देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

नर्सिंग संवर्ग स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होना कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय है। संघ चाहता है कि नर्सिंग संवर्ग की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर संबंधित शासनादेश जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके और उनमें व्याप्त असंतोष दूर हो। 

हुज़ैफ़ा अबरार
October 09 2026 Updated: October 09 2026 16:52
0 0
राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश का चरणबद्ध आंदोलन शुरू nursing cadre registers protest by wearing black armbands.

लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व निर्धारित आंदोलन कार्यक्रम के तहत 9 अक्टूबर 2026 से प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग ने अपनी लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर शासनादेश जारी न होने की स्थिति में आंदोलन को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों में नर्सिंग संवर्ग को एक समान भत्ते प्रदान करना गृह जनपद में तैनाती की व्यवस्था लागू करना, निदेशालय से लेकर चिकित्सालय स्तर तक नर्सिंग संवर्ग के सभी पात्र पदों पर पदोन्नति सुनिश्चित एवं भर्ती करना बीएससी नर्सिंग की भांति उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सवेतन अवकाश की सुविधा प्रदान करना तथा चिकित्सालयों में क्रेच (पालनाघर) की व्यवस्था करना इत्यादि शामिल है।

राजकीय नर्सेस संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि नर्सिंग संवर्ग की इन मांगों के संबंध में माननीय उप मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव तथा महानिदेशक स्तर पर कई बार वार्ता हो चुकी है। संघ के अनुसार, विभिन्न स्तरों पर मांगों के संबंध में लिखित सहमति व्यक्त किए जाने के बावजूद अभी तक आवश्यक शासनादेश निर्गत नहीं किए गए हैं। शर्ली भन्डारी ने कहा कि इससे प्रदेश भर के नर्सिंग संवर्ग में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांगों के समाधान की प्रतीक्षा करने के बाद संघ को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ा है,जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की है। 

आंदोलन के अगले चरणों का कार्यक्रम  

9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक: सभी नर्सिंग कर्मचारी काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे।
 21 अक्टूबर 2026: प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
 22 अक्टूबर 2026: महानिदेशालय (डीजी कार्यालय) का घेराव कर नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि नर्सिंग संवर्ग स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होना कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय है। संघ चाहता है कि नर्सिंग संवर्ग की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर संबंधित शासनादेश जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके और उनमें व्याप्त असंतोष दूर हो। उन्होंने कहा संघ का उद्देश्य शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाना तथा उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराना है। यदि निर्धारित कार्यक्रम के दौरान भी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो संघ आगे की रणनीति पर निर्णय लेगा। शर्ली भन्डारी अध्यक्ष अशोक कुमार महामंत्री राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश ने विरोध दर्ज कराएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

10 में से 4 कैंसर के मामलों को रोका जा सकता हैः डॉ. आलोक गुप्ता

10 में से 4 कैंसर के मामलों को रोका जा सकता हैः डॉ. आलोक गुप्ता

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 31348

रिपोर्ट में कहा गया कि 10 में से 1 भारतीय अपने जीवनकाल में कैंसर का शिकार होगा और हर 15 में से एक भा

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

हे.जा.स. February 08 2021 30631

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा को दुनिया में ले जाने का समय है। आयुष को एक आकर्षक मंच बनाकर, हमारी शिक्षा

अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव

अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव

आरती तिवारी August 30 2022 29421

बीएचयू के शोधकर्ताओं ने पित्ताशय के कैंसर के लिए जिम्मेदार ड्राइवर म्यूटेशन (इस कैंसर के लिए जिम्मेद

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2022 35010

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ आदर्श त्रिपाठी ने

लोहिया में पहली बार आईपीसी प्रक्रिया सफल, फेफड़ों के मरीजों को बड़ी राहत

लोहिया में पहली बार आईपीसी प्रक्रिया सफल, फेफड़ों के मरीजों को बड़ी राहत

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2026 1022

पारंपरिक उपचार में मरीज को बार-बार अस्पताल आकर द्रव निकालने की आवश्यकता पड़ती है, जबकि आईपीसी के माध्

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई

हे.जा.स. February 19 2022 32076

कोरोना वायरस महामारी में तीसरी लहर लाने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर दुनिया भर में धीमा हो रहा है। क

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

अखण्ड प्रताप सिंह March 11 2022 34919

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आय

अमेरिका में वैक्सीन की पहली खुराक के बाद रिपब्लिकन सांसद हुए कोरोना संक्रमित।

अमेरिका में वैक्सीन की पहली खुराक के बाद रिपब्लिकन सांसद हुए कोरोना संक्रमित।

हे.जा.स. January 06 2021 24287

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद केव‍िन ब्रैडी को फाइजर कंपनी के COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गयी। उसक

स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने वाले डॉक्टर पर गिरी गाज

स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने वाले डॉक्टर पर गिरी गाज

आरती तिवारी May 17 2023 27689

स्वास्थ्य महानिदेशालय में तैनात संयुक्त निदेशक डॉ. देवेश कुमार सिंह के प्रकरण को डिप्टी सीएम ब्रजेश

कोरोना टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा समय के साथ कम हुई: शोध

कोरोना टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा समय के साथ कम हुई: शोध

हे.जा.स. November 26 2021 19396

वैज्ञानिकों का मानना है कि उच्च टीकाकरण दर वाले देशों में भी, संक्रमण अधिक फैल सकता है, क्योंकि समय

Login Panel