देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विटामिन ए की जबरदस्त कमी के कारण कुशीनगर में लोगों में दृष्टदोष!

पूरा मामला इसलिए गंभीर है कि जो बच्चा जन्म से ही सब कुछ सही देख रहा था, उसकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगी है और रात में तो कुछ दिखता ही नहीं।

आनंद सिंह
April 13 2022 Updated: April 13 2022 19:25
0 31539
विटामिन ए की जबरदस्त कमी के कारण कुशीनगर में लोगों में दृष्टदोष! इन दोनों की आंखों में दिक्कत है।

कुशीनगर। ज़िले के सुकरौली में लोगों की आंखों की रोशनी कम हो रही है। कोई चार दर्जन लोग ऐसे हैं जो आंख, कान और हाथ की बीमारी से परेशान हैं। सरकारी स्तर पर बात यह हुई है कि इनकी जांच कराई जाएगा, मेडिकल टीम भेजी जाएगी। लेकिन, तब तक यह मामला और भी गंभीर हो सकता है। यह जरूरी है कि इस मामले को तत्काल देखा जाए।

पूरा मामला इसलिए गंभीर है कि जो बच्चा जन्म से ही सब कुछ सही देख रहा था, उसकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगी है और रात में तो कुछ दिखता ही नहीं।

वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रकाश राय सुकरौली से लौटे हैं। उन्होंने इस संवाददाता को बताया कि कम उम्र के कई लोगों की आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम हो रही है।

लगभग 500 लोगों के बीच यहाँ पचास लोग विकलांगता से पीड़ित हो चुके हैं। एक ही परिवार के पाँच सदस्यों में तीन भाई ऐसे हैं, जिन्हें दिन में तो धुंधला दिखता है लेकिन शाम होते ही कुछ दिखाई ही नही देता। गाँव मे ही दो सगी बहनो की एक एक आँख खराब हो चुकी है। गाँव में कई और लोग ऐसे हैं  जो आँख,  कान,  हाथ और पैर की समस्या से परेशान हैं।

गाँव की मुन्नी देवी के पाँच सदस्यीय परिवार में माँ-बेटी को छोड़कर तीनों बेटे में एक ऐसी बीमारी है जिसमे दिन के उजाले में दिखता है लेकिन सूर्यास्त के बाद जिंदगी अंधेरे में डूब जाती है। मुन्नी देवी ने बताया कि स्थानीय अस्पताल से लेकर सरकारी अस्पताल तक सब जगह दिखा दिया पर कोई रोग पकड़ नहीं पाया।

सूर्य प्रकाश बताते हैः कुछ जागरुक लोगों ने मुझे बताया कि गाँव मे कई लोग ऐसे ही असमय विकलांगता के शिकार हो गए हैं। गाँव के ही रामभवन (45) की आँखें खराब है।

सिरी की दो बेटियो की एक-एक आंख खराब है। उनकी माँ मुराति देवी ने बताया कि बड़ी बेटी पूजा जब कुछ बड़ी हुई तो उसकी एक आँखों की पुतली अपने आप बाहर आ गयी। हम लोग डर गए। फिर उसकी एक आंख पत्थर की लगाई गई। अब उसकी एक ही आख काम करती हैं। दूरी बेटी की एक आँख जन्म से ही खराब है।

जांच होगी, डाक्टरों की टीम जाएगी
उप जिलाधिकारी हाटा पूर्ण बोरा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश पटारिया ने बताया कि डाक्टरों की टीम गाँव मे भेजकर विस्तार से लोगो की जाँच करायी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की कारण क्या है।

विटामिन ए की कमी
इस संबंध में गोरखपुर के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डा. शशांक कुमार ने बताया कि संभव है कि उनमें विटामिन ए की जबरदस्त कमी हो, वो कुपोषण का शिकार हों।

कुछ बीमारियां जन्मजात होती हैं और उनमें आनुवंशिकता का भी गुण होता है। लेकिन, पहले आंखें ठीक थीं, रोशनी ठीक थी, सब कुछ दिखता था और अब विजिबलिटी कम होने लगी है तो प्रथम दृष्टया यह कुपोषण का ही मामला दिखता है। संभव है कि विटामिन एक की जबरदस्त कमी है।

पहले इन्हें समुचित मात्रा में विटामिन ए देने की जरूरत है। बेहतर हो कि ये लोग किसी बेहतरीन विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपना ट्रीटमेंट कराएं।

ये समस्या आई कैसे
बड़ा सवाल यह है कि ये समस्या आई कैसे, कास कर तब जब यहां विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम है, गांव से लेकर जिले तक स्वास्थ्य महकमा चौकस होने का दावा करता है। फिर तो इस किस्म के रोग को बहुत पहले पकड़ लेना चाहिए था, समाधान हो जाना चाहिए था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

एस. के. राणा February 19 2022 30084

15 साल से कम उम्र के जिन बच्चों का रूटीन वैक्सीनेशन हुआ है, उनमें कोरोना के संक्रमण से गंभीर होने की

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2026 0

ऐसे मामलों में ट्यूमर थ्रॉम्बस की उपस्थिति सर्जरी को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना देती है। यह मामला संभवत:

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 651

ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ स्वाइन फ्लू संबंधित मामलों

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

विशेष संवाददाता August 24 2022 33165

न्यू चंडीगढ़ में पीएम मोदी ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री किसी अस्पताल का

एम्स नयी दिल्ली से निराश फाइलेरिया के मरीज़ का केजीएमयू में सफल इलाज। 

एम्स नयी दिल्ली से निराश फाइलेरिया के मरीज़ का केजीएमयू में सफल इलाज। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2021 104435

एम्स दिल्ली में 2 महीने इलाज कराने के बाद मरीज ने लखनऊ के कई प्राइवेट अस्पताल से इलाज कराया। फायदा न

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

एस. के. राणा December 05 2021 27517

प्रो. मणींद्र ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर ही दूसरी लहर के बाद ही नए म्यूटेंट के आने से तीसरी लहर

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 79717

मेदांता लखनऊ ने हेल्थकेयर क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। अस्पताल ने बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर

आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला किडनी ट्रांसप्लांट, नाजिश को मिला ईद का तोहफा

आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला किडनी ट्रांसप्लांट, नाजिश को मिला ईद का तोहफा

आरती तिवारी June 30 2023 30477

यशोदा अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के जरिए मेरठ जनपद की 28 वर्षीय नाजिश को ईद के मौके पर नई जिंदगी

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र वापस जाने की कर रहे तैयारी

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र वापस जाने की कर रहे तैयारी

श्वेता सिंह September 19 2022 30171

युद्ध की वजह से यूक्रेन से पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटे अधिकतर छात्र-छात्राओं के अनुसार उनके पास अब यू

यौन संबंध के दौरान क्या है चरमसुख

यौन संबंध के दौरान क्या है चरमसुख

लेख विभाग January 31 2023 92646

पुरुषों में ऑर्गेज्म को वीर्य स्खलन से भी जोड़ कर देखा जाता है लेकिन हर बार यह धारणा सही नहीं होती ह

Login Panel