देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर केंद्र सरकार चिंतित, 9 राज्यों की समीक्षा बैठक

केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में या तो कोविड के नए मामलों में रोजाना वृद्धि हो रही है या सकारात्मकता बढ़ रही हैं।

एस. के. राणा
July 21 2022 Updated: July 21 2022 00:49
0 25630
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर केंद्र सरकार चिंतित, 9 राज्यों की समीक्षा बैठक बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर बैठक करते केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

नयी दिल्ली। देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी क्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 9 राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान कोविड-19 की निगरानी, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की भी समीक्षा की गई।

 

केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में या तो कोविड के नए मामलों में रोजाना वृद्धि हो रही है या सकारात्मकता बढ़ रही हैं। बैठक में डॉ. विनोद पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग भी उपस्थित थे।

 

इन राज्यों में पिछले एक महीने में मामलों में वृद्धि के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए, डॉ. वी. के. पॉल ने दोहराया, “हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोविड अभी गया नहीं है। वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए हमें हाई अलर्ट पर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड के मामलों में वर्तमान तेजी से गुजर रहे अनेक राज्यों में खराब निगरानी, खराब परीक्षण और औसत से कम टीकाकरण है। उन्होंने राज्यों से उच्च सकारात्मकता वाले क्षेत्रों में परीक्षण में सुधार करने, संशोधित निगरानी रणनीति के अनुसार निगरानी बढ़ाने और कोविड टीकाकरण में तेजी लाने का आग्रह किया।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कोविड नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण और प्रबंधन रणनीतियों को बिंदुवार रेखांकित किया:

  1. उच्च सकारात्मकता दर की जानकारी देने वाले सभी जिलों को आरटीपीसीआर परीक्षणों के उच्च अनुपात के साथ पर्याप्त परीक्षण करने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की ढिलाई से इन जिलों में स्थिति और बिगड़ सकती है।
  2. होम आइसोलेशन के मामलों पर प्रभावी ढंग से और कड़ाई से निगरानी करने की आवश्यकता है ताकि वे अपने पड़ोस, समुदाय, गांव, मोहल्ला, वार्ड आदि में आपस में नहीं घुले-मिलें तथा घूमें नहीं और संक्रमण नहीं फैलाएं।
  3. राज्यों को 9 जून, 2022 को जारी संशोधित निगरानी रणनीति के अनुसार निगरानी करने की सलाह दी गई थी। उन्हें आगे जिलेवार एसएआरआई (गंभीर विकट श्वास रोग) और आईएलआई (इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी) के मामलों की दैनिक आधार पर जानकारी देने का निर्देश दिया गया था। साथ ही इन्हें जीनोम अनुक्रमण के लिए मैप की गई आईएनएसएसीजी प्रयोगशालाओं में भेजने को कहा गया।
  4. राज्यों को सलाह दी गई थी कि वे सभी सकारात्मक जीनोम अनुक्रमण के साथ अंतर्राष्ट्रीय आगंतुकों का संकेतित अनुपात का परीक्षण करें; संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण के लिए नमूने भेजने के लिए आईएनएसएसीओजी नेटवर्क की प्रहरी साइटों की पहचान करें।
  5. राज्यों को भी बड़े समूहों/समुदाय में बीमारी फैलने के सकारात्मक नमूनों को भेजने और पूरे जीनोम अनुक्रमण के लिए असामान्य घटनाओं के सकारात्मक नमूनें भेजने होंगे।
  6. राज्यों को नैदानिक प्रबंधन की आवश्यकता वाले मामलों की समय पर पहचान करने के लिए ऐसे मामलों में अतिरिक्त जागरूकता पैदा करनी होगी, जहां आरएटी के जरिए घरेलू परीक्षण किट अपनाए जाते हैं। ऐसे सभी पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन की सलाह दी जाए ताकि समुदाय में संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
  7. राज्यों से आग्रह किया गया कि वे पहली, दूसरी और एहतियाती खुराक के लिए चल रहे मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाएं। राज्यों से 30 सितंबर, 2022 तक 'कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव' के तहत 18+ आबादी के लिए मुफ्त एहतियाती खुराक के कार्यान्वयन को तेज करने का आग्रह किया गया।
  8. राज्यों को दोहराया गया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) का केंद्रित कार्यान्वयन महत्वपूर्ण है। उन्हें संक्रमण फैलने और इन प्रोटोकॉल पर समुदाय के भीतर जागरूकता पैदा करने की सलाह दी गई
  9. एम्स, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने राज्यों को सलाह दी कि वे कोविड रोगियों के नैदानिक लक्षणों के प्रति चौकस रहें और यह पता लगाने के लिए कि क्या किसी राज्य में कोई समूह उभर रहा है या नहीं, उनके जीनोम अनुक्रमण किए जाने तक प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यों को अस्पताल में भर्ती मरीजों के नैदानिक जानकारी के बदलते पैटर्न के प्रति चौकस रहने की जरूरत है।

 

यह बताया गया कि आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में प्रति मिलियन जनसंख्या पर औसत परीक्षण राष्ट्रीय औसत से कम है, जबकि मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और असम में आरटी-पीसीआर परीक्षणों की हिस्सेदारी काफी कम है और हिमाचल प्रदेश, केरल और पश्चिम बंगाल राज्यों में यह राष्ट्रीय औसत से बहुत कम है। इन राज्यों को आरटी-पीसीआर परीक्षणों की घटती प्रवृत्ति का तत्काल समाधान करने और प्रति मिलियन औसत दैनिक परीक्षणों में सुधार करने के लिए कहा गया।

 

डीजीएचएस, डॉ. सुनील गोयल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अपर सचिव , श्री गोपालकृष्णन, मंत्रालय में  संयुक्त सचिव श्री लव अग्रवाल और मंत्रालय के अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य), मिशन निदेशक (एनएचएम) और राज्यों के राज्य निगरानी अधिकारियों ने भाग लिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

विशेष संवाददाता September 24 2022 40693

आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट अस्पतालों में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती ज

निशात अस्पताल में स्नोमैन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आंख में रोशनी आई और सिर दर्द भी खत्म हुआ

रंजीव ठाकुर August 08 2022 91593

65 वर्षीय महिला को सिर दर्द रहता था और बांयी आंख से दिखाई देना धीरे धीरे कम हो रहा था। महिला ने आंखो

ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में विस्कोसुप्लेमेंटेशन फेक ट्रीटमेंट की तरह : ब्रिटिश मेडिकल जर्नल

ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में विस्कोसुप्लेमेंटेशन फेक ट्रीटमेंट की तरह : ब्रिटिश मेडिकल जर्नल

लेख विभाग July 11 2022 36906

घुटनों के दर्द से देश दुनिया की बहुत बड़ी आबादी प्रभावित है और वर्तमान में इस लाइफस्टाइल डिज़ीज़ ने

स्वास्थ्यकर्मी सुधीर वर्मा का सराहनीय कार्य, जरूरतमंद को किया रक्तदान

स्वास्थ्यकर्मी सुधीर वर्मा का सराहनीय कार्य, जरूरतमंद को किया रक्तदान

विशेष संवाददाता March 29 2023 30228

गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन अचानक से डॉक्टरों ने खून की मांग की,

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: रीजेंसी हेल्थ की युवाओं में बढ़ते हाइपरटेंशन पर हेल्थ एडवाइज़री जारी

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: रीजेंसी हेल्थ की युवाओं में बढ़ते हाइपरटेंशन पर हेल्थ एडवाइज़री जारी

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2026 2002

20 और 30 की उम्र के आखिर में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है। ऐसा ज़्यादातर क्रोनिक

यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत

यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत

विशेष संवाददाता September 08 2022 28221

NMC ने यूक्रेन के एकेडमिक मोबिलिटी प्रोग्राम को मान्यता दे दी है। इसके तहत ऐसे छात्रों को अपना बचा

सोशल मीडिया पर भी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग है डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

सोशल मीडिया पर भी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग है डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 25 2022 37333

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक हर स्तर पर प्रदेश की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग दिख रहे है। सोशल मीड

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

हे.जा.स. March 20 2022 26828

कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत लौटने को मजबूर मेडिकल छात्र तब से देश और राज्य के सरकारी और निजी अस

जापान में बर्ड फ्लू का कहर

जापान में बर्ड फ्लू का कहर

हे.जा.स. February 21 2023 32435

जापान के कृषि मंत्रालय ने बताया कि बर्ड फ्लू के अभूतपूर्व प्रकोप के बीच देशभर में करीब 1.5 करोड़ पक्

H3N2 इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाया एक्शन प्लान

H3N2 इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाया एक्शन प्लान

आरती तिवारी March 15 2023 29424

यूपी में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस का खतरा मंडरा रहा है। KGMU में 15 मरीजों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आन

Login Panel