देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

एफडीए की सलाह के अनुसार कोवैक्सीन के लिए बीएलए दाखिल करेगी। बीएलए, एफडीए की ‘‘पूर्ण अनुमोदन’’ व्यवस्था है, जिसके तहत दवाओं और टीकों की मंजूरी दी जाती है।

हे.जा.स.
June 11 2021 Updated: June 12 2021 02:59
0 32098
यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव। प्रतीकात्मक

हैदराबाद (भाषा)। भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन को झटका देते हुए अमेरिकी खाद्य एवं दवा नियामक ने इसके अमेरिकी साझेदार ओक्यूजेन इंक को सलाह दी है कि वह भारतीय वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी हासिल करने के लिए अतिरिक्त आंकड़ों के साथ जैविक लाइसेंस आवेदन (बीएलए) मार्ग से अनुरोध करे। FDA ने कोवैक्सीन के लिए EUA को खारिज कर दिया।

ओक्यूजेन ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि वह एफडीए की सलाह के अनुसार कोवैक्सीन के लिए बीएलए दाखिल करेगी। बीएलए, एफडीए की ‘‘पूर्ण अनुमोदन’’ व्यवस्था है, जिसके तहत दवाओं और टीकों की मंजूरी दी जाती है। ऐसे में कोवैक्सीन को अमेरिकी मंजूरी मिलने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। 

ओक्यूजेन ने कहा, ‘‘कंपनी अब कोवैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग की अनुमति (ईयूए) पाने की कोशिश नहीं करेगी। एफडीए ने मास्टर फाइल के बारे में ओक्यूजेन को प्रतिक्रिया दी है। यह सलाह दी गई है कि ओक्यूजेन को अपनी वैक्सीन के लिए ईयूए आवेदन के बजाय बीएलए अनुरोध दाखिल करना चाहिए। इसके साथ ही कुछ अतिरिक्त जानकारी और डेटा के लिए अनुरोध भी किया गया है।’’

ओक्यूजेन ने कहा कि इसके चलते अमेरिका में कोवैक्सीन की पेशकश में देरी हो सकती है। बीएलए अनुरोध के लिए जरूरी अतिरिक्त जानकारी को समझने के लिए ओक्यूजेन एफडीए के साथ चर्चा कर रही है।कंपनी का अनुमान है कि आवेदन की स्वीकृति के लिए एक अतिरिक्त क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़ों की जरूरत होगी।

ओक्यूजेन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक शंकर मुसुनुरी ने कहा, ‘‘हालांकि, हम अपने ईयूए आवेदन को अंतिम रूप देने के बेहद करीब थे, लेकिन एफडीए ने हमें बीएलए के जरिये अनुरोध करने की सलाह दी है। इससे ज्यादा वक्त लगेगा, लेकिन हम कोवैक्सीन को अमेरिका में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

भारत में बनी या विकसित हुई किसी भी वैक्सीन को कभी भी यूएसएफडीए से ईयूए या पूर्ण लाइसेंस नहीं मिला है।

इस बीच, भारत बायोटेक ने कहा कि एक बार मंजूरी मिलने पर यह भारत में टीकों के नवाचार और विनिर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

ओक्यूजेन ने हाल में घोषणा की थी कि उसे कनाडा में कोवैक्सीन के व्यावसायीकरण के लिए विशेष अधिकार मिले हैं और नियामक अनुमोदन के लिए हेल्थ कनाडा के साथ चर्चा की जा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

झारखंड में घर-घर पहुंचेगा पशु चिकित्सा वाहन

झारखंड में घर-घर पहुंचेगा पशु चिकित्सा वाहन

विशेष संवाददाता September 25 2022 30791

एम्बुलेंस में प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं, जांच की सुविधा, पशु चिकित्सक और पैरा मेडिकल कर्मचारी उपलब्ध

आईआईटी कानपुर और एम्स पटना ने कान की बीमारियों का पता लगाने वाली डिवाइस बनाई

आईआईटी कानपुर और एम्स पटना ने कान की बीमारियों का पता लगाने वाली डिवाइस बनाई

विशेष संवाददाता July 13 2022 25341

आईआईटी कानपुर के केमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. जयंत कुमार सिंह और उनकी टीम थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर, थर्म

रूस में H3N2 वायरस की दस्तक

रूस में H3N2 वायरस की दस्तक

हे.जा.स. October 17 2022 44066

रूस में फ्लू वायरस की महामारी की बढ़ने के दौरान इसका पता चला है। उपभोक्ता अधिकार संरक्षण और मानव कल्

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

विशेष संवाददाता April 07 2022 43465

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग अनेक बीमारियों के उपचार, रोकथाम और नियंत्रण में प्रभावी है। स्वस्थ जीवन

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

आरती तिवारी November 14 2022 26210

देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाली चार साल की मासूम मनुश्री के इल

हिमाचल सरकार का फैसला, हफ्ते में दो दिन सीएचसी के विशेषज्ञ पीएचसी में देंगे सेवाएं

हिमाचल सरकार का फैसला, हफ्ते में दो दिन सीएचसी के विशेषज्ञ पीएचसी में देंगे सेवाएं

विशेष संवाददाता September 29 2022 28341

जयराम ठाकुर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहरतर करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। इस बीच हिमाचल स

भारतीय ज्ञान परंपरा का अमृत तत्व है आयुर्वेद: डॉ रघुराम भट्ट

भारतीय ज्ञान परंपरा का अमृत तत्व है आयुर्वेद: डॉ रघुराम भट्ट

आनंद सिंह April 10 2022 33686

यह आयुर्वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से मानव कल्याण के पुनर्जागरण का युग है। ऐसे में आयुर्वे

  अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर बलरामपुर अस्पताल की नर्सों ने ली सेवा की शपथ

अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर बलरामपुर अस्पताल की नर्सों ने ली सेवा की शपथ

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2026 1400

अशोक कुमार ने कहा हम सभी कितनी भी विकट स्थिति हो हमेशा अपने दायित्व को सेवा और समर्पण से करते हैं। क

अस्वस्थ जीवन शैली के कारण युवाओं में बढ़ रही है हृदय सम्बंधित बीमारियां।

अस्वस्थ जीवन शैली के कारण युवाओं में बढ़ रही है हृदय सम्बंधित बीमारियां।

हुज़ैफ़ा अबरार January 21 2021 28759

लंबे समय तक बैठे रहने से स्वास्थ्य खराब होता है तथा हृदय रोग सहित डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमार

ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

विशेष संवाददाता June 07 2022 28939

'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के एक प्रतिष्ठित सप्ताह के एक भाग के रूप में मनाया जाएगा। मंत्रालय ने

Login Panel