देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जैन में नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया

गृहमंत्री ने कहा कि ये नेत्र चिकित्सालय 50 बेड के साथ अनेक प्रकार के नेत्र के रोगों से लोगों को मुक्ति देने का काम करेगा।15 करोड़ के खर्च से बना ये नेत्र चिकित्सालय उज्जैन धाम और आस-पास के लोगों के लिए आंखों के कई रोगों के इलाज में मदद देने का काम करेगा।

एस. के. राणा
January 31 2023 Updated: January 31 2023 01:31
0 23431
अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जैन में नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया एस. जी. एम. एल. नेत्र अस्पताल, उज्जैन

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के उज्जैन में एस. जी. एम. एल. नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) ने महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर बापू को श्रद्धांजलि देकर कहा कि मध्य प्रदेश का उज्जैन धाम (Ujjain Dham) देश के करोड़ों भक्तों के लिए हमेशा से आस्था का केन्द्र रहा है और भगवान महाकाल का मंदिर वेदों के समय से ही हमारे देश की कालगणना में बहुत मह्त्वपूर्ण रहा है। 

गृहमंत्री ने कहा कि ये नेत्र चिकित्सालय (eye hospital) 50 बेड के साथ अनेक प्रकार के नेत्र के रोगों (eye diseases) से लोगों को मुक्ति देने का काम करेगा।15 करोड़ के खर्च से बना ये नेत्र चिकित्सालय उज्जैन धाम और आस-पास के लोगों के लिए आंखों के कई रोगों के इलाज में मदद देने का काम करेगा।

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि आज यहां एक उन्होंने कहा कि भगवान स्वामीनारायण ने उत्तर प्रदेश से गुजरात आकर स्थायी निवास किया था और देशभर में विचरण करके ज्ञान प्राप्त करके उसे लोकभोग्य बनाकर वचनामृत के माध्यम से पूरे विश्व, विशेषकर गुजरात (Gujarat) के लोगों के कल्याण के लिए कई काम किए। 

उन्होंने कहा कि 200 साल पूर्व उन्होंने स्वामीनारायण संप्रदाय की स्थापना की जो आज एक विशाल वट वृक्ष बनकर भारत मे ध्रुव तारे की तरह विद्यमान है। उनकी याद में नेत्र चिकित्सालय की स्थापना से सम्पूर्ण मानव जाति का कल्याण होगा। 

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat scheme) के माध्यम से देश के 80 करोड गरीबों को 5 लाख रूपए तक के स्वास्थ्य के सभी खर्चों (health expenses) से मुक्त कर दिया है। पूरे विश्व में 80 करोड लोगों को 5 लाख रूपए तक के स्वास्थ्य का पूरा खर्चा देने का ये पहला और एकमात्र उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों (medical colleges) की संख्या 387 से बढ़ाकर 596 की गई है, एमबीबीएस सीटों की संख्या 51000 से बढ़ाकर 89000 हुई है और पीजी सीटों की संख्या 31000 से बढ़ाकर 60000 करने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। 

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 55% की वृद्धि, एमबीबीएस (MBBS) सीटों में डेढ़ गुना और एमएस और एमडी की सीटों में दोगुना वृद्धि भारत की स्वास्थ्य रचना को बहुत मजबूत करेगी। मोदी सरकार ने 22 नए एम्स की स्थापना की है जिससे गरीबों को बीमारियों के इलाज में बहुत फायदा मिलेगा। 

अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूरे भारत में पहली बार भारतीय भाषा में मेडिकल की शिक्षा की शुरूआत किया है। इसके लिए केन्द्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और कहा कि एमबीबीएस के सभी कोर्सो का पूर्णतया हिंदी में अनुवाद करके, शिवराज सिंह ने हमारी भारतीय भाषाओं को एक नई गति देने का काम किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिए ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके

जानिए ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके

लेख विभाग May 18 2022 34511

नियमित तौर से सप्ताह में 150 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करने से ब्लड प्रेशर को 5-8 mm/Hg तक कम किया जा सक

लौंग के तेल के है जादुई फायदे

लौंग के तेल के है जादुई फायदे

आरती तिवारी September 24 2022 27972

सालों से आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में प्रयोग किया जाने वाले प्रभावी उपायों में से एक लौंग का तेल ह

जम्मू में डेंगू से 2 मरीजों की मौत

जम्मू में डेंगू से 2 मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता November 11 2022 35494

जम्मू में डेंगू का कहर जारी है। स्टेट मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को कुल 336 संदि

AstraZeneca COVID-19 रोधी वैक्सीन को वायरस के नए स्ट्रेन से बचाने के लिए चिंतित।  

AstraZeneca COVID-19 रोधी वैक्सीन को वायरस के नए स्ट्रेन से बचाने के लिए चिंतित।  

हे.जा.स. February 12 2021 27724

कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में शुद्ध आय एक साल पहले की समान तिमाही में 313 मिलियन डॉलर से बढ़कर 1.0

मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों का कोरोना टेस्ट और टीका लगाए सरकार: सुप्रीम कोर्ट 

मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों का कोरोना टेस्ट और टीका लगाए सरकार: सुप्रीम कोर्ट 

एस. के. राणा July 06 2021 26731

उच्चतम न्यायालय अधिवक्ता गौरव बंसल द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी कि लगभग 10,000 लोग जो छ

तनाव मुक्ति के लिए आध्यात्मिकता औषधि है - ब्रह्म कुमारी पूनम बहन

रंजीव ठाकुर May 05 2022 47926

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बाल्यकाल से शिक्षित ब्रह्म कुमारी पूनम बहन (सीएस) नौ दिवसीय

यूरोपीय आयोग ने फाइजर को माइग्रेन की दवा का मार्केटिंग का अधिकार दिया 

यूरोपीय आयोग ने फाइजर को माइग्रेन की दवा का मार्केटिंग का अधिकार दिया 

विशेष संवाददाता April 28 2022 45256

रिमेगेपेंट नाम की जनेरिक दवा को फाइजर VYDURA® ब्रांड नाम के तहत बाजार में बेचता है। इसका उपयोग माइग्

कोविड-19: अमेरिका में मृतकों की संख्या सात लाख के पार 

कोविड-19: अमेरिका में मृतकों की संख्या सात लाख के पार 

हे.जा.स. October 03 2021 27669

अमेरिका में डेल्टा स्वरूप के कारण मृतकों की संख्या 6,00,000 से 7,00,000 पहुंचने में महज साढ़े तीन मह

आर्थराइटिस: रोग,  भ्रम और वास्तविकता

आर्थराइटिस: रोग, भ्रम और वास्तविकता

हुज़ैफ़ा अबरार October 12 2022 54792

आर्थराइटिस अथवा गठिया रोग सभी उम्र के लोगों में पाए जाने वाला एक रोग है। सहारा हॉस्पिटल की रयूमैटोलज

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

विशेष संवाददाता September 09 2022 27015

मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में जल्द ही नेत्र बैंक स्थापित होगा। यहां कार्निया ट्रांस

Login Panel