देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना की तरह हेपेटाइटिस भी संक्रमण से होता है: डॉ प्रवीण झा

हेल्थ जागरण ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राजधानी के विकास नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल का दौरा किया। पेट व लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण झा ने हेल्थ जागरण के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए। आइए देखते हैं हेपेटाइटिस पर रोचक जानकारियां।

0 28504

लखनऊ। हेल्थ जागरण ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राजधानी के विकास नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल का दौरा किया। पेट व लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण झा ने हेल्थ जागरण के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए। आइए देखते हैं हेपेटाइटिस पर रोचक जानकारियां।

हेल्थ जागरण - डॉ साहब हेपेटाइटिस दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
डॉ प्रवीण झा - विश्व हेपेटाइटिस दिवस के लिए 28 जुलाई की तारीख का चयन किया गया, क्योंकि इस दिन नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारुख ब्लंबरबर्ग का जन्मदिन है, जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) की खोज की थी तथा वायरस के लिए नैदानिक परीक्षण तथा टीका विकसित किया था। लोग अपने लिवर सम्बंधित बीमारियो को नज़र अंदाज़ न करे क्यों की फिर वो बीमारी हेपेटाइटिस का रूप ले सकती है जो की एक जानलेवा बीमारी है।  इस वर्ष हेपेटाइटिस दिवस का थीम भी यही है कि हेपेटाइटिस कैन नॉट वेट, यानि कि हेपेटाइटिस जैसी बीमारी होने पर मरीजों को जल्द से जल्द इलाज करवाना चाहिए क्यों की  डबलू एच ओ, के अनुसार विश्व में हर 30 सेकण्ड्स में हेपेटाइटिस से एक व्यक्ति की जान जाती  है।

हेल्थ जागरण - हेपेटाइटिस रोग कैसे होता है और इसके क्या कारण है?
डॉ प्रवीण झा - हेपेटाइटिस मतलब है लिवर में सूजन, जो जिगर की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त कर देता है और आमतौर पर हेपेटाइटिस वायरस ए, बी, सी, डी और ई के कारण होता है। हालांकि, हेपेटाइटिस ऑटोइम्यून बीमारियों, दवाओं के अनुचित सेवन और शराब के सेवन और हानिकारक विषाक्त पदार्थों के सेवन से भी होता है। वायरल कारणों में हेपेटाइटिस ए, बी और सी सबसे आम हैं। लीवर की बीमारियां केवल शराब के सेवन से जुड़ी थीं, अब जीवनशैली में बदलाव और मोटापे की बढ़ती घटनाओं और मधुमेह जैसे रोगों के कारण हेपेटाइटिस बढ़ रहा है। हेपेटाइटिस संक्रमण के बढ़ने के साथ, इसके बारे में जागरूकता पैदा करना समय की मांग है। अधिकांश समय हेपेटाइटिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है जब तक कि जब तक की आपको कोई नुकसान न हो जाये। वायरल हेपेटाइटिस से पीड़ित 90% लोगों को पता नहीं होता कि उन्हें यह बीमारी है। जिस दर से हेपेटाइटिस बढ़ रहा हैए उसे देखते हुए सभी के लिए यह सबसे अच्छा है कि वे इस स्थिति, इसके लक्षणों और रोकथाम के तरीकों से अवगत हों। ”

हेपेटाइटिस के लक्षणों में बुखार, थकान, भूख न लगना जी मिचलाना, उल्टी, पेट में दर्द, गहरे रंग का पेशाब, हल्के रंग का मल, जोड़ों में दर्द और पीलिया शामिल हैं। यदि आप शराब का सेवन और धूम्रपान करते हैंए तो आपको अल्कोहलिक हेपेटाइटिस हो सकता है, आपको पेट में दर्द, सूजन, पेट में तरल पदार्थए मतली या उल्टीए भूख न लगना, वजन घटना, या पीली त्वचा और आंखों का अनुभव हो सकता है। इस स्तिथि में लगातार शराब पीने से अतिरिक्त स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे सिरोसिस, अत्यधिक रक्तस्राव।

हेल्थ जागरण - डॉ साहब कोरोना का हेपेटाइटिस के मरीजों पर कैसा असर रहा?
डॉ प्रवीण झा - कोरोना की तरह हेपेटाइटिस भी संक्रमण से होता है इसलिए कोरोनावायरस का प्रभाव भी हेपेटाइटिस के मरीजों पर देखा गया है।

हेल्थ जागरण - डॉ साहब क्या हेपेटाइटिस का इलाज एलोपैथी चिकित्सा पद्धति में मौजूद है?
डॉ प्रवीण झा - जी हां, ऐलोपैथिक चिकित्सा पद्धति में अब हेपेटाइटिस रोग के नए उपचार आ गए है। प्रभावशाली टीके है जो पूरी तरह हेपेटाइटिस रोग से मरीजों को स्वस्थ रखते हैं और साथ ही अन्य दवाओं द्वारा भी हेपेटाइटिस का इलाज संभव है।

हेल्थ जागरण - डॉ साहब हेपेटाइटिस रोग से बचने और लीवर को स्वस्थ रखने के कौन से तरीके हैं?
डॉ प्रवीण झा - अपने चिकित्सक से परामर्श करें और हर छह महीने मंं अपने जिगर की जांच करवाएं, विशेष रूप से वे लोग जो जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे मधुमेह, मोटापा आदि से पीड़ित हैं। हेपेटाइटिस ए और बी के विकास को रोकने के लिए टीकाकरण उपलब्ध हैं इसलिए लोगों को इसके लिए टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। स्वच्छता रखना हेपेटाइटिस से बचने का एक महत्वपूर्ण तरीका है, कच्चा भोजन खाने से बचें। सुई, रेजर, टूथब्रश आदि किसी से शेयर न करें। क्रोनिक हेपेटाइटिस बी और सी वाले लोगों को शराब से बचने के लिए प्रोत्साहित करे क्योंकि यह जिगर की बीमारी और विफलता को तेज कर सकता है। यदि आपको क्रोनिक हेपेटाइटिस बी या सी है, तो कोई भी नई दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें।”

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेट का पतला होने जरूरी है, जानिये इसके वैज्ञानिक तरीके

सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेट का पतला होने जरूरी है, जानिये इसके वैज्ञानिक तरीके

सौंदर्या राय March 02 2022 50319

सुन्दर और आकर्षक पेट पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में हैल्दी डाइट और एक्सर्साइज़ को शामिल करना पडे

योग : इसकी उत्पत्ति, इतिहास एवं विकास।

योग : इसकी उत्पत्ति, इतिहास एवं विकास।

लेख विभाग February 06 2021 47363

यह मानवता के भौतिक एवं आध्यात्मिक दोनों तरह के उत्थान को संभव बनाता है। बुनियादी मानवीय मूल्य योग सा

उत्तर प्रदेश को मिली 386 उप स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात

उत्तर प्रदेश को मिली 386 उप स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात

अबुज़र शेख़ October 14 2022 32687

प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष में 1008 उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने हैं। शासन ने इसके लिए सभी जिलों

एसजीपीजीआई में गलत रेफरल पर्चे आने से बढ़ी मरीजों और डॉक्टर्स की परेशानियां

एसजीपीजीआई में गलत रेफरल पर्चे आने से बढ़ी मरीजों और डॉक्टर्स की परेशानियां

रंजीव ठाकुर August 10 2022 42705

एसजीपीजीआई में आने वाले रेफरल पर्चों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है जिसका खामियाजा बहुत से मरीजों को

देश में कोरोना संक्रमण में आई भारी कमी, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी

देश में कोरोना संक्रमण में आई भारी कमी, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी

एस. के. राणा February 07 2022 30393

देश में बीते 24 घंटे में 83,876) नए मामले सामने आए हैं जो कल की तुलना में लगभग 25 हजार कम हैं। वहीं

लोहिया अस्पताल ने मरीजों और तिमारदारों को बताया मोटे अनाजों का महत्व

लोहिया अस्पताल ने मरीजों और तिमारदारों को बताया मोटे अनाजों का महत्व

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2023 31379

प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया कि कैसे मोटा अनाज  जो आज दुनिया भर में प्रसि

सोहन लाल बालिका इंटर कालेज में क्षय रोग संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित।

सोहन लाल बालिका इंटर कालेज में क्षय रोग संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार November 14 2021 25348

सोहनलाल लाल बालिका इंटर कॉलेज में टीबी यूनिट डीटीसी द्वारा “क्षय रोग निवारण में युवाओं की भूमिका” वि

खाने-पीने की ये चीज़ें बढ़ाती हैं कैंसर का रिस्क

खाने-पीने की ये चीज़ें बढ़ाती हैं कैंसर का रिस्क

आरती तिवारी August 19 2022 36340

खाने की कई ऐसी चीजें जो हम रोज खाते हैं वो कैंसर का कारण बन सकती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कैंसर से

इन 5 परेशानियों को दूर करे हल्दी का आइसक्यूब

इन 5 परेशानियों को दूर करे हल्दी का आइसक्यूब

सौंदर्या राय May 19 2023 96718

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन गर्मियों में भी चमकदार हो, तो इसके लिए आप नियमित रूप से अपनी स्किन की

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

रंजीव ठाकुर July 22 2022 22578

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय बहादुर ने धमनियों में ब्लॉक्स के ईलाज के लिए खास जानकारी दी है। उनका कहना ह

Login Panel