देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा 

कुछ सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अभी भी दवाओं के जेनेरिक नाम नहीं लिख रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों को चिह्नित किया जाए। यह सुनिश्चित भी किया जाए कि चिकित्सक अस्पताल के बाहर की दवाएं नहीं लिखें।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 30 2022 Updated: June 30 2022 12:28
0 28780
प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा  रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। प्रदेश के सभी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता पर पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब हर सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची लगाई जाएगी। जो दवाएं अनुपलब्ध होंगी, उसकी जानकारी भी दी जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि चिकित्सक अस्पताल के बाहर की दवाएं नहीं लिखें। 

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में निरीक्षण के दौरान दवाएं उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिली थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को निर्देश दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने यह भी कहा था कि सरकारी अस्पतालों (government hospitals) में कौन सी दवाएं हैं और कौन सी नहीं हैं। इस संबंध में भी जानकारी दी जाए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। अपर मुख्य सचिव ने महानिदेशक को पत्र भेजकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

इसमें यह भी कहा गया है कि कुछ सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अभी भी दवाओं के जेनेरिक (generic) नाम नहीं लिख रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों को चिह्नित किया जाए। यह सुनिश्चित भी किया जाए कि चिकित्सक अस्पताल के बाहर की दवाएं नहीं लिखें। जन औषधि केंद्रों ( Jan Aushadhi Kendra) को भी सक्रिय कर दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मधुमेह पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हॉर्लिक्स डायबिटीज प्लस और अपोलो शुगर क्लीनिक ने मिलाया हाथ

मधुमेह पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हॉर्लिक्स डायबिटीज प्लस और अपोलो शुगर क्लीनिक ने मिलाया हाथ

हे.जा.स. June 09 2022 67446

अपने महीने भर के अभियान के दौरान, हॉर्लिक्स डायबिटीज प्लस और अपोलो शुगर क्लीनिक लोगों की मुफ्त शुगर

Prevention of acute myocardial infarction induced heart failure by intracoronary infusion of mesenchymal stem cells

Prevention of acute myocardial infarction induced heart failure by intracoronary infusion of mesenchymal stem cells

British Medical Journal November 02 2025 4872

Intracoronary infusion of Wharton’s jelly derived mesenchymal stem cells significantly reduced the r

आयुष चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें - दयाशंकर मिश्र ”दयालु”

आयुष चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें - दयाशंकर मिश्र ”दयालु”

रंजीव ठाकुर April 15 2022 44719

डॉ दयाशंकर मिश्र ”दयालु” ने आज जनपद अमेठी के बेनीपुर में स्थित 50 शैय्या के एकीकृत आयुष चिकित्सालय क

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

विशेष संवाददाता December 19 2022 156910

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, देश में नकली शराब के सेवन से साल 2016 में मौत के 1,054 मामले सामने आ

आयुष कालेजों में प्रवेश में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश

आयुष कालेजों में प्रवेश में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश

श्वेता सिंह November 09 2022 27935

आयुर्वेद सेवाओं के कार्यवाहक निदेशक और प्रभारी अधिकारी को निलंबित करते हुए यूनानी निदेशालय और होम्यो

भारत बायोटेक बनाएगी कोविड-19 के खिलाफ नाक का टीका।

भारत बायोटेक बनाएगी कोविड-19 के खिलाफ नाक का टीका।

हे.जा.स. January 28 2021 20163

नाक के टीके को कोवाक्सिन सहित किसी भी इंजेक्शन कोविड-19 वैक्सीन से बेहतर करार दिया है और कहा कि नाक

सर्दियों के दौरान हर पाँचवे कोलेस्ट्रॉल मरीजों के कोलेस्ट्रॉल लेवल में होती है वृद्धि: डा अभिनीत गुप्ता 

सर्दियों के दौरान हर पाँचवे कोलेस्ट्रॉल मरीजों के कोलेस्ट्रॉल लेवल में होती है वृद्धि: डा अभिनीत गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार January 18 2023 33791

सर्दियों मे हर 5 मरीज़ में से एक को अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि का अनुभव हो सकता है। इसका का

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 28248

टीकाकरण के पश्चात ऑब्जरवेशन रूम में टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों के लिए उनकी मेडिकल स्थिति को ऑब्जरवे

देश में मंकीपॉक्स का पहला मरीज़ 16 दिनों बाद संक्रमणमुक्त और स्वस्थ्य 

देश में मंकीपॉक्स का पहला मरीज़ 16 दिनों बाद संक्रमणमुक्त और स्वस्थ्य 

admin July 30 2022 32429

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के निर्देशों के अनुसार 72 घंटे के अंतराल पर दो बार परीक्षण किए गए और

कोविड-19: देश में कोविड-19 के 11,610 नए मामले।

कोविड-19: देश में कोविड-19 के 11,610 नए मामले।

हे.जा.स. February 17 2021 27750

1,06,44,858 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.33 प्रतिशत हो

Login Panel