देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

बदले मौसम के कारण ज्यादातर केस वायरल बुखार के आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सक डाॅक्टर सर्वेश सिंह ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण जुकाम, नजला, बुखार , सिर दर्द, बदन दर्द जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या भले ही बढ़ी हो लेकिन मलेरिया के मरीजों में कमी देखने को मिली है।

0 34219
लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

लखनऊ। राजधानी के सरकारी अस्पतालों में मलेरिया के मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है लेकिन बुखार से ग्रसित मरीज बढ़े हैं। इसकी वजह मौसम का बदलाव होना बताया जा रहा है। बलरामपुर अस्पताल में डेंगू व मलेरिया से प्रभावित मरीज ज्यादा संख्या में हैं लेकिन अब अधिकांश मरीजों को उपचार के बाद उनके ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। चिकित्सकों का दावा है कि अब नये मरीजों का अस्पताल में पहुंचना भी कम हुआ है। बीते 48 घंटे में मलेरिया के केस में कमी आयी है। डेंगू के मरीज भी कम हुए है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड (emergency ward) में दो दिनों में मलेरिया के लक्षण वाले दो ही मरीज पहुंचे है।

 

बदले मौसम के कारण ज्यादातर केस वायरल बुखार के आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) के चिकित्सक डाॅक्टर सर्वेश सिंह ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण जुकाम, नजला, बुखार (fever), सिर दर्द, बदन दर्द जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या भले ही बढ़ी हो लेकिन मलेरिया के मरीजों में कमी देखने को मिली है। आने वाले मरीजों को मलेरिया (malaria) के रोकथाम के लिए आवश्यक बातों को बताया जाता है। इसे फाॅलो कर बीमारी से बचा जा सकता है। वहीं, शहर के प्रमुख अस्पतालों श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल (Shyama Prasad Mukherjee Civil Hospital), भाऊराव देवरस अस्पताल (Bhaurao Deoras Hospital), लोकबंधु अस्पताल, रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल (Rani Laxmibai Hospital) में भी मलेरिया के मरीजों की संख्या में कमी आयी है। बीते 48 घंटे में मलेरिया के लक्षण वाले 20 से ज्यादा मरीजों का अस्पतालों में पहुंचना हुआ। इनकी जांच में बीमारी की पुष्टि नहीं हुई।

 

केजीएमयू में जांच के बाद ही भर्ती हो रहे मरीज - Patients getting admitted only after investigation in KGMU

किंग जार्ज मेडिकल काॅलेज (King George's Medical College) में मलेरिया के लक्षण वाले मरीजों का पहुंचना हो रहा है। जांच के बाद मलेरिया की पुष्टि होने पर ही मरीज को भर्ती किया जा रहा है। अन्य मरीजों को दवा देकर सावधनी बरतने की सलाह देकर छुट्टी दी जा रही है। काॅलेज में जनरल वार्ड में भर्ती मलेरिया के मरीजों (malaria patients) के डिस्चार्ज के बाद नये मरीजों की संख्या में कमी आई है।

 

डाॅक्टर तुलिका ने बताया कि मलेरिया से बचाव आवश्यक है। इसके लिए मच्छरों (Mosquitoes) को न लगने दिया जाये। मलेरिया होने के बाद निकट के अस्पताल में डाॅक्टर को अवश्य ही दिखायें। मेडिकल काॅलेज में मलेरिया के रोजाना ही मरीज आ रहे हैं। सामान्य ओपीडी में मरीजों की भरमार थी, जिसमें कमी आयी है। फिलहाल बदले मौसम के कारण फीवर, जोड़ों में दर्द, ज्वाइंडिस, फूड प्वाइजिनिंग के मामले आ रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

हे.जा.स. January 01 2021 25600

घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है। 

हाथ साबुन से धुलें, सैनिटाइज़र को विकल्प के रूप में इस्तेमाल करें- के. के. सचान, चीफ फार्मासिस्ट

हुज़ैफ़ा अबरार February 17 2021 32333

आदिकाल से यह मानना  है कि स्वच्छ रहने से स्वच्छ जीवन रहता है।जीवाणु गंदगी से पनपते हैं। स्वच्छ नहीं

दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिला नया जीवन

दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिला नया जीवन

हुज़ैफ़ा अबरार February 23 2026 2891

“बच्ची एपीएलए सिंड्रोम से ग्रसित थी, जो एक आनुवंशिक स्थिति है और इसमें ख़ून के थक्के बनने की प्रवृत्

एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके से मिलने वाली सुरक्षा तीन महीने में कम होने लगती है: लैंसेट

एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके से मिलने वाली सुरक्षा तीन महीने में कम होने लगती है: लैंसेट

हे.जा.स. December 21 2021 36258

अध्ययन में कहा गया है कि जिन लोगों ने कोविशील्ड टीका लगवाया है उन्हें गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने

डेंटल असिस्टेंट कोर्स की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें

डेंटल असिस्टेंट कोर्स की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें

अखण्ड प्रताप सिंह February 25 2022 259668

सर्टिफिकेट इन डेंटल असिस्टेंट कोर्स ऐसा कोर्स होता है जिसके बाद आप एक डेंटिस्ट के यहां असिस्टेंट का

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 742

एडैप्टिव रेडियोथेरेपी को नियमित उपचार में अधिक सुलभ बनाकर यह प्लेटफॉर्म अधिक मरीजों को उनकी जरूरत के

एकल बूस्टर खुराक के लिए कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति

एकल बूस्टर खुराक के लिए कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति

admin March 07 2022 26561

भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण के एक विशेषज्ञ पैनल ने बूस्टर खुराक के रूप में एकल-खुराक कोविड-19 वै

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग,डॉक्टर ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग,डॉक्टर ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

विशेष संवाददाता February 03 2023 31454

नोडल अधिकारी डॉक्टर आदर्श विश्नोई ने बताया कि उनके साथ डॉ. अमिता मालाकार ने कायाकल्प के मानकों के आ

अदरक में हैं बेमिसाल औषधीय गुण, जानतें हैं इसके फायदे

अदरक में हैं बेमिसाल औषधीय गुण, जानतें हैं इसके फायदे

आरती तिवारी August 23 2022 36797

अदरक के कई सारे गुण हैं। क्या आप यह जानते हैं कि अदरक एक जड़ी-बूटी भी है, और पाचन-तंत्र, सूजन, शरीर

गर्मी आते ही चमकी बुखार का कहर

गर्मी आते ही चमकी बुखार का कहर

विशेष संवाददाता February 26 2023 32057

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पीकू वार्ड में भर्ती सकरा बिद्दीपुर गांव के 3 वर्षीय बच्चे मो

Login Panel