देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डॉ. एच. पी. सिन्हा से समझिये ब्रेन ट्यूमर को

मस्तिष्क और केंद्रीय स्नायुतंत्र का ट्यूमर बच्चों में दूसरा सबसे अधिक दिखने वाला कैंसर है, यह बच्चों के कैंसर का लगभग 26% है। हलाकि ज़्यादातर ब्रेन ट्यूमर जानलेवा नहीं होते। ब्रेन ट्यूमर के सभी मामलों का एक तिहाई ही घातक होता है|

लेख विभाग
June 08 2022 Updated: June 08 2022 19:47
0 43541
डॉ. एच. पी. सिन्हा से समझिये ब्रेन ट्यूमर को प्रतीकात्मक चित्र

ये बहुत ही महत्वपूर्ण है कि ब्रेन ट्यूमर से संबंधित आवश्यक जानकारी आपको पता हो ताकि आप उन लोगो की सहायता कर पाए जिनमें ब्रेन ट्यूमर के लक्षण दिख रहे हों। लगातार सिरदर्द या देर से शुरू होने वाला सिरदर्द (50 साल की आयु के बाद), उल्टी आना (Vomiting), अचानक आंखो में धुंधलापन आना (blurred vision), आपको होने वाले सिरदर्द के लक्षणों का बार बार बदलना, डबल विजन (दोहरी दृष्टि), शरीर के किसी भी भाग में कमजोरी महसूस होना और खड़े होने और चलने के दौरान असंतुलन का होना कुछ ऐसे लक्षण हैं जिनके दिखते ही आपको किसी डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। ब्रेन ट्यूमर को बेहतर समझने के लिए आपको पहले ट्यूमर की कुछ जानकारी होनी जरुरी है|

 

ट्यूमर क्या है - What is a tumor

ट्यूमर (tumor) कोशिका की जरुरत से ज़्यादा बढ़ोतरी (overgrowth) है।  यह ट्यूमर घातक हो सकतें हैं और शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं। यह तो नाम से ही मालूम पड़ता है की ब्रेन ट्यूमर (brain tumor) मस्तिष्क में होने वाला ट्यूमर है।

ब्रेन ट्यूमर दो प्रकार के होते हैं –प्राथमिक (primary) या द्वितीयक (Secondary)।

प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर (primary brain tumor) वे हैं जो मस्तिष्क में उत्पन्न होते हैं। वहीं सेकंडरी ब्रेन ट्यूमर (Secondary brain tumors) वे होते हैं जो किसी अन्य अंग से मस्तिष्क तक पहुंचते हैं। सेकंडरी ब्रेन ट्यूमर प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर की तुलना में ज़्यादा होते हैं। तथ्य, 40% घातक ट्यूमर शरीर के अन्य भागों से मष्तिष्क तक पहुँचते हैं।

मस्तिष्क और केंद्रीय स्नायुतंत्र का ट्यूमर बच्चों में दूसरा सबसे अधिक दिखने वाला कैंसर (cancers) है, यह बच्चों के कैंसर का लगभग 26% है। हलाकि ज़्यादातर ब्रेन ट्यूमर जानलेवा नहीं होते। असल में, ब्रेन ट्यूमर के सभी मामलों का एक तिहाई ही घातक होता है| आयोनाइज़िंग रेडिएशन (ionizing radiation) से सम्पर्क और ब्रेन ट्यूमर का पारिवारिक इतिहास ही ब्रेन ट्यूमर का जोखिम बढ़ता है। ईलाज के बेहतर  संभावना के लिए इसका शुरुआती स्टेज में पता लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

ब्रेन ट्यूमर का निदान – Diagnosis of brain tumor

अधिकांशत: ब्रेन ट्यूमर की जांच सीटी स्कैन (CT scan) या एमआरआई (MRI) से हो जाती है। एक बार जांच हो जाने के बाद उपचार कई प्रकार से किया जा सकता हैं।

 

ब्रेन ट्यूमर का इलाज - Tumor treatment of brain tumor

इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि ब्रेन ट्यूमर प्राथमिक (primary) है या द्वितीयक (secondary) है। लो-ग्रेड एस्ट्रोसाइटोमा, गैंग्लिओ ग़्लीयोमा, मेनिंजीयोमा, स्वानोमा, एपिडरमोइड आदि कुछ ऐसे ब्रेन ट्यूमर हैं जिन्हें न्यूरोनेवीगेशन, माइक्रोन्यूरोसर्जरी, स्कल बेस सर्जरी, इंडोस्कोपिक न्यूरोसर्जरी, गामा नाइफ, रेडियोसर्जरी और रेडियोथेरेपी  के ज़रिए पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है। इसलिए शीघ्र निदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और शीघ्र निदान तभी संभव है जब लोगों को ब्रेन ट्यूमर और उसके लक्षण के बारे में जानकारी हो। इस लिहाज़ से हर साल विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस का काफ़ी महत्व है।

उपर्युक्त महत्वपूर्ण जानकारी मस्तिष्क रोग और उसके इलाज के बारे में है जो सभी लोगों को समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है। एक मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ के रूप में, मेरी आप सभी पाठकों से यह अपील है की एक ऐसी जीवनशैली (lifestyle) को अपनाएं जो न केवल आपके शरीर को बल्कि आपके मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखने में मददगार हो। यूं तो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत सी बातें महत्वपूर्ण हैं लेकिन कम से कम आप इन बातों का ध्यान रखें:

  • नियमित व्यायाम करें।
  • मस्तिष्क के स्वास्थ्य वर्धक भोज्य पदार्थों का सेवन करें जैसे हरी पत्तेदार सब्जियाँ, अखरोट आदि।
  • धूम्रपान और शराब से बचें।
  • मानसिक रूप से सक्रिय रहने की कोशिश करें।
  • तनाव से बचने को अपने जीवन में अमल करें।

 

लेखक - डॉ. एच. पी. सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट – न्यूरोलॉजी, एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

एस. के. राणा September 29 2021 31323

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी कोरोना केसों में कमी के चलते यह स्थिति देखने को मिल

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 61267

प्रोफेसर डॉ राजेश वर्मा के मुताबिक दो-तीन सप्ताह तक पीठ में दर्द रहने के बाद भी आराम न मिले तो तुरंत

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए खोला खज़ाना 

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए खोला खज़ाना 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2022 32604

प्रदेश में मेडिकल कोर्स के लिए सीटों की संख्या को दोगुनी करने के अलावा राज्य में 6,000 से अधिक डॉक्ट

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में चाइल्ड डेवलेपमेंट क्लिनिक की शुरुआत

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में चाइल्ड डेवलेपमेंट क्लिनिक की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार March 20 2025 98775

यह क्लिनिक बच्चों में विकास से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने में मदद करेगा, जिसमें प्रारंभिक पहचान और

उत्तर प्रदेश में फार्मा उद्योग को आकर्षित करने पर हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश में फार्मा उद्योग को आकर्षित करने पर हुआ मंथन

रंजीव ठाकुर May 01 2022 37983

उत्तर प्रदेश में विश्व के फार्मा उद्योग को आकर्षित करने और उनके लिए बेहतर माहौल बनाने पर शनिवार को ड

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

श्वेता सिंह September 28 2022 27962

चिकित्सकों ने अपील की है कि घरों की छत पर कबाड़ में पानी जमा ना होने दें। कहीं भी साफ पानी इकट्ठा ना

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2022 38277

शिविर 14 जून तक चलेगा और कार्यक्रम के समापन पर  सहारा हॉस्पिटल में पहले से रक्तदान कर रहे लोगों को स

केंद्र सरकार ने

केंद्र सरकार ने 'टोमैटो फ्लू' को लेकर जारी की एडवाइजरी

आरती तिवारी August 24 2022 28527

देश में टोमैटो फ्लू के बढ़ते मामलों की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग की वजह से हर साल मर रहे लाखों मरीज़

एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग की वजह से हर साल मर रहे लाखों मरीज़

हे.जा.स. January 21 2022 24106

एंटीबायोटिक्स का दुरुपयोग रोकने के लिए सभी प्रमुख चिकित्सक कई वर्षों से चेता रहे हैं, लेकिन दुरुपयोग

डायबिटीज में ऐसे इस्तेमाल करें नीम की पत्तियां, होगा जादुई असर

डायबिटीज में ऐसे इस्तेमाल करें नीम की पत्तियां, होगा जादुई असर

आरती तिवारी August 19 2022 35283

आयुर्वेद में नीम का बहुत महत्व है। नीम का पेड़ अच्छे पर्यावरण के लिए जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी अच

Login Panel