देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

खसरे से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है: डा. पियाली भट्टाचार्य

एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. पियाली भटटाचार्या बताती हैं कि यह पैरामाइक्सो वायरस परिवार  के एक वायरस के कारण होने वाली जानलेवा बीमारी है। यह बीमारी खाँसने छींकने, गले और नाक के स्राव, तथा परस्पर संपर्क के मध्यम से फैलता है। खसरे से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 31 2023 Updated: January 31 2023 00:45
0 29195
खसरे से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है: डा. पियाली भट्टाचार्य प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण किया जाता है। खसरा अर्थात मीसल्स और रुबेला इन्हीं 12 जानलेवा बीमारियों में से एक है। खसरा रोग बच्चों में होने वाला एक अत्यंत संक्रामक रोग है। इसके संपर्क में आने वाले लोगों का अगर टीकाकरण नहीं हुआ है, तो वे इसके शिकार हो जाते हैं।

 

एसजीपीजीआई (SGPGI) की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. पियाली भटटाचार्या बताती हैं कि यह पैरामाइक्सो वायरस (Paramyxo virus) परिवार  के एक वायरस के कारण होने वाली जानलेवा बीमारी है। यह बीमारी खाँसने छींकने, गले और नाक के स्राव, तथा परस्पर संपर्क के मध्यम से फैलता है। खसरे से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण (Vaccination) है।

 

बच्चों में खसरा (measles) एवं रुबेला (Rubella) से बचाव हेतु एक संयुक्त टीका एमआर साल 2017 में लांच किया गया था। संयुक्त टीके (Combined vaccine) के खुराक से खसरा एवं रुबेला दोनों ही बीमारियों से बचाव होता है। एमआर (MR) की पहली खुराक 9 महीने की उम्र पर दी जाती है। इसके बाद 15 महीने की उम्र हो जाने पर दूसरी खुराक वेरीसेला वैक्सीन (varicella vaccine) के साथ दी जाती है।

डा. पियाली (Dr. Piyali) बताती हैं कि भारत सरकार ने दिसंबर 2030 तक खसरे और रूबेला के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। खसरा होने के बाद न केवल बच्चे का वजन कम हो जाता है बल्कि बच्चे का संज्ञानात्मक विकास (cognitive development) भी धीमा हो जाता है और बच्चा पढ़ाई में भी कमजोर पडऩे लगता है। खसरा बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को भी कमजोर कर देता है जिससे वह अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं अगर रूबेला की बात करें तो रूबेला का जोखिम बचपन से लेकर किशोरावस्था और प्रजनन आयु तक रहता है। रूबेला के लक्षण (symptoms of rubella) खसरे के समान होते हैं, जैसे कि बुखार, शरीर में चकत्ते पडऩा इत्यादि।

गर्भवती (pregnant) यदि रूबेला से संक्रमित है तो इसका वायरस प्लसेन्टा (placenta) से गर्भस्थ शिशु तक पहुंचकर की उसकी आँख, दिमाग, दिल आदि को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा बच्चा जन्मजात विसंगतियों (congenital anomalies) के साथ जन्म लेता है जैसे कि मोतियाबिन्द, बहरापन, वृद्धि में रुकावट और हृदय रोग। एमआर का टीका एक शॉट में ही दोनों बीमारियों बचाता है।

डा. पियाली बताती हैं कि यदि हमें अपने बच्चे को खसरे के प्रकोप से बचाना है तो हमारे लिए उसके लक्षणों से भली भाँति परिचित होना आवश्यक है। खसरे के विषाणु (measles virus) के संपर्क में आने पर दस से बारह दिन में ही खसरे के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। खसरे के लक्षणों में आमतौर पर शामिल हैं। बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, आँखों में सूजन, गाल और मुंह के अंदरूनी हिस्से में लाल सतह पर नीले सफ़ेद केन्द्रों के साथ छोटे दाग (Koplik spots), त्वचा पर एक प्रकार के चकत्ते जो कि बड़े और सपाट ददोरे व धब्बों से बनते हैं।

 

इस रोग के कारण शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता कम हो जाती है। यह संक्रमण (infection) आमतौर से 14 दिनों तक रहता है। खसरे से सम्बंधित मृत्यु का कारण उस दौरान होने वाली जटिलताएं हैं जिनमें इन्सेफेलाइटिस (encephalitis), निमोनिया (pneumonia) और दस्त द्वारा होने वाला निर्जलीकरण (dehydration) सम्मिलित है।

 

खसरा किनको हो सकता है - Who can suffers from measles?

  1. नवजात शिशु जिन्हें खसरे का टीका अभी लगा ही नहीं है
  2. ऐसे बच्चे जिनका समय पर टीकाकरण नही हुआ हो।
  3. कुपोषित बच्चों, ऐसे बच्चे जिनमें विटामिन ए की कमी है तथा एचआईवी/एड्स से ग्रसित बच्चों में भी गंभीर खसरा होने की संभावना रहती है।
  4. गर्भवती जिन्हें टीका नहीं लगा है। जो महिलाएं गर्भवती हैं यदि वो इससे प्रभावित हो जाएँ उनमें गर्भपात तथा समय से पूर्व प्रसव होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
  5. सही समय पर इलाज न मिलने पर भी यह स्थिति गंभीर परिस्थिति में बदल सकती है। इसलिए हर माता पिता की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चे को एमआर के टीके जरूर लगवाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया संस्थान में आईडी-नेट मशीन के ज़रिये मिलेगा सुरक्षित खून

लोहिया संस्थान में आईडी-नेट मशीन के ज़रिये मिलेगा सुरक्षित खून

रंजीव ठाकुर June 04 2022 35969

एलाइजा जांच से शरीर में 15 दिन पूर्व दाखिल हुए एचआईवी वायरस (HIV virus) का पता लगाया जा सकता है। जबक

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

हुज़ैफ़ा अबरार May 18 2022 69825

इंदिरा आईवीएफ द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक में अत्याधुनिक विकास ने उपचार के पहले चक्र के दौरान कई

जननांगों में क्लेमायडिया के लक्षणों की पहचान करें।

जननांगों में क्लेमायडिया के लक्षणों की पहचान करें।

लेख विभाग December 11 2021 41196

75% महिलाओं में क्लेमायडिया संक्रमण होने तक कोई लक्षण दिखाई नहीं देते | इसीलिए समय से इलाज़ करवाने क

बाइकर्स के लिए उपलब्ध होगा  एंटी पॉल्यूशन हेलमेट

बाइकर्स के लिए उपलब्ध होगा एंटी पॉल्यूशन हेलमेट

विशेष संवाददाता August 26 2022 35259

Shellios Technolabs नाम के एक स्टार्टअप ने एंटी पॉल्यूशन हेलमेट बनाया है. इस हेलमेट का नाम PUROS है।

राजस्थान में फिर से बढ़े कोरोना के मरीज़

राजस्थान में फिर से बढ़े कोरोना के मरीज़

जीतेंद्र कुमार November 01 2022 27630

प्रदेश में अब तक कोरोना से संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या 13,14,423 है, जिसमें  कुल मृतक 9645 और वर्त

डॉक्टरों का रिटायरमेंट 70 साल में करने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

डॉक्टरों का रिटायरमेंट 70 साल में करने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

आरती तिवारी January 12 2023 40260

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पीएमएस के डॉक्टरों की सेवानिवृत्त आयु को 65 से 70 करना जरूरी है ताकि विश

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

श्वेता सिंह October 21 2022 27373

इसमें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक भी आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में पुनर्नियुक्ति से भ

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आयी कोरोनारोधी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आयी कोरोनारोधी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन

एस. के. राणा March 09 2022 26436

बायोलॉजिकल ई ने 5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए तैयार कोरोना रोधी वैक्सीन कोर्बिवैक्स के आपात इस्तेम

कोविड से ठीक होने के बाद हो सकती है हृदय रोग की समस्या।

कोविड से ठीक होने के बाद हो सकती है हृदय रोग की समस्या।

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2021 26361

कोविड से उबरने के बाद किसी अन्य समस्या से बचने के लिए फ़ालोअप केयर में कार्डियो वैस्कुलर डैमेज का पत

होंठों को बनायें खूबसूरत गुलाबी, रसभरे और मादक

होंठों को बनायें खूबसूरत गुलाबी, रसभरे और मादक

सौंदर्या राय May 13 2022 45492

हमारे होंठों को अत्यधिक देखभाल की आवश्यकता होती है और उनकी देखभाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना क

Login Panel