देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली में तैयार हो रहे हैं 11 अस्पताल: सिसोदिया

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया है कि जल्द ही दिल्लीवासियों को 11 नए अस्पताल मिलेंगे। वहीं सिसोदिया ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या में 10,000 की वृद्धि होगी।

विशेष संवाददाता
September 21 2022 Updated: September 21 2022 04:26
0 29930
दिल्ली में तैयार हो रहे हैं 11 अस्पताल: सिसोदिया शिक्षा मंत्री सिसोदिया

 नयी दिल्ली। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया है कि जल्द ही दिल्लीवासियों को 11 नए अस्पताल मिलेंगे। वहीं सिसोदिया ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या में 10,000 की वृद्धि होगी। साथ ही दिल्ली में बन रहे 11 नए अस्पताल राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे और कोविड महामारी जैसी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से लड़ने में मदद करेंगे।

 

सिसोदिया ने बताया कि सिरसपुर (Siraspur), ज्वालापुरी, मादीपुर, हस्तसाल (विकासपुरी) में बन रहे अस्पतालों के साथ-साथ 6838 आईसीयू बेड (ICU beds) क्षमता के साथ सात नए सेमी-परमानेंट अस्पतालों (hospitals) का भी निर्माण कार्य चल रहा है। बैठक में अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्यों को समय रहते पूरा किया जाए और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना है। नए अस्पताल इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

 

बता दें कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तैयार हुए 12 नए मोहल्ला क्लीनिक (Mohalla Clinic) जल्द जनता को समर्पित होंगे। इसके अलावा 52 मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जल्द से जल्द ही इन क्लीनिकों की शुरुआत की जाए, ताकि आम जनता यहां स्वास्थ्य सुविधाओं (health facilities) का लाभ उठा सकें। मोहल्ला क्लीनिकों में रोजाना 70 हजार से ज्यादा लोग इलाज करवा रहे हैं। दिल्ली में 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए है।

Updated by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नमी से बढ़ा इंफेक्शन का खतरा

नमी से बढ़ा इंफेक्शन का खतरा

आरती तिवारी July 14 2023 28732

बारिश के बीच तेजी लोग तेजी से त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में बीते एक सप्ताह में

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2026 0

सामान्यत: इस प्रकार के कैंसर में बड़े चीरे वाले ऑपरेशन किए जाते हैं जिससे मरीज़ को लंबे समय तक अस्पता

भारत में कोविड बन रही है स्थानिक बीमारी: वायरोलॉजिस्ट

भारत में कोविड बन रही है स्थानिक बीमारी: वायरोलॉजिस्ट

एस. के. राणा February 16 2022 31082

मशहूर वायरोलॉजिस्ट टी जैकब जॉन ने दावा किया कि भारत में कोविड महामारी असल में स्थानिक बीमारी बनने की

डीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

admin May 28 2023 31649

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर परसिया चंदौर का औचक निरीक्षण

मेरठ मेडिकल कॉलेज उधार मांग रहा दवाएं, मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन मौन

मेरठ मेडिकल कॉलेज उधार मांग रहा दवाएं, मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन मौन

विशेष संवाददाता July 29 2022 19610

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन अस्पतालों में दवा की सप्लाई ढंग से नहीं कर पा रहा है जिसका खामि

राजकीय नर्सेज संघ ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

राजकीय नर्सेज संघ ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2021 40179

महानिदेशक ने मांग पत्र पर गौर करते हुए, बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक प्रशिक्षण हेतु चिकित्सा विभाग की

महाराष्ट्र में कोरोना के 722 नए केस आए सामने

महाराष्ट्र में कोरोना के 722 नए केस आए सामने

हे.जा.स. April 25 2023 28866

राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.10% और मृत्यु दर 1.81% बना हुआ है। बता दें कि राज्य में ओमिक्रॉन (

फर्टिलिटी जांच और उपचार सफल मातृत्व-पितृत्व की कुंजी: डॉ. युथिका बाजपेयी

फर्टिलिटी जांच और उपचार सफल मातृत्व-पितृत्व की कुंजी: डॉ. युथिका बाजपेयी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 1211

देर से परिवार शुरू करने की प्रवृत्ति मोटापा तनाव मधुमेह, थायरॉयड धूम्रपान शराब का सेवन पॉलीसिस्टिक

गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे आयुष चिकित्सालय के मरीज

गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस रहे आयुष चिकित्सालय के मरीज

विशेष संवाददाता May 21 2023 29815

भयंकर गर्मी में मरीजों को आयुष चिकित्सालय में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जहां लोढ़ी में करोड़ों की

बिना इलाज अस्पताल से ना लौटें डेंगू के मरीज: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

बिना इलाज अस्पताल से ना लौटें डेंगू के मरीज: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

admin November 02 2022 27939

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाला डेंगू पीड़ित कोई भी मरीज बगैर उपचार

Login Panel