देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की डेंगू तथा अन्य संचारी रोगों की समीक्षा

डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों के बचाव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। भीड़-भाड़ वाले स्थान यथा बड़े बाजार, मॉल, सिनेमाघर इत्यादि पर बैनर होर्डिंग्स, पोस्टर के माध्यम से प्रर्दशन किया जाये।

आरती तिवारी
November 14 2022 Updated: November 15 2022 00:21
0 31424
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की डेंगू तथा अन्य संचारी रोगों की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू तथा अन्य संचारी रोगों की समीक्षा बैठक किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज डेंगू तथा अन्य संचारी रोगों की समीक्षा करते हुए उनके रोकथाम के लिए प्रयासों को और तेज करने के दिए गए निर्देश दिए। इसके अनुपालन के क्रम में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त मण्डलीय अपर निदेशक स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को विभिन्न संचारी रोग और विशेषकर डेंगू पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देश दिये हैं कि जनपदों में जहां-जहां डेंगू के हाई रिस्क क्षेत्र चिन्हित किये गये हैं, उनमें नगर विकास, पंचायती राज एवं अन्य विभागों से सतत समन्वय कर सघन फॉगिंग और लार्वीसाइडल स्प्रे कराया जाये।

 

प्रत्येक नवीन सूचित होने वाले डेंगू (dengue) केस के सापेक्ष एवं प्रत्येक लक्षणयुक्त व्यक्ति के सापेक्ष आवश्यक फॉलोअप कार्यवाही की जाये। प्रभावित व्यक्ति के मकान के पैरामीटर के क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा, प्रचार-प्रसार आइसोलेशन, सघन फॉगिंग (fogging) और लार्विसाइडल स्प्रे की व्यवस्था की जाये। घर घर सर्वे (survey) कर लक्षणयुक्त व्यक्तियों को तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जांच हेतु प्रेरित किया जाये।

 

प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं कि जनपदों में डेंगू की जांच (test) के लिए आवश्यक उपकरणों को क्रियाशील रखा जाये। चिकित्सालयों (hospital) में पर्याप्त बेड की संख्या सुनिश्चित की जाये, विशेषकर जिला अस्पताल में अधिक से अधिक बेड आरक्षित रखकर बेड की उपलब्धता के साथ ही ओआरएस और औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। जनपदों में ब्लड बैंक (blood bank) में ब्लड कंपोनेन्ट सेपरेटर यूनिट्स की क्रियाशीलता एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। सभी डेंगू के केस में, चाहे वह एलाईजा टेस्ट (Alisa test) के हो अथवा कार्ड टेस्ट के हो, को चिन्हित कर उनके निवास स्थान पर डेंगू के नियंत्रण हेतु समस्त निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और प्रत्येक मरीज का उपचार सुनिश्चित किया जाये।

 

डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों के बचाव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। भीड़-भाड़ वाले स्थान यथा बड़े बाजार, मॉल, सिनेमाघर इत्यादि पर बैनर होर्डिंग्स (hoarding), पोस्टर के माध्यम से प्रर्दशन किया जाये। शिक्षा विभाग का सहयोग लेकर स्कूलों में पम्पलेट / पोस्टर लगाये जाये एवं आम जनमानस को बचाव के उपाय तथा क्या करें क्या ना करें के संबंध में आवश्यक जानकारी विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध करायी जाये। निजी प्रयोगशालाओं से सूचित डेंगू धनात्मक (डेंगू कार्ड एवं एलाइजा) रोगियों के सापेक्ष भी केस बेस एक्टिविटी सुनिश्चित की जाये। प्रतिदिन साँयकाल एसीएमओ (वीबीडी) के द्वारा दैनिक केसज के सापेक्ष सम्पादित गतिविधियों की समीक्षा की जाये तथा इसकी रिपोर्ट (report) जिला सर्विलांस इकाई द्वारा राज्य मुख्यालय (idspup@gmail.com एवं jddengueup@gmail.com) को प्रेषित की जाये।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सुंदर और छरहरी काया के लिए खाएं कद्दू के बीज

सुंदर और छरहरी काया के लिए खाएं कद्दू के बीज

लेख विभाग November 15 2022 109897

कद्दू के बीजों में प्रोटीन, जिंक, कॉपर, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शर

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

हे.जा.स. February 15 2021 29480

देश में कुल 1,06,21,220 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

लेख विभाग November 15 2022 27965

पालक में भरपूर मात्रा में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जो खून को पतला करने वाली दवा के साथ रिए

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

विशेष संवाददाता January 05 2023 53877

पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने

शिविर में 3 महिलाओं के हुए नसबंदी ऑपरेशन

शिविर में 3 महिलाओं के हुए नसबंदी ऑपरेशन

विशेष संवाददाता February 28 2023 37678

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध

सावधान लखनऊ, कोरोना पसार रहा अपने पाँव  

सावधान लखनऊ, कोरोना पसार रहा अपने पाँव  

हुज़ैफ़ा अबरार January 08 2022 24298

लखनऊ में सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 577 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई ह

लखनऊ के लोकबन्धु अस्पताल में दो डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट कोरोना की चपेट में, गुरूवार को 310 लोग संक्रमित

लखनऊ के लोकबन्धु अस्पताल में दो डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट कोरोना की चपेट में, गुरूवार को 310 लोग संक्रमित

हुज़ैफ़ा अबरार January 06 2022 21242

लखनऊ में गुरुवार को 310 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के ज्या

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

विशेष संवाददाता August 29 2022 34528

गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी मवेशियों में लंपी वायरस की पुष्टि होने के बाद बस्तर में जिला

यूपी के इन जिलों में बढा टाइफाइड का खतरा

यूपी के इन जिलों में बढा टाइफाइड का खतरा

आरती तिवारी May 18 2023 26333

टाइफाइड एक गंभीर बीमारी है, यह साल्मोनेला एन्टेरिका सेरोटाइप टाइफी बैक्टीरिया से होता है! यह साल्मोन

शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाएं अमरूद

शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाएं अमरूद

श्वेता सिंह November 14 2022 30528

अमरूद में बहुत ज्यादा विटामिन-सी होता है। विटामिन-सी एक एंटीऑक्सीडेंट्स हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजब

Login Panel