देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार को लेकर नगर निगम ने बनाई कार्ययोजना

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में ऑनलाइन विशेष बैठक आहूत की गयी। इस बैठक में संचारी रोगों के रोकथाम हेतु विशेष चर्चा की गई।

रंजीव ठाकुर
June 30 2022 Updated: July 01 2022 01:00
0 28865
संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार को लेकर नगर निगम ने बनाई कार्ययोजना प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। शुरू हो रही बरसातों में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने वृहद कार्ययोजना बनाने की कवायद शुरू कर दी है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में ऑनलाइन विशेष बैठक आहूत की गयी। इस बैठक में संचारी रोगों के रोकथाम हेतु विशेष चर्चा की गई।

बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्ययोजना बनी है -
1-निकायों (Lucknow Nagar Nigam) के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का संचारी रोगों (communicable diseases and encephalitis) की रोकथाम तथा साफ सफाई के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संवेदीकरण किया जाना। (कार्यवाहीः समस्त जोनल अधिकारी / समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी)

2- नगरीय क्षेत्रा में मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से कोविड तथा निरन्तर जागरूकता स्थापित रखना तथा कोविड रोग (covid-19) के लक्षण युक्त व्यक्तियों को मेडिसिन उपलब्ध कराने में सहयोग करना। (कार्यवाहीः समस्त जोनल अधिकारी / समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी)

3- शहरी क्षेत्रों में फागिंग करवाना, हाई रिस्क क्षेत्रों की सूची में उल्लिखित स्थानों पर सघन वेक्टर नियंत्रण (intensive vector control) एवं संवेदीकरण गतिविधियां सम्पादित कराना एवं जलभराव वाले सभी स्थलों पर नियमित रूप से एन्टीलार्वा (antilarva) का छिड़काव किया जाना सुनिश्चित किया जाए। ऑन काल सैनीटाइजेशन, एन्टीलार्वा स्प्रे, एवं फॉंगिंग की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें। (कार्यवाहीः समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी)

4- नगरीय क्षेत्रों में वातावरणीय तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के उपायों, खुले में शौच न करने, शुद्ध पेयजल के प्रयोग तथा मच्छरों की रोकथाम (prevention of mosquitoes) हेतु जागरूकता अभियान संचालित करना। (कार्यवाहीः महाप्रबन्धक जल संस्थान/प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission)/ समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी)

5- खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था, नालियों/कचरों की सफाई करवाना, उथले हैण्डपम्पों का प्रयोग रोकने के लिए उन्हें लाल रंग से चिहिन्त किया जाना। रिक्त पड़े प्लाटों की तत्काल सफाई कराते हुए कूड़े का उठान कराया जाना सुनिश्चित करें। (कार्यवाहीः महाप्रबन्धक जल संस्थान / समस्त नगर अभियन्ता/ समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी )

6-हैण्डपम्पों के पाइप को चारों ओर से कंकरीट से बन्द करना, हैण्डपम्पों के पास अपशिष्ट जल के निकलने हेतु सोक-पिट का निर्माण। ( कार्यवाहीः महाप्रबन्धक जल संस्थान / समस्त नगर अभियन्ता)

7-शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता के अनुश्रवण के लिए बैक्टीरियोल/वायरोलॉजिकल जांच, आबादी में मिनी पब्लिक वाटर सप्लाई किया जाना सुनिश्चित करें एवं जल संस्थान द्वारा पीने हेतु आपूर्तित किए जाने वाले पेय जल को सुपर क्लोरीनेशन किया जाना सुनिश्चित किया जाए । ( कार्यवाहीः महाप्रबन्धक जल संस्थान )

8- टैंक टाईप स्टैन्ड पोस्ट की मानकों के अनुसार स्थापना एवं अनुरक्षण, जलभराव तथा वनस्पतियों की वृद्धि को रोकने के लिए सड़कों तथा पेवमेन्ट का निर्माण करना। (कार्यवाहीः मुख्य अभियन्ता सिविल/ समस्त नगर अभियन्ता)

9- सड़कों के किनारे उगी वनस्पतियों को नियमित रूप से हटाया जाना, शहरी क्षेत्रों एवं शहरी मलिन बस्तियों के संवेदनशील आबादी समूहों में अपनी गतिविधियों को केन्द्रित करना। (कार्यवाहीः समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी )

10-संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर खुले में शौच से मुक्त करना। (कार्यवाहीः प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन)

11- संवेदनशील क्षेत्रों तथा शहरी मलिन बस्तियों में विभागीय गतिविधियों की प्रगति आख्या भौतिक प्रगति के अभिलेखीकरण के साथ तैयार करना। (कार्यवाहीः समस्त जोनल अधिकारी / समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी )

12-विगत वर्षों में डेंगू बाहुल्य क्षेत्रों में प्रत्येक घर में अभियान चलाकर कूलर, गमला ट्रे,  पुराने टायलेट, फ्रिज, पानी की खुली टंकी एवं  निस्प्रयोज्य सामग्री में जल एकत्रित न होने दें। (कार्यवाहीः  समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी)

13- पार्को में उगी झाडियों की साफ-सफाई अनिवार्य रूप से करायी जाए। (कार्यवाहीः उद्यान अधीक्षक)

14- डेंगू, मलेरिया जैसे संक्रामक रोगों की रोकथाम के उपायों के प्रति आम जनमानस को जागरूक किए जाने हेतु उप मुख्य चिकित्साधिकारी /नोडल अधिकारी (संचारी रोग) से समन्वय कर  मुख्य स्थानो पर होर्डि़ग लगाकर एवं घर-घर जाकर हैण्ड बिल व पोस्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। (कार्यवाहीः प्रभारी अधिकारी प्रचार)

15- पब्लिक एड्रस सिस्टम, नगर निगम के कूड़ा वाहनों एवं इको ग्रीन की कूड़ा उठान हेतु योजित वाहनों पर लगे साउन्ड सिस्टम के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। (कार्यवाहीः प्रर्यावरण अभियन्ता/ समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी/प्रबन्धक ईकोग्रीन)

इस बैठक में महापौर (Mayor Sanyukta Bhatia) संग डॉ संदीप सिंह, डॉ सुनील रावत, सभी पार्षदगण एवं महाप्रबन्धक जल संस्थान, मुख्य अभियन्ता (सिविल), मुख्य अभियन्ता (वि0/यॉं0), समस्त नगर अभियन्ता, समस्त जोनल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन, प्रभारी अधिकार प्रचार, पर्यावरण अभियन्ता, उद्यान अधीक्षक, समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ऑनलाइन क्लासेज का बच्चों पर विपरीत असर पड़ा है: डॉ आलोक

रंजीव ठाकुर August 27 2021 34795

ऑनलाइन क्लासेज के साथ साथ होमवर्क और परीक्षाएं भी हो रही है। स्कूल जाने पर बच्चे एक-दूसरे से मिलते ह

बदली हुई जीवनशैली कैंसर के मुख्य कारण हैं: प्रो. रेखा सचान

बदली हुई जीवनशैली कैंसर के मुख्य कारण हैं: प्रो. रेखा सचान

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2022 34742

डा. सचान कैंसर के प्रमुख लक्षणों के बारे में बताती हैं कि शरीर के किसी भाग में असामान्य गांठ होना, व

काकोरी सीएचसी पर तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित |

काकोरी सीएचसी पर तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित |

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 25499

तम्बाकू का सेवन फेफड़ों को कमजोर करता है | कोरोना का वायरस सीधे फेफड़ों को प्रभावित करता है जो कि जानल

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले में नहीं किया हस्तक्षेप

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले में नहीं किया हस्तक्षेप

विशेष संवाददाता October 21 2022 24232

सुप्रीम कोर्ट में आज हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कुछ उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की गई।

दिल्ली: आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल ने लिया बड़ा निर्णय, अब सर्जरी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

दिल्ली: आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल ने लिया बड़ा निर्णय, अब सर्जरी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

विशेष संवाददाता August 21 2022 27801

आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल में 7 घंटे तक ही सर्जरी चलती थी लेकिन अब यह समय बढ़ाकर 10 घंटे का कर दिया गया

बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा, ऐसे करें बचाव

बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा, ऐसे करें बचाव

श्वेता सिंह August 30 2022 31067

यूपी के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हुए है । गंगा, यमुना, बेतवा, चंबल, केन समेत कई नदियों के उफनाने से

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2022 21800

मंडलायुक्त ने अस्पतालों में रोगियों के लिए पीने के पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिन चि

ठंड के मौसम में मिर्गी के दौरे का खतरा ज्यादा, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित लोग बरतें सावधानी

ठंड के मौसम में मिर्गी के दौरे का खतरा ज्यादा, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित लोग बरतें सावधानी

हुज़ैफ़ा अबरार February 01 2022 71984

जिन मरीज़ों में पहले से न्यूरोलॉजिकल समस्या मौजूद है और वे लोग उन क्षेत्रों में रह रहे हैं जहां तापमा

राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की हुई शुरुआत

विशेष संवाददाता November 06 2022 41359

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार आईएफए सिरप देन

इंडोनेशिया में कोरोना कहर: एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए केस, एशिया का नया हब। 

इंडोनेशिया में कोरोना कहर: एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए केस, एशिया का नया हब। 

हे.जा.स. July 16 2021 22524

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की एक करोड़ से ज्यादा आबादी में से आधी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती ह

Login Panel