देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए तैयार स्वास्थ्य विभाग

चर्चा है कि बहुत जल्द चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति और स्थानांतरण को लेकर भ्रष्टाचार के कई नये मामले सामने आ सकते हैं। जल्द ही कानपुर मेडिकल कॉलेज के कई भ्रष्टाचारियों की फाइलें खुलने की बात भी सामने आ रही है।

श्वेता सिंह
November 15 2022 Updated: November 16 2022 04:59
0 30505
भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए तैयार स्वास्थ्य विभाग प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर (लखनऊ ब्यूरो)। अब स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए सचेत हो गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक (प्रशासन) डी राजा ने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य को एक पत्र लिखा है। इसमें अस्पतालों में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने को चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की नियुक्ति एवं तबादले के अधिकार उन्हें दिए गए हैं।

 

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को अपने तबादले (transfer) के लिए अब अधिकारियों के आगे-पीछे भागना नहीं पड़ेगा। उनका सीधे तबादला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक करेंगे। शासन से जारी किए गए पत्र में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार की शिकायत वाले मेडिकल कॉलेज (medical College) और उनके विवादों का जिक्र भी किया गया है। चर्चा है कि बहुत जल्द चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति और स्थानांतरण को लेकर भ्रष्टाचार के कई नये मामले सामने आ सकते हैं। जल्द ही कानपुर मेडिकल कॉलेज के कई भ्रष्टाचारियों की फाइलें खुलने की बात भी सामने आ रही है।

 

बता दें कि कानपुर (kanpur) मेडिकल कॉलेज में मृतक आश्रित भर्ती में बड़े घोटालें की बातें अक्सर सामने आती रही है। विभागीय लोगों का कहना है कि पूर्व में यहां बिना निदेशक प्रशासन (administration) की अनुमति के कई पद भर लिए गए थे। राज्य के कई मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों ,(hospital) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्त और स्थानांतरण के मामले कोर्ट में भी चल रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग (health department) में सबसे ज्यादा शिकायतें हैं इन्हीं मामलों में सामने भी आई है। पिछले कुछ वर्षों में मुख्यमंत्री ने कई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और कार्य वाहक प्राचार्य पर सख्त एक्शन लिया है।

 

शासन से जारी किए गए पत्र में प्रदेश के 4 मेडिकल कॉलेजों के विवादों को दिखाया गया है। जिसमें फर्जी नियुक्तियों से लेकर बैकलॉग (backlog) में पद भरे जाने पर का जिक्र किया गया है। जिसमें पत्र में सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के 152 कर्मियों की फर्जी नियुक्ति का मामला बताया गया है। हैलट (halat) अस्पताल में भी मेडिकल कॉलेज के एक पूर्व प्राचार्य द्वारा बैकलॉग और बिना निदेशक प्रशासन की अनुमति के कई लोगों को क्लर्क बनाने का मामला सुर्खियों में रह चुका है। अब यूपी के अस्पतालों में जो कमान चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की तैनाती की प्रधानाचार्य या प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के अधीन होती थी, वह सभी जल्द समाप्त हो जाएंगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी

यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी

रंजीव ठाकुर September 07 2022 29709

उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के रिक्त पड़े

चीन में काल बना कोरोना, खून के लिए मचा हाहाकार

चीन में काल बना कोरोना, खून के लिए मचा हाहाकार

हे.जा.स. December 27 2022 33316

चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच देश के कई इलाकों में खून की किल्लत हो गई है। ऐसे में लोग

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

admin September 27 2022 34335

छात्र ध्यान दें कि काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उन्हें एप्लीकेशन फीस के रूप में 3,000 रुपये

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने एमओयू साइन किया

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने एमओयू साइन किया

रंजीव ठाकुर September 14 2022 22518

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू ने बड़ा कदम उठाया है और विश्व विख्यात झप्पीगो कारपोरशन से समझौता किया है

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

हे.जा.स. August 28 2022 29160

कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम ने भी बयान दिया था कि कोरोना वायरस का खतर

ब्रिटेन में किशोरों को लगेंगे, कोविड टीके की बूस्टर खुराक

ब्रिटेन में किशोरों को लगेंगे, कोविड टीके की बूस्टर खुराक

हे.जा.स. January 17 2022 34600

16 और 17 साल आयुवर्ग के प्रत्येक किशोर को आने वाले दिनों में टीके की तीसरी खुराक दी जाएगी। ऐसे किशोर

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. July 15 2022 32391

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध की मौन महामारी से निपटने के लिए ज्यादा वैक्सीन डेवलेप क

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फ्रूट

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फ्रूट

आरती तिवारी August 24 2022 33647

चमकती त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते ह

अब माह में तीन बार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

अब माह में तीन बार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

जीतेंद्र कुमार November 06 2022 28095

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब एक से अधिक बार चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं

कॉर्निया दृष्टिहीनता के खिलाफ जंग जारी, अब तक 281 लोगों को मिली रोशनी

कॉर्निया दृष्टिहीनता के खिलाफ जंग जारी, अब तक 281 लोगों को मिली रोशनी

विशेष संवाददाता August 23 2022 34304

प्रदेश में कॉर्निया दृष्टिहीनता मुक्त राज्य योजना वर्ष 2019 से संचालित की जा रही है। वैश्विक महामारी

Login Panel