देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बजाज शुगर मिल में "श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान" शिविर आयोजित 

शिविर में श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा श्रमिकों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकीय परामर्श एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 120 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्रमिकों की ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर ब्लड जांच आंखों की जांच सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 09 2026 Updated: October 09 2026 17:53
0 154
 बजाज शुगर मिल में "श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान" शिविर आयोजित  Worker Health and Welfare Camp by Bajaj Sugar Mill

बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जनपद में श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें शासन की विभिन्न श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बजाज शुगर मिल परिसर उतरौला में श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा श्रमिकों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकीय परामर्श एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 120 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्रमिकों की ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर ब्लड जांच आंखों की जांच सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकीय टीम द्वारा श्रमिकों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के अनुरूप आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया। श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने संतुलित आहार लेने स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया। शिविर के दौरान श्रम विभाग द्वारा उपस्थित श्रमिकों को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा श्रमिकों को पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया, पात्रता तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के बारे में बताया गया। श्रमिकों को बोर्ड के माध्यम से संचालित शैक्षिक सहायता चिकित्सा सहायता मातृत्व एवं शिशु हितलाभ बालक-बालिका से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं आवासीय सहायता तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जागरूक किया।

पात्र श्रमिकों से अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराने एवं संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की अपील की गई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर का उद्देश्य श्रमिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाना है। इसके माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें उनके अधिकारों कल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।  सेवा संकल्प अभियान के तहत बजाज शुगर मिल उतरौला में आयोजित श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण, जागरूकता एवं सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अब यात्रियों के लिए RT-PCR जरूरी, 6 देशों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

अब यात्रियों के लिए RT-PCR जरूरी, 6 देशों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

एस. के. राणा December 30 2022 34033

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि एक जनवरी से अब छह देशों से आने वाले यात्रिय

कानपुर में ‘कोल्ड अटैक’, 25 मरीजों की मौत

कानपुर में ‘कोल्ड अटैक’, 25 मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता January 07 2023 27478

गुरुवार को हार्ट अटैक से पीड़ित 41 लोग कार्डियोलॉजी में भर्ती कराए गए। वर्तमान में ह्रदय रोग संस्थान

बीपी की समस्या से 60% लोग बेखबर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

बीपी की समस्या से 60% लोग बेखबर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

लेख विभाग May 20 2023 33005

अगर आपकी नाक से खून आ रहा है तो, इसे अनदेखा न करें। ये हाई बीपी की वजह से हो सकता है। दरअसल, जब ब्लड

डायबिटिक फुट: रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया ने किया वृहद आयोजन

डायबिटिक फुट: रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया ने किया वृहद आयोजन

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30560

रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा ने प्रदेश के 100 स्थानों पर एक साथ

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बनाएगा सर्वाइकल कैंसर का टीका

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बनाएगा सर्वाइकल कैंसर का टीका

रंजीव ठाकुर July 07 2022 49906

देश के औषधि महानियंत्रक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को सर्वाइकल कैंसर का टीका बनाने के लिए अनुमति

प्राइवेट अस्पताल का बड़ा खेल,बेटी की आंतों को लेकर भटक रहा लाचार पिता

प्राइवेट अस्पताल का बड़ा खेल,बेटी की आंतों को लेकर भटक रहा लाचार पिता

विशेष संवाददाता August 26 2023 38796

एक पिता अपनी बेटी की आंते प्लास्टिक की बोतल में लेकर दर दर भटक रहा है। पिता को हर जगह से आश्वासन के

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

हे.जा.स. March 10 2022 29158

इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश

जौनपुर जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

श्वेता सिंह August 26 2022 30768

ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध ब्लड यूनिट की संख्या की जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमए

फाइलेरिया संक्रमण जानने के लिए 27 जनपदों के चुनिंदा गांवों में होने जा रहा सर्वे 

फाइलेरिया संक्रमण जानने के लिए 27 जनपदों के चुनिंदा गांवों में होने जा रहा सर्वे 

हुज़ैफ़ा अबरार June 03 2026 1708

27 जनपदों के चयनित प्रत्येक ब्लाक में एक सेंटिनल (स्थाई) और दो रेंडम गांव चुने जाएंगे जहां 10 बजे रा

ओंठ एवं तालु कटे 11 बच्चों को मिला पोषण किट, ऑपरेशन से पहले बेहतर स्वास्थ्य पर जोर

ओंठ एवं तालु कटे 11 बच्चों को मिला पोषण किट, ऑपरेशन से पहले बेहतर स्वास्थ्य पर जोर

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 952

ओंठ एवं तालु कटे बच्चों के सफल ऑपरेशन के लिए उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ और पर्याप्त वजन का होना आवश्

Login Panel