देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डेंगू बुखार के उपचार एवं बचाव में कारगर हैं होम्योपैथिक दवाइयाँ ।

डेंगू बुखार मादा एडीज  मच्छर के काटने से होता है। ये रुके हुए साफ पानी में पैदा होता है तथा दिन में काटता है । मच्छर के काटने के 3 से 5 दिनों के अंदर डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई पड़ने लगते हैं। 

हुज़ैफ़ा अबरार
May 17 2021 Updated: May 17 2021 00:42
0 32736
डेंगू बुखार के उपचार एवं बचाव में कारगर हैं होम्योपैथिक दवाइयाँ । प्रतीकात्मक

लखनऊ। डेंगू बुखार से डरने एवँ भयभीत होने की जरूरत नहीं है। होम्योपैथी में ऐसी अनेक दवाइयाँ हैं जो डेंगू बुखार से बचाव एवं उपचार में पूरी तरह कारगर हैं। यह विचार राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अनुरूद्व वर्मा ने जागरूकता फैलाने के लिए व्यक्त किये हैं।

उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार अन्य वायरल बुखार की तरह ही है जो डेंगू वायरस के कारण होता है। वायरल जनित बुखार होने के कारण इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। ये रुके हुए साफ पानी में पैदा होता है तथा दिन में काटता है । मच्छर के काटने के 3 से 5 दिनों के अंदर डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई पड़ने लगते हैं। 

डॉ वर्मा ने बताया कि  बताया कि डेंगू बुखार तीन तरह का होता है। साधारण डेंगू बुखार, डेंगू हेमरेजिक बुखार, एवँ डेंगू शॉक सिंड्रोम। साधारण डेंगू बुखार में ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार, सिर और मांसपेशियों, जोड़ों एवँ हड्डियों में तेज दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना जो आँखों को दबाने या हिलाने से बढ़ जाता है, बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख ना लगना, जी मिचलाना, गले में हल्का सा दर्द होना ,चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल गुलाबी रंग के रैशेज के लक्षण पाये जाते हैं। यह बुखार 3 से 7 दिन तक रहता है। 

उन्होंने बताया कि डेंगू हैमरेजिक बुखार में साधारण डेंगू बुखार के लक्षणों के साथ मसूड़े, नाक, मल-मूत्र में खून आना , पेट में दर्द तथा त्वचा पर गहरे नीले-काले रंग के छोटे अथवा बड़े रैशेज पड़ जाते हैं। 

डेंगू शॉक सिंड्रोम में साधारण हैमरेजिक बुखार के लक्षणों के साथ तेज बुखार के बावजूद त्वचा ठंडी महसूस होती है। रोगी धीरे-धीरे होश खोने लगता है ,मरीज की नाड़ी कभी तेज और कभी धीमी चलने लगती है। उसका ब्लड प्रेशर और प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। इस स्थिति में चिकित्सालय में भर्ती कराना चाहिए। 

डॉ वर्मा ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए एडीज मच्छरों को पैदा होने से रोकना, काटने से बचाव करना, शरीर विशेषकर पैरों को ढके रहना, पूरे पैरों को ढकने वाले कपड़े पहनना चाहिए। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ अनिल खुराना के अनुसार सभी डेंगू बुखारों का उपचार होम्योपैथी द्वारा सम्भव है परंतु डेंगू बुखार के उपचार के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित मानक जैसे प्लेटलेट्स चढ़ाने एवं अन्य प्रबंधन को अपनाया जाना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार से बचाव के लिए इपेटोरियम पर्फ 200 शक्ति में तीन दिन तक चिकित्सक की सलाह पर प्रयोग करना चाहिए। जेल्सीमियम, क्रोटेल्स, ब्रायोनिया, कैरिया पापाया, रस टॉक्स, इपेटोरियम पर्फ, हेममिलिस, चाइना, फेरम फॉस आदि दवाईओं का प्रयोग रोगी के लक्षणों के आधार पर केवल चिकित्सक की सलाह पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू बुखार से बचाव एवं उसके उपचार के लिए मोबाइल नंबर 9415075558 पर निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2022 53515

इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब उत्तर प्रदेश और इसके सीमावर्ती पड़ोसी राज्यों  के बाल रोगियों के इलाज

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

एस. के. राणा June 05 2021 24538

करीब 70 लाख खुराक एशिया में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालदीव, मलेशि

30.5 करोड़ कोरोनारोधी लगा कर उप्र देश में पहले स्थान पर: ब्रजेश पाठक

30.5 करोड़ कोरोनारोधी लगा कर उप्र देश में पहले स्थान पर: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 15 2022 24036

आज सभी 75 जनपदों में आरटीपीसीआर जांच के लिए बीएसएल-2 प्रयोगशाला हैं। प्रदेश में अबतक 10 करोड़ 94 लाख

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

हुज़ैफ़ा अबरार May 10 2021 38040

होम्योपैथिक दवाइयाँ मेडिकल ऑक्सीजन का विकल्प नहीं हो सकती है परंतु यदि मेडिकल ऑक्सीजन के साथ प्रयोग

Glenmark ने pulmonary fibrosis की दवा 4,500 रुपये प्रतिमाह पर लॉन्च किया
गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

विशेष संवाददाता December 31 2022 30535

गाजियाबाद के हर्ष अस्पताल में ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस सामने आया है। डॉक्टर्स भी उनकी हालत प

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

आरती तिवारी July 30 2023 54584

मधुमेह युवा अवस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में

झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने अवैध रूप से कमाई संपत्ति को किया कुर्क

झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने अवैध रूप से कमाई संपत्ति को किया कुर्क

विशेष संवाददाता February 07 2023 27957

संभल जनपद की हयातनगर थाना पुलिस ने जिलाधिकारी मनीष बंसल की संस्तुति पर बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल स

माहवारी के दौरान कोविड का टीका लगवाने में कोई हर्ज नहीं : डॉ. जैसवार 

माहवारी के दौरान कोविड का टीका लगवाने में कोई हर्ज नहीं : डॉ. जैसवार 

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 28895

डॉ. जैसवार कहती हैं कि माहवारी के दौरान स्वच्छता के अभाव में प्रजनन प्रणाली के संक्रमित (आरटीआई) होन

मेरठ में मिल रहे कोरोना संक्रमण के मरीज।

मेरठ में मिल रहे कोरोना संक्रमण के मरीज।

हे.जा.स. January 01 2021 24191

करीब एक हजार एक्टिव केस हैं। मौतों का कुल आंकड़ा चार सौ पार कर चुका है, जबकि 354 मरीज होम आइसोलेशन म

Login Panel