देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, 93 नए डॉक्टरों की होगी तैनाती

लखनऊ के लगभग 100 डॉक्टर तबादले में दूसरे शहर चले गए, वही बाहर से आने वाले डॉक्टरों की संख्या बहुत कम थी। इसके चलते बीते दिनों एनएचएम के जरिए 93 डॉक्टरों की भर्ती का विज्ञापन निकाला गया।

श्वेता सिंह
October 31 2022 Updated: October 31 2022 23:29
0 22773
लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, 93 नए डॉक्टरों की होगी तैनाती प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे अस्पतालों में इस समस्या से निजात मिलने वाली है। नवंबर में ही लखनऊ में 93 नए डॉक्टरों की तैनाती होने जा रही हैं। बड़ी बात यह है कि इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने से रोजमर्रा के आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

दरअसल लखनऊ के लगभग 100 डॉक्टर (doctor) तबादले में दूसरे शहर चले गए, वही बाहर से आने वाले डॉक्टरों की संख्या बहुत कम थी। इसके चलते बीते दिनों एनएचएम (NHM) के जरिए 93 डॉक्टरों की भर्ती का विज्ञापन निकाला गया। सितम्बर में सीएमओ कार्यालय में 120 डॉक्टरों के साक्षात्कार (interview) के बाद 93 डॉक्टरों का चयन किया। चयनित डॉक्टरों में पीडियाट्रिक, गाइनकोलॉजिस्ट (gynaecologist), एनेस्थीसिया, फिजिशियन डॉक्टर शामिल हैं। सीएमओ कार्यालय ने अस्पतालों (hospital) से डॉक्टरों की सूची मांगी है। जिन अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। वहां इन्हें तैनात (appoint) किया जाएगा।

 

बलरामपुर, सिविल और लोकबंधु (lokbandhu) अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में इन संविदा में भर्ती किये गए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। कुछ माह पहले ही बड़े पैमाने पर हुए तबादलों (transfer) से लखनऊ के डॉक्टरों के दूसरे शहरों में जाना पड़ा था। तब से मरीजों के इलाज का संकट हो गया था। हालांकि इनमें से कोई रेडियोलॉजिस्टन होने के कारण अल्ट्रासाउंड की समस्या जस की तस रहेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर घातक होने की आशंका

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर घातक होने की आशंका

एस. के. राणा March 03 2022 30452

शोधकर्ताओं ने भविष्यवाणी की है कि देश जल्द ही कोविड-19 की चौथी लहर की चपेट में आ सकता है। शोध में सा

बलरामपुर अस्पताल में अब तीन गुना वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज
श्रावस्ती में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन

श्रावस्ती में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन

विशेष संवाददाता February 27 2023 30417

राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

लखनऊ में डेंगू और मौसमी बुखार का बढ़ता प्रकोप

लखनऊ में डेंगू और मौसमी बुखार का बढ़ता प्रकोप

अबुज़र शेख़ October 26 2022 27640

मंगलवार को सर्वाधिक 4 लोग चंदन नगर में मिले। कानपुर रोड के आस-पास की कॉलोनियों में डेंगू के 50 सक्रि

पटना में डेंगू का कहर

पटना में डेंगू का कहर

विशेष संवाददाता October 10 2022 33235

स्वास्थ्य विभाग (health Department) की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक अलग-अलग करीब 450 इलाकों और घ

स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली से एबीडीएम के तहत हजारों रोगियों को मिल रहा लाभ: डॉ. आर.एस. शर्मा

स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली से एबीडीएम के तहत हजारों रोगियों को मिल रहा लाभ: डॉ. आर.एस. शर्मा

विशेष संवाददाता December 22 2022 28924

इस स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण को सहज, सुगम और सटीक बनाया गया है। साथ ही,

संयुक्त राष्ट्र ने त्वचा कैंसर से बचाव के पेश किया SunSmart Global UV ऐप 

संयुक्त राष्ट्र ने त्वचा कैंसर से बचाव के पेश किया SunSmart Global UV ऐप 

हे.जा.स. June 22 2022 30246

SunSmart Global UV ऐप पाँच दिन तक का UV विकिरण और मौसम सम्बन्धी पूर्वानुमान प्रदान दे सकेगा। यह ऐप उ

वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।   

वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।   

हे.जा.स. July 03 2021 23744

कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ-चीन के संयुक्त अध्ययन के पहले हिस्से का मार्च मे

नियमित शारीरिक गतिविधि साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित कैल्शियम युक्त आहार ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचाता है: डॉ. संजीव

नियमित शारीरिक गतिविधि साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित कैल्शियम युक्त आहार ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचाता है: डॉ. संजीव

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 1561

नियमित शारीरिक गतिविधि, साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित एवं कैल्शियम युक्त आहार पर्याप्त विटामिन-डी त

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

हे.जा.स. January 26 2021 25471

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक

Login Panel