देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हृदय रोग विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण, परिचर्चा से मिली बहुमूल्य जानकारियां।

आज के दौर में हृदय रोग (सीवीडी) विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण हैं। बदलती जीवनशैली के कारण आज युवा पीढ़ी भी इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हो रही है। हृदय रोग कई प्रकार के होते हैं जैसे कोरोनरी धमनी रोग, जन्मजात हृदय दोष, एरिथमिया यानि अतालता आदि।

रंजीव ठाकुर
August 19 2021 Updated: August 19 2021 23:29
0 22343
हृदय रोग विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण, परिचर्चा से मिली बहुमूल्य जानकारियां। हृदय रोग विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण, परिचर्चा से मिली बहुमूल्य जानकारियां।

लखनऊ। आज के दौर में हृदय रोग (सीवीडी) विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण हैं।  बदलती जीवनशैली के कारण आज युवा पीढ़ी भी इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हो रही है।  हृदय रोग कई प्रकार के होते हैं जैसे कोरोनरी धमनी रोग, जन्मजात हृदय दोष, एरिथमिया यानि अतालता आदि।

अपोलोमेडिक्स ने रोटरी क्लब के सहयोग से एक स्वास्थ्य वार्ता सत्र का आयोजन किया। सत्र का मुख्य विषय हृदय रोगों की रोकथाम था। 

अपोलोमेडिक्स अस्पताल के एमडी/सीईओ डॉ मयंक सोमानी ने कहा कि आज युवा पीढ़ी भी हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप आदि जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो रही है और यह केवल अनियमित जीवनशैली के कारण है। हृदय रोग प्रति वर्ष लगभग 1.79 करोड़ लोगों की मृत्यु का कारण बनता है,इसलिए स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है।  

उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ भोजन करने, योग और व्यायाम करने सहित स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपके शरीर को हाइड्रेट रखना भी सबसे महत्वपूर्ण व्यवहार है।

डॉ (कर्नल) अजय बहादुर, डीएम (इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी), और अपोलोमेडिक्स अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार ने हृदय रोग की रोकथाम के बारे में बताया और कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन हृदय रोग से बचने के लिए कम नमक के इस्तेमाल पर जोर देता है नियमित रूप से रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जांच, बॉडी मॉस इंडेक्स का समय-समय पर मूल्यांकन, अस्वास्थ्यकर भोजन से परहेज, ताजे फल और सब्जियां खाने, रोजाना व्यायाम करने जैसे कुछ सुझाव हैं जो उन्होंने हृदय रोगों की रोकथाम के लिए दिए।

उन्होंने स्वस्थ भोजन की आदतों पर जोर दिया और बताया कि संतरे और नींबू जैसे खट्टे फलों में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है और यह हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।  फलों के रस में अलग से शक्कर का प्रयोग नही करना चाहिए।  फाइबर से भरपूर सब्जियां जैसे बीन्स, भिंडी और बैगन शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती हैं।  

इसके अलावा ओट्स, मछली और नट्स जैसे खाद्य पदार्थ भी हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। उन्होंने कहा स्वस्थ भोजन करें, रोजाना व्यायाम करें और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं, स्वस्थ हृदय और लंबी उम्र के लिए इन नियमों का पालन आवश्यक है।

अपोलोमेडिक्स अस्पताल के फिजियो योगेश मन्ध्यान, डीपीटी, बीपीटी, सीओएमटी (एचओडी - फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन) ने कहा कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है।

उन्होंने एरोबिक्स एक्सरसाइज को अपनाने पर बल दिया और कहा सप्ताह में कम से कम दो घंटे तेज चलने, जॉगिंग या दौड़ना चाहिए, इससे हृदय औए पूरा शरीर स्वस्थ रहता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सर्दियों में मीठा खाने के बाद ऐसे मेंटेन करें वजन

सर्दियों में मीठा खाने के बाद ऐसे मेंटेन करें वजन

लेख विभाग November 10 2022 36617

सर्दियों में भले ही ठंड और प्रदूषण की वजह से आपको बाहर निकलने का मन ना हो तो आप घर में ही कुछ देर के

नीट-पीजी काउंसिलिंग में विलंब के खिलाफ रेजीडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन।

नीट-पीजी काउंसिलिंग में विलंब के खिलाफ रेजीडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन।

एस. के. राणा December 20 2021 26271

केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों और दिल्ली सरकार के कुछ अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने आपातकाल

जानिए कैसे रोबोट बना पिता ?

जानिए कैसे रोबोट बना पिता ?

एस. के. राणा May 02 2023 46279

रोबोट के पिता बनने की ये कहानी बार्सिलोना की है। वैज्ञानिकों ने यहां रोबोट की मदद से संतानोत्पति के

नैक ने केजीएमयू को दिया A+ ग्रेड

नैक ने केजीएमयू को दिया A+ ग्रेड

आरती तिवारी February 09 2023 33793

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने मूल्यांकन के लिए 2-4 फरवरी तक केजीएमयू का दौरा किय

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2022 33314

अस्पतालों में भर्ती बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिनके इलाज में खून की जरूरत होती है। समय पर अगर उन्हे

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

सौंदर्या राय February 23 2022 46412

क्या आप जानती हैं कि इससे ना सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहती है, बल्कि इससे आपकी खूबसूरती भी बढ़ती है, तो आप

राजकीय नर्सेस संघ का आंदोलन शासनादेश जारी होने तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार रहेगा 

राजकीय नर्सेस संघ का आंदोलन शासनादेश जारी होने तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार रहेगा 

हुज़ैफ़ा अबरार October 26 2026 2107

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं अपर मुख्य सचिव अमित घोष के साथ हुई वार्ता में जिन मांगों पर सहमति बनी

कुछ शर्तों के साथ अब बाज़ार में उपलब्ध होगी कोविशील्ड और कोवाक्सिन

कुछ शर्तों के साथ अब बाज़ार में उपलब्ध होगी कोविशील्ड और कोवाक्सिन

एस. के. राणा January 27 2022 32302

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोविशील्ड और कोवाक्सिन के लिए कंपनियों को सशर्त बाजार में

कोविड-19 के मामलों में कमी के कारण प्रतिबंधों में ढील न दी जाए- डब्लयूएचओ प्रमुख

कोविड-19 के मामलों में कमी के कारण प्रतिबंधों में ढील न दी जाए- डब्लयूएचओ प्रमुख

रंजीव ठाकुर February 14 2021 24170

अभी यह समय नहीं आया है कि कोई भी देश प्रतिबंधों में ढील दे। अब यदि किसी की मौत होती है, तो यह और भी

नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

विशेष संवाददाता August 29 2022 39597

कोर्ट के समक्ष जिस मामले का उल्लेख किया गया था वह एक रिट याचिका थी। इसमें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन

Login Panel