सर्वे

हे.जा.स. November 24 2022 35519

पहली बार इस तरह का सर्वे किया गया है, सर्वे में सामने आया कि बच्चों में जल्दी किशोरावस्था तक पहुंचने

कई बीमारियों का इलाज है जटामांसी

कई बीमारियों का इलाज है जटामांसी

लेख विभाग August 02 2023 33308

जटामांसी एक औषधि है, जिसका इस्तेमाल आयुर्नेव में कई तरह की बीमारियों से दूर करने के लिए किया जाता है

आयुष्मान योजना में बोनमैरो इम्प्लान्ट शामिल

आयुष्मान योजना में बोनमैरो इम्प्लान्ट शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2022 38789

आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब दिल, मानसिक और न्यूरो के इलाज में नए पैकेज शुरू किए गए हैं। साथ ही 365

एनडीआरएफ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

एनडीआरएफ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता February 15 2023 30044

गाज़ियाबाद की 8वीं  बटालियन एनडीआरएफ आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 165 एनडीआरफ जवानों ने रक्तदान किया।

Login Panel