देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

रेडियोलॉजी में सुनहरा भविष्य और मोटी कमाई भी।

एक रेडियोलॉजिस्ट की सैलरी करीब 70 हजार डॉलर सालाना होती है। भारत में 5 लाख से ऊपर का सालाना पैकेज मिलता है।

अखण्ड प्रताप सिंह
December 13 2021 Updated: December 13 2021 01:08
0 43809
रेडियोलॉजी में सुनहरा भविष्य और मोटी कमाई भी। प्रतीकात्मक

एक रेडियोग्राफर एक्सरे की मदद से मरीज की रेडियोग्राफी रिपोर्ट तैयार करता है। इससे मरीज की बीमारी के बारे में सटीक पता चल जाता है। रेडियोग्राफी रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक रेडियोग्राफर एक्स-रे के अलावा सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एमआरआई की भी स्टडी करता है।

रेडियोलॉजी की फील्ड
रेडियोलॉजी को दो फील्ड में बांटा जाता है। एक का नाम डायग्नोस्टिक रेडियोलॉजी और दूसरे का नाम इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी है। डायग्नोस्टिक रेडियोलॉजी में एक्सरे और अन्य इमेजिंग तकनीक की मदद से बीमारी और चोट का पता लगाया जाता है।

इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में डॉक्टर न सिर्फ इमेजिंग की व्याख्या करता है बल्कि कुछ हद तक सर्जिकल प्रोसीजर के काम को भी अंजाम देता है। 

संभावना
अस्पतालों, क्लिनिकों और फिजिशियनों के ऑफिस में प्रशिक्षित और पेशेवर रेडियोलॉजी टेक्नॉलजिस्ट की मांग बढ़ती जा रही है। भविष्य में इस फील्ड में जॉब में काफी ग्रोथ दिखेगी। इस फील्ड में डिग्री पूरी करने के बाद आप रेडियोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजी टेक्नॉलजिस्ट/रेडियोग्राफर, रेडियोलॉजी टेक्निशियन, अल्ट्रासाउंड टेक्निशियन/डायग्नोस्टिक मेडिकल सोनोग्राफर, एमआरआई टेक्निशियन, सीटी टेक/सीएटी स्कैन टेक्नॉलजिस्ट/सीटी स्कैन टेक्नॉलजिस्ट बन सकते हैं।

कोर्स
रेडियोलॉजी की फील्ड में डिप्लोमा कोर्स, बैचलर कोर्स, मास्टर कोर्स और सर्टिफिकेशन कोर्स का विकल्प मौजूद है। 12वीं क्लास के बाद आप यूजी कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। रेडियोलॉजी की फील्ड में उपलब्ध कोर्सों का विवरण नीचे दिया गया है।

सर्टिफिकेट कोर्स
* सर्टिफिकेट इन रेडियोग्राफी
* सर्टिफिकेट इन रेडियोलॉजी असिस्टेंट
* सर्टिफिकेट इन रेडियोग्राफी डायग्नोस्टिक

डिप्लोमा कोर्सेज-2 साल
* डिप्लोमा इन रेडियोग्राफी एंड रेडियोथेरापी
* डिप्लोमा इन रेडियो-डायगनोस्टिक टेक्नॉलजी
* रेडियोग्राफी में बीएससी
* मेडिकल रेडियोथेरापी टेक्नॉलजी में बीएससी (ऑनर्स)

मास्टर कोर्स
* रेडियोथेरापी टेक्नॉलजी में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा
* रेडियो डायग्नोसिस और इमेजिंग साइंसेज में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा
* एक्स-रे रेडियोग्राफी और अल्ट्रा सोनोग्राफी में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा

रेडियोलॉजिस्ट कैसे बनें?
रेडियोलॉजिस्ट का करियर बैचलर डिग्री पूरी करने के साथ शुरू होता है। मेडिकल स्कूल से ग्रैजुएशन करने के बाद आपको एमओ या डीओ में डिग्री दी जाती है। उसके बाद आप मेडिकल लाइसेंस के तौर पर आवेदन कर सकते हैं और आप फिजिशियन के तौर पर प्रैक्टिस कर सकेंगे। रेडियोलॉजिस्ट बनने के लिए एक फिजिशियन को चार साल का रेडियोलॉजी रेजिडेंसी पूरा करना होता है। स्टेट लाइसेंस भी रेडियोलॉजिस्ट के लिए काफी अहम होता है। दो पार्ट एग्जाम के बाद लाइसेंस दिया जाता है। दो पार्ट में मेडिसिन, शरीर रचना विज्ञान, इमेजिंग से संबंधित तकनीक और फिजिक्स कवर किया जाता है।

रेडियोलॉजी कोर्स ऑफर करने वाले देश के टॉप कॉलेज
* ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
* आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज, पुणे
* क्रिस्चन मेडिकल कॉलेज, वेल्लुरु
* जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्टग्रैजुएट मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च, पुडुचेरी
* लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली
* मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली

जॉब प्रोफाइल
* रेडियोलॉजी टेक्निशियन
* रेडियोलॉजी असिस्टेंट
* रेडियोलॉजिस्ट
* रेडियोलॉजी टेक्नॉलजिस्ट/रेडियोग्राफर
* रेडियोलॉजी नर्स
* अल्ट्रासाउंड टेक्निशियन/डायग्नोस्टिक मेडिकल सोनोग्राफर
* एमआरआई टेक्निशियन
* सीटी टेक/ सीएटी स्कैन टेक्नॉलजिस्ट/सीटी स्कैन टेक्नॉलजिस्ट

कहां मिल सकती है जॉब
* सरकारी अस्पताल
* प्राइवेट अस्पताल
* पब्लिक हेल्थ सेंटर
* डायग्नोस्टिक लैब
* नर्सिंग होम

सैलरी
एक रेडियोलॉजिस्ट को उसकी जॉब टाइटल के मुताबिक सैलरी मिलती है। ग्लोबल लेवल पर बात करें तो एक रेडियोलॉजिस्ट की सैलरी करीब 70 हजार डॉलर सालाना होती है। भारत में 5 लाख से ऊपर का सालाना पैकेज मिलता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूपी में कोरोना के 3 नए मरीज मिले

यूपी में कोरोना के 3 नए मरीज मिले

आरती तिवारी March 14 2023 29421

रविवार को 32 हजार 643 सैंपल की जांच की गई थी। प्रदेशभर में एक दिन में 10 नए पॉजिटिव केस मिले थे। वही

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

विशेष संवाददाता August 26 2022 28749

बीएमसी के एक अधिकारी का कहना है कि कारपोरेशन बच्चे के पैदा होने के 24 से 48 घंटे में इन बच्चों की जा

कानपुर के कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय को बनाया गया डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल

कानपुर के कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय को बनाया गया डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल

श्वेता सिंह November 15 2022 37989

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें लगातार संक्रमित क्षेत्रों की मॉनीटीरिंग कर रही है। आईएमए के डॉक

दुनिया भर में विश्वसनीय बना भारतीय फार्मा उद्योग, एफडीआई में 98 प्रतिशत की वृद्धि।

दुनिया भर में विश्वसनीय बना भारतीय फार्मा उद्योग, एफडीआई में 98 प्रतिशत की वृद्धि।

हे.जा.स. February 09 2021 729442

भारत में विदेशी निवेश के लिए फार्मास्यूटिकल्स शीर्ष -10 आकर्षक क्षेत्रों में से एक है। उन्होंने बताय

चीन में बीते दिन कोविड-19 के 9000 के पार केस आए सामने

चीन में बीते दिन कोविड-19 के 9000 के पार केस आए सामने

हे.जा.स. November 11 2022 23474

चीन में कोरोना का कहर जारी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान चीन में 9005 नए मामले

जच्चा-बच्चा को 72 घंटे अवश्य अस्पताल में भर्ती रखें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

जच्चा-बच्चा को 72 घंटे अवश्य अस्पताल में भर्ती रखें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी May 27 2023 82782

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को कम से कम 72 घंटे अ

एम्स रायबरेली में टीचिंग फैकल्टी के पदों पर भर्ती।

एम्स रायबरेली में टीचिंग फैकल्टी के पदों पर भर्ती।

हे.जा.स. December 21 2021 45239

टीचिंग फैकल्टी की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हो रही है। यह भर्ती तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। जिस

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

British Medical Journal October 02 2023 130201

The findings of this study highlight the potential importance of carbohydrate quality and source for

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

हुज़ैफ़ा अबरार August 22 2021 31338

सरकार का भी पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्

कोविड-19 के सफल उपचार में विश्व की पहली एंटीवायरल गोली मोल्नुपिराविर को ब्रिटेन में मिली मंजूरी।

कोविड-19 के सफल उपचार में विश्व की पहली एंटीवायरल गोली मोल्नुपिराविर को ब्रिटेन में मिली मंजूरी।

हे.जा.स. November 05 2021 32162

ब्रिटेन की औषधि एवं स्वास्थ्य सेवा उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने कहा कि यह एंटीवायरल गोली ‘लैगेव

Login Panel