देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में एमडी सीटें बढ़कर 15 हुई

गौरतलब है कि डॉ सूर्यकान्त ने 11 साल पहले 5 अगस्त 2011 को इस विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उस समय रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में कुल 5 एमडी की सीटे थीं। इस प्रकार 11 वर्षों में ये सीटे 3 गुना बढ़ कर 5 से 15 हो गयी हैं।

रंजीव ठाकुर
August 06 2022 Updated: August 06 2022 23:19
0 25106
केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में एमडी सीटें बढ़कर 15 हुई Respiratory Medicine Department, KGMU, Lucknow

लखनऊ। केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग को नयी उपलब्धि हासिल हुई है। विभाग में एमडी की सीटें बढ़कर 15 हो गई हैं। 

केजीएमयू (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन (Respiratory Medicine) विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकान्त (Dr. Suryakant) ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन (National Medical Commission) के दिनांक 05/08/2022 के आदेशानुसार रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की एमडी की सीटें (MD seats) बढ़ा कर 15 कर दी गयी हैं। इसके लिए हाल ही में नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा विभाग का निरीक्षण किया गया था। 

गौरतलब है कि डॉ सूर्यकान्त ने 11 साल पहले 5 अगस्त 2011 को इस विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उस समय रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में कुल 5 एमडी की सीटे थीं। इस प्रकार 11 वर्षों में ये सीटे 3 गुना बढ़ कर 5 से 15 हो गयी हैं। 

यह संयोग की बात थी कि जहां विभाग, विभागाध्यक्ष के 11 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर खुशियां मना रहा था, वही इस खबर के आने से यह खुशी और बढ़ गयी है। विभाग के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने डॉ सूर्यकान्त को उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी। 

डॉ सूर्यकान्त ने एनएमसी (NMC) के निरीक्षण में पूर्ण सहयोग देने के लिए सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया। 

डॉ सूर्यकान्त ने बताया कि बढ़ता हुआ वायु प्रदूषण (air pollution), धूम्रपान (moking), कोविड (covid-19) इत्यादि के कारण उत्तर प्रदेश में सांस के रोगी दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, इन सीटों के बढ़ने से रोगियों का बेहतर ईलाज किया जा सकेगा। साथ ही साथ जूनियर डाक्टरों का बोझ कम होगा और वे गुणवत्ता परक ईलाज कर सकेगें। 

इन उपलब्धियों के लिए केजीएमयू के कुलपति ले0ज0 (डॉ) बिपिन पुरी (L.J. (Dr.) Bipin Puri) ने विभाग की भूरि-भूरि प्रशंसा कि एवं डॉ सूर्यकान्त को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रोक हटने पर ओपीडी में उमड़ी भीड़, मरीज़ों का लगा तांता ।  

रोक हटने पर ओपीडी में उमड़ी भीड़, मरीज़ों का लगा तांता ।  

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2021 34126

पहले से ही ओपीडी शुरु हो चुकी थी किन्तु अब सरकारी आदेश के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गयी। आज से सभी तर

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

एस. के. राणा January 25 2022 31726

अब पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस भी बाज़ार में आ गयी है। इससे घर में बैठकर ही दिल की धड़कन पर 24 घण्टे नजर र

नाखून और बाल को छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है टीबी, समय से पहचान और  इलाज ज़रूरी

नाखून और बाल को छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है टीबी, समय से पहचान और इलाज ज़रूरी

आनंद सिंह March 25 2022 30391

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र व बीआरडी मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट के विभागाध्यक्ष डॉ.

कोविड-19 की मार, पिछले साल 7.7 करोड़ हुए गरीब: संयुक्त राष्ट्र

कोविड-19 की मार, पिछले साल 7.7 करोड़ हुए गरीब: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. April 13 2022 27389

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से पिछले साल 7.7 करोड़ लोग गरीबी के

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

विशेष संवाददाता April 10 2022 37546

गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से व

फाइलेरिया उन्मूलन की राह पर यूपी, अब साल में एक बार चलेगा एमडीए

फाइलेरिया उन्मूलन की राह पर यूपी, अब साल में एक बार चलेगा एमडीए

हुज़ैफ़ा अबरार December 10 2025 3346

इन जिलों में चलेगा एमडीए - लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, भदोही, पीलीभीत, श

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त

आरती तिवारी May 19 2023 25192

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है, और मामले में सख्त

कोविड टीकाकरण: प्रदेश सरकार ने कसी कमर, घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’।

कोविड टीकाकरण: प्रदेश सरकार ने कसी कमर, घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’।

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2021 32981

जून माह में करीब एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है और जिस रफ़्तार से टीकाकरण हो रहा है, उससे प्रत

निशात अस्पताल में स्नोमैन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आंख में रोशनी आई और सिर दर्द भी खत्म हुआ

रंजीव ठाकुर August 08 2022 91607

65 वर्षीय महिला को सिर दर्द रहता था और बांयी आंख से दिखाई देना धीरे धीरे कम हो रहा था। महिला ने आंखो

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

रंजीव ठाकुर September 15 2022 38409

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण को पहले के मुक

Login Panel