देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत की पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च

नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में लगेगी। इस वैक्सीन को सरकार ने भारत के कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी शामिल किया है।

एस. के. राणा
January 27 2023 Updated: January 27 2023 04:40
0 26710
भारत की पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नाक से दी जाने वाली देश की पहली कोरोना वैक्सीन लॉन्च कर दी

नयी दिल्ली। कोरोना से निपटने के लिए भारत ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नाक से दी जाने वाली देश की पहली कोरोना वैक्सीन लॉन्च कर दी है। इसे भारत बायोटेक ने तैयार किया है। इस कोविड-19 वैक्सीन का नाम  इनकोवैक  रखा गया है। इसे पहले BBV154 नाम दिया गया था।

 

भारत बायोटेक की इनकोवैक वैक्सीन (INCOVAK Vaccine) के लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी के अध्यक्ष और एमडी डॉ कृष्णा एला (MD Dr Krishna Ella) ने कहा कि इस वैक्सीन को पहुंचाना आसान है और इसके लिए किसी सिरिंज या सुई की जरूरत नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यह वैक्सीन 3 प्रतिरक्षा असर आईजीजी (IGG), आईजीए और टी सेल प्रतिक्रिया पैदा करता है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया में कोई अन्य टीका तीन तरह की प्रतिक्रियाएं नहीं दे सकता है। 

 

बता दें कि बीते शनिवार को कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (Managing director) कृष्णा एला ने गणतंत्र दिवस (Republic day) के मौके पर इसकी लॉन्चिंग को लेकर एलान किया था। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में भारत बायोटेक ने घोषणा की थी कि वह इस वैक्सीन (vaccine) को सरकार को 325 रुपये प्रति शॉट और प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों (vaccination centers) के लिए 800 रुपये प्रति शॉट के हिसाब से बेचेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वैक्सीन की बूस्टर डोज देकर ओमीक्रोन को बेअसर किया जा सकता है: नेचर जर्नल

वैक्सीन की बूस्टर डोज देकर ओमीक्रोन को बेअसर किया जा सकता है: नेचर जर्नल

हे.जा.स. January 17 2022 31301

नेचर जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार कोरोनारोधी टीके की बूस्टर खुराक ओमीक्रोन के असर को खत्म कर देत

ओमिक्रॉन से बचाव का 2 आउट ऑफ 3 रूल

ओमिक्रॉन से बचाव का 2 आउट ऑफ 3 रूल

admin December 29 2021 57929

अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के मिलकेन इंस्टीट्यूट में पब्लिक हेल्थ की प्रोफेसर डॉ लीना वेन

जानिए ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके

जानिए ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके

लेख विभाग May 18 2022 34525

नियमित तौर से सप्ताह में 150 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करने से ब्लड प्रेशर को 5-8 mm/Hg तक कम किया जा सक

'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में बोले सीएम योगी, कहा- यूपी में 2.70 लाख टीबी मरीजों को लिया गया गोद

आरती तिवारी March 24 2023 24210

मुख्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोग, जापानी बुखार और ‘एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम’ (चमकी खुबार) को उत्

लोक बंधु अस्पताल में पीकू का मॉक ड्रिल हुआ

लोक बंधु अस्पताल में पीकू का मॉक ड्रिल हुआ

रंजीव ठाकुर May 03 2022 27208

अपर निदेशक ने पूरे अस्पताल का भ्रमण किया। इमरजेंसी की व्यवस्था चाक-चौबंद मिली। इसके बाद गायनी ओपीडी

दुनिया में 84 करोड़ महिलायें यौन हिंसा का शिकार: WHO 

दुनिया में 84 करोड़ महिलायें यौन हिंसा का शिकार: WHO 

हे.जा.स. December 04 2025 6601

रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा जल्दी शुरू हो जाती है और जोखिम ज़िंदगी भर बना रहता है। उदा

महाराष्ट्र में शुरू खिलखिलाहट एम्बुलेंस, मिलेंगी ये सुविधाएं

महाराष्ट्र में शुरू खिलखिलाहट एम्बुलेंस, मिलेंगी ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता October 08 2022 31668

खिलखिलाहट एंबुलेंस को बच्चों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जाएगा और इसके पीछे मुख्य मकसद परिवार और

महाराष्ट्र में फिर से पैर पसार रहा कोरोना

महाराष्ट्र में फिर से पैर पसार रहा कोरोना

हे.जा.स. March 23 2023 32594

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 334 नए मामले सामने आए हैं, सिर्फ मुंबई में बुध

भारत में घट रही प्रजनन क्षमता, पितृसत्तात्मक मानसिकता जिम्मेदार 

भारत में घट रही प्रजनन क्षमता, पितृसत्तात्मक मानसिकता जिम्मेदार 

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2022 25584

भारत में लगभग 10.14 प्रतिशत जोड़े इंफरटाइल हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि इनफर्टिलिटी न केवल

मेडिकल छात्रों को शासकीय बॉन्ड के तहत दो साल की नियुक्ति मिलेगी

मेडिकल छात्रों को शासकीय बॉन्ड के तहत दो साल की नियुक्ति मिलेगी

रंजीव ठाकुर August 22 2022 30751

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने उत्तर प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने

Login Panel