देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कानपुर में डेंगू के 58 नए मरीज आए सामने, पांच ब्लाकों में लगे कैंप

अस्पतालों ने मरीज लौटाने शुरू कर दिए हैं। कुल 241 सैंपलों की जांच में 58 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 14 गंभीर मरीजों को उर्सला और चार को हैलट में भर्ती कराया गया है। इनका प्लेटलेट्स काउंट 50 हजार के नीचे है।

श्वेता सिंह
November 11 2022 Updated: November 11 2022 23:56
0 30327
कानपुर में डेंगू के 58 नए मरीज आए सामने, पांच ब्लाकों में लगे कैंप प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर (लखनऊ ब्यूरो)। कानपुर में डेंगू के GSVM मेडिकल कॉलेज व उर्सला अस्पताल की जांच में 58 नए मरीज आए हैं। शहर में डेंगू के 140 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 13 दूसरे जिलों के है। 18 की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारी ही नहीं, निजी अस्पतालों में भी बेड की किल्लत शुरू हो गई है।

 

अस्पतालों ने मरीज (patients) लौटाने शुरू कर दिए हैं। कुल 241 सैंपलों की जांच में 58 डेंगू (dengue) पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 14 गंभीर मरीजों को उर्सला और चार को हैलट (halat) में भर्ती कराया गया है। इनका प्लेटलेट्स काउंट 50 हजार के नीचे है। कुछ रोगियों को सांस की दिक्कत होने पर आक्सीजन (oxygen) का सपोर्ट दिया जा रहा है। हर दिन नए क्षेत्र के रोगी डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। एसीएमओ संचारी रोगी डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है। बुधवार को सैंपलों की जांच में पॉजिटिविटी रेट 21.47 रहा है। गुरुवार को यह रेट बढ़कर 24.07 हो गया। उन्होंने बताया कि टीमें संक्रमण वाले क्षेत्रों में जाकर लार्वासाइडल (larvasidal)  का छिड़काव कर रही हैं।

 

कल्याणपुर स्थित रामसिंह का पुरवा में एक साथ आठ डेंगू पॉजीटिव मिले हैं। सभी के सैंपल (sample) कल्याणपुर सीएचसी के जरिए लिए गए थे। आठ में से तीन की हालत गंभीर है। कल्याणपुर, भीतरगांव, ककवन, बिल्हौर व सरसौल में लगातार बीमारियां (disease) फैलने पर कैम्प लगाया गया। सीएमओ के मुताबिक अगर किसी को डेंगू व बुखार (fever) के संबंध में कोई भी सूचना मिले तो 9335301096 पर सूचना दे सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

इलाज के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का भी विज्ञान है योग : डॉ. विनय

इलाज के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का भी विज्ञान है योग : डॉ. विनय

आनंद सिंह April 07 2022 33742

गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में दीक्षा पाठ्यचर्या समारोह का नौवां

प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुईं महिलाएं

प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुईं महिलाएं

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 48769

हाल में जारी एनएफएचएस-5 के आंकड़े इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि प्रजनन, पोषण, मातृ-शिशु एवं बाल विक

कोविड-19 से वर्ष 2021 में एक करोड़ 49 लाख लोगों की मौत हुई: डब्लूएचओ

कोविड-19 से वर्ष 2021 में एक करोड़ 49 लाख लोगों की मौत हुई: डब्लूएचओ

एस. के. राणा May 07 2022 29014

डब्लूएचओ ने अतिरिक्त मृतक संख्या, एक करोड़ 33 लाख से एक करोड़ 66 लाख के बीच होने का अनुमान व्यक्त कि

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

अखण्ड प्रताप सिंह March 13 2021 39367

एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए नीट (स्नातक)

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2022 33405

इस अवसर आयुष मंत्री ने NUDWA द्वारा प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों में जनहित के कार्यक्रमों के सं

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

लेख विभाग November 20 2021 29578

एक अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है की मोटापे से ग्रस्त बच्चों को कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा

कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड टीके से बनती है ज्यादा एंटीबॉडी: डॉ अवधेश कुमार सिंह

कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड टीके से बनती है ज्यादा एंटीबॉडी: डॉ अवधेश कुमार सिंह

एस. के. राणा June 08 2021 35021

अध्ययन के लेखक और जीडी हॉस्पिटल एंड डायबिटिक इंस्टीट्यूट, कोलकाता में कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट ड

हरी मिर्च खाने के ये है फायदे

हरी मिर्च खाने के ये है फायदे

लेख विभाग November 02 2022 26074

हरी मिर्च में कई सारे पोषक तत्व होते है जो हेल्थ और ब्यूटी का ख्याल रखती है। हरी मिर्च में विटामिन ए

जिला नागरिक अस्पताल को मिला बेहोशी का डॉक्टर

जिला नागरिक अस्पताल को मिला बेहोशी का डॉक्टर

आरती तिवारी August 28 2022 31802

अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बेहोशी का डॉक्टर बाहर से नहीं बुलाना पड़ेगा। नए मिले डॉक्टरों में जिला

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

आरती तिवारी February 10 2023 31662

प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद करीब 25 बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या होने

Login Panel