देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया गया आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

‘‘मानवता के लिए योग’’ विषय के आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवसमनाने का इससे अधिक उपयुक्त समय नहीं हो सकता था क्योंकि कोविड-19 महामारी ने जीवन और आजीविका को प्रभावित किया है, जिससे चिंता और अवसाद बढ़ गया है।

हे.जा.स.
June 22 2022 Updated: June 22 2022 21:32
0 31758
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया गया आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योगासन करते गणमान्य लोग

न्यूयॉर्क (भाषा)। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने कहा है कि योग की शक्ति सभी के स्वस्थ और समृद्ध भविष्य के लिए एकता की शक्ति है। योगाभ्यास ऐसे समय में एक समग्र दृष्टिकोण (holistic approach) प्रदान करता है, जब दुनिया चिंता और अवसाद को जन्म देने वाली कोविड-19 महामारी (COVID-19 pandemic) से उबरने का प्रयास कर रही है।


शाहिद संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत के स्थायी मिशन द्वारा सोमवार को यहां आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘‘मानवता के लिए योग’’ विषय के तहत मंगलवार को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (8th International Day of Yoga) मनाने का इससे अधिक उपयुक्त समय नहीं हो सकता था क्योंकि कोविड-19 महामारी ने जीवन और आजीविका को प्रभावित किया है, जिससे चिंता और अवसाद बढ़ गया है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘नॉर्थ लॉन’ में संयुक्त राष्ट्र के गणमान्य व्यक्तियों, राजनयिकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘योग का अभ्यास शारीरिक (physical), मानसिक (mental) और आध्यात्मिक (spiritual) स्वास्थ्य एवं मानवता की भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। इससे असर पड़ता है।’’


‘नमस्ते’ से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए शाहिद ने कहा कि योग तन, मन और आत्मा को जोड़ने वाली एकता है। उन्होंने सभी से अपने मन-मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने, अधिक शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रतिबद्ध होने और ‘‘अपनी अंतर्रात्मा की शांति’’ के लिए योग (yoga) का अभ्यास करने का आह्वान किया।


कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण पिछले दो साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, लेकिन इस बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इसका आयोजन किया गया।

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि महामारी के कठिन समय में लाखों लोगों ने स्वस्थ रहने, अवसाद (depression) और मानसिक चिंता (mental anxiety) को दूर करने के लिए योग को अपने साथी के रूप में अपनाया।


इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भूटान की स्थायी प्रतिनिधि डोमा शेरिंग ने कहा कि योग की जड़ें भारत की समृद्ध और प्राचीन परंपराओं (ancient traditions) में हो सकती हैं, लेकिन आज यह सीमाओं को पार कर गया है और वास्तव में मानवता (humanity) के लिए भारत का उपहार है। उन्होंने कहा कि भूटान (Bhutan) के नागरिकों का मानना है कि योग व्यक्ति, समुदाय और ग्रह के लिए अधिक खुशहाली लाने का काम करता है।

तिरुमूर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा शुरू किए गए ‘पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ आंदोलन का उल्लेख किया, जिसके तहत दुनिया भर के लोग एक स्थायी जीवन शैली अपनाकर धरती को स्वस्थ बनाने में योगदान कर सकते हैं। तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘योग ऐसे व्यक्तियों का समुदाय बनाने में योगदान दे सकता है जो सादगी को अपनाते हैं और स्थायी जीवन शैली को चुनते हैं।’’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना रोधी टीकों के बारें में जानिये डॉ. रेनु स्वरूप से।   

कोरोना रोधी टीकों के बारें में जानिये डॉ. रेनु स्वरूप से।   

हे.जा.स. May 12 2021 34902

जैव प्रौद्यौगिकी विभाग की सचिव डॉ. रेनु स्वरूप ने एक साक्षात्कार में टीकों की उपलब्धता बढ़ाने और नए

सुंदर शरीर, आकर्षक चेहरा और परफेक्ट फिगर पाने के लिए खाएं सलाद

सुंदर शरीर, आकर्षक चेहरा और परफेक्ट फिगर पाने के लिए खाएं सलाद

सौंदर्या राय February 20 2022 50977

सलाद शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ सुन्दर भी बनाये रखता है। फलों और सब्ज़ियों में विटामिन, खनिज, फाइबर

चीन से कच्चे माल की सप्लाई बाधित होने से देश में बढ़ेंगे दवाओं के दाम।

चीन से कच्चे माल की सप्लाई बाधित होने से देश में बढ़ेंगे दवाओं के दाम।

हे.जा.स. October 31 2021 35277

आमतौर पर प्रयोग होने वाला साल्ट पैरासिटामोल एक साल पहले 650 रुपये किलो मिलता था। अब इसके दाम 1200 रु

बिना अवकाश के भी सीएचसी अजगरा में लटकता मिला ताला।

बिना अवकाश के भी सीएचसी अजगरा में लटकता मिला ताला।

March 02 2021 30003

उक्त मामले में जब अधीक्षक डॉ रजनीश प्रियदर्शी से जानकारी ली गयी तो उनको भी नही पता था कि अजगरा सामुद

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज, जानिए इस बार की थीम

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज, जानिए इस बार की थीम

हे.जा.स. March 17 2023 28680

इस साल राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की थीम, “टीका हर एक के लिए काम करे” रखी गई है। इसके तहत इस बात पर जोर

पेट की चर्बी घटने के प्राकृतिक उपाय।

पेट की चर्बी घटने के प्राकृतिक उपाय।

लेख विभाग September 30 2021 30843

केवल पेट की चर्बी कम करने का कोई तरीका नहीं है लेकिन संतुलित खान-पान, व्यायाम और नियमित जीवनशैली से

डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि।

डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि।

सौंदर्या राय December 12 2021 49494

अगर आप भी अपनी मूँछें हटाना चाहती हैं, तो फिर शेविंग मत करें और वेक्सिंग, डेपिलेटरी (depilatory) क्र

कोटा में हेपेटाइटिस ए से दहशत, अब तक 65 बच्चे बीमार

कोटा में हेपेटाइटिस ए से दहशत, अब तक 65 बच्चे बीमार

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 24958

कोटा में 'हेपेटाइटिस ए' का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हॉस्टल में रहनेवाले कोचिंग छात्रों के हेपेटाइटि

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

एस. के. राणा October 23 2022 30061

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामले 4,46,42,742 हैं। स

कोरोना से संक्रमित होने पर वैक्सीन मौत के मुंह में जाने से बचाती है: आईसीएमआर

कोरोना से संक्रमित होने पर वैक्सीन मौत के मुंह में जाने से बचाती है: आईसीएमआर

एस. के. राणा December 31 2021 30584

सभी COVID टीके, चाहे वे भारत, इजराइल, अमेरिका, यूरोप, यूके या चीन के हों, मुख्य रूप से रोग में सुधार

Login Panel