











































एरा विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित नैक के दो दिवसीय असेसर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एरा विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित नैक के दो दिवसीय असेसर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभागिता की।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एरा विश्वविद्यालय में नैक (NAAC) के दो दिवसीय असेसर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम (Assessor Orientation Program) को सम्बोधित करते हुए कहा कि नैक वास्तव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की विधि को स्थापित करने की दिशा निर्धारित करता है। शिक्षा तंत्र को गुणवत्तापरक बनाने के लिए नैक मूल्यांकन आवश्यक है। आज ही लोहिया अस्पताल (RMLIMS) के स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने संस्थान को नैक की तैयारी करने का सुझाव दिया था।

राज्यपाल (Governor) ने प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षा में गुणवत्तावृद्धि के अपने प्रयासों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संस्थानों को सिर्फ अपने परिसर तक ही सीमित न रहकर शिक्षा की उपयोगिता को समाज से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गाँवों और समाज के पिछडे़ तबके के विकास सम्बन्धी कार्यों से जोड़कर उनमें मानवीय गुणों का विकास और सामाजिकता की समझ का विकास भी करना चाहिए।

राज्यपाल (Anandiben Patel) ने ऐरा मेडिकल कॉलेज (Era Medical College) में हुए नवीन चिकित्सीय अनुसंधान को बड़े स्तर पर जनता तथा वृद्ध जनों के लिए उपलब्ध कराने को कहा। उन्होेंने निजी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को भी प्रदेश में गांव के सम्पूर्ण विकास हेतु गोद लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नैक एक्पर्ट (NAAC Expert) प्रो एस श्रीकांत स्वामी, एरा विश्विद्यालय (Era University) के ट्रस्टी प्रो अब्बास अली मेंहदी ने भी विचार व्यक्त किए। विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो जमालमसूद ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नैक एक्पर्ट वहीदुलहसन सहित अन्य विश्वविद्यालय के कुलपति तथा प्रोफेसर उपस्थित थे।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
एम्स दिल्ली में 2 महीने इलाज कराने के बाद मरीज ने लखनऊ के कई प्राइवेट अस्पताल से इलाज कराया। फायदा न
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में गर्मी अधिक होने के बाद भी 2120 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य
यदि आपको कान में दर्द, कान का बजना, सीटी जैसी सनसनी, कान में झुनझुनी महसूस हो रही है, तो यह कोरोना व
बुलंदशहर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिख
महासंघ ने मांग किया कि यदि स्थानांतरण करना है तो स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानांतरण किया जाये। जिससे इ
यह जापानी तकनीक है जिसे दुनिया भर के जाने-माने लोग इस्तेमाल करते हैं। एनाजिक इंडिया केंजेन डिवाइस प्
डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि जाँच-पड़ताल जारी है, मगर अनेक देशों में एक साथ मंकीपॉक्स की अचानक मौजूदगी
इसी साल जन औषधि केंद्र के जरिए गरीब को, मध्यम वर्ग को करीब 5,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। अब तक कर
जिन लोगों का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 140 से अधिक या डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर 90 से अधिक होता है, वे हाई
कहते हैं कि अगर लाइफ में अच्छी आदतों को अपना लिया जाए, तो जिंदगी की आधी मुश्किलें तो वैसे ही आसान हो

COMMENTS