देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोकबंधु अस्पताल की पंचकर्म इकाई दूर कर रही शरीर का दर्द

यदि आप हड्डियों, जोड़ों या शरीर में लम्बे समय से दर्द से परेशान हैं तो एलडीए कालोनी, कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में पंचकर्म चिकित्सा करवा सकते हैं, यह उत्तर प्रदेश में किसी भी अस्पताल में स्थापित पहली पंचकर्म इकाई है।

रंजीव ठाकुर
June 09 2022 Updated: June 10 2022 01:26
0 35507

लखनऊ। यदि आप हड्डियों, जोड़ों या शरीर में लम्बे समय से दर्द से परेशान हैं तो एलडीए कालोनी, कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में पंचकर्म चिकित्सा (Panchakarma therapy) करवा सकते हैं, यह उत्तर प्रदेश में किसी भी अस्पताल में स्थापित पहली पंचकर्म इकाई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी के प्रयास से पंचकर्म इकाई का पुनः संचालन शुरू हो चुका है। वैसे तो यहां फीजियोथेरेपी (physiotherapy) सेंटर भी है लेकिन पंचकर्म का आयुर्वेदिक उपचार आपको दर्द या परेशानी से निजात दिला सकता है।

डॉ अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि लोकबंधु अस्पताल की पंचकर्म इकाई में शिरोधारा, नाड़ी स्वेदन, सर्वांग स्वेदन, नस्य कर्म तथा रक्त मोक्षण कर्मों से उपचार किया जाता है। इसके लिए एक विशेष प्रकार का काढ़ा बनाकर उसकी भाप से शरीर की सिकाई की जाती है। यहां महिलाओं तथा पुरुषों के अलग अलग कक्ष है जहां पंचकर्म चिकित्सा दी जाती है। पंचकर्म इकाई से लोगों को फायदा हो रहा है।

पंचकर्म चिकित्सा ले रहे मरीजों से हेल्थ जागरण ने खास बातचीत की।

कामर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल में जज विजय कुमार मिश्रा मशीन में बैठ कर पंचकर्म उपचार लें रहे थे। उन्होंने बताया कि अखबार में पढ़ कर वह यहां आएं हैं और पहले ही दिन उन्हें रिलेक्स महसूस हो रहा है। शरीर में दर्द बना रहता था और पिछले हफ्ते से दर्द असहनीय हो गया था। न्यायधीश ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी तथा पंचकर्म इकाई के कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह अति उत्तम उपचार पद्धति है जिससे पहले ही दिन आराम आना शुरू हो जाता है। 

भाजपा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि उनका बायां हाथ कंधे से ऊपर नीचे उठता था लेकिन लोकबंधु अस्पताल की पंचकर्म इकाई में 10 दिन उपचार लेने के बाद उनका हाथ ठीक हो गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग

अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2022 48300

प्रदेश में करीब 2350 टीबी चैंपियन हैं जो कि हमारे टीबी मुक्त अभियान में बड़े सहायक साबित हो सकते हैं

भारत में 57% महिलाएँ एनीमिया से ग्रस्त हैं, प्रजनन आयु की महिलाओं और ग्रामीण आबादी में यह दर ज़्यादा है: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण

भारत में 57% महिलाएँ एनीमिया से ग्रस्त हैं, प्रजनन आयु की महिलाओं और ग्रामीण आबादी में यह दर ज़्यादा है: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण

हे.जा.स. October 31 2025 3815

आयरन की कमी से सबसे संवेदनशील समूह युवा महिलाएं (Young women) हैं। जो अक्सर मासिक धर्म और अपर्याप्त

अलीगढ़ में बुखार, डेंगू और मलेरिया का तांडव।

अलीगढ़ में बुखार, डेंगू और मलेरिया का तांडव।

हे.जा.स. September 29 2021 38605

अलीगढ़ जिले में बुखार, डेंगू और मलेरिया तीनों मिलकर तांडव मचा रहे हैं। आलम यह है मंगलवार को दीन दयाल

ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज 

ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार May 23 2022 73167

डॉ मोहम्मद सुहैब के अनुसार एमआरआई (MRI) अधारित प्लानिंग के साथ रेडियो थेरेपी इलाज के लिए ग्लोब अस्पत

बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है डेंगू का कहर

बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है डेंगू का कहर

admin October 27 2022 21848

जिले में मरीजों की संख्या 57 हो गई है। मुशहरी में सर्वाधिक 21 लोग इसकी चपेट में हैं। जिला वेक्टर जनि

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

हे.जा.स. March 20 2022 26429

कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत लौटने को मजबूर मेडिकल छात्र तब से देश और राज्य के सरकारी और निजी अस

हार्ट और ब्रेन अटैक के बाद निमोनिया का अटैक

हार्ट और ब्रेन अटैक के बाद निमोनिया का अटैक

विशेष संवाददाता January 25 2023 27224

ठंड के बढ़ने से लोग वैसे ही परेशान थे। इसी बीच हार्ट और ब्रेन अटैक का खतरा अभी टला नहीं था कि, इस बी

भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन ने कनाडा में कोवैक्सीन के लिए मांगी मंजूरी ।

भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन ने कनाडा में कोवैक्सीन के लिए मांगी मंजूरी ।

हे.जा.स. July 17 2021 36786

सूचना के मुताबिक यह कदम भारत बायोटेक के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल के बाद उठाया गया है। इस क्लिनिक

जल्‍द प्रेग्‍नेंट होना चाहती हैं तो महिलाएं अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

जल्‍द प्रेग्‍नेंट होना चाहती हैं तो महिलाएं अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

आरती तिवारी November 24 2022 28236

क्या आप जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स जानना चाहती हैं। तो आज हम इस आर्टिकल में हम आपको जल्दी प्रे

कोरोना के किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज

कोरोना के किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज

एस. के. राणा April 02 2023 23416

मिली जानकारी के मुताबिक, संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा जरूर है लेकिन, जांच बहुत कम संख्या में हो रही

Login Panel