











































Occupational Health Program Organized by the Department of Community Health Nursing at Lohia
लखनऊ। गुरुवार को एशिया का दूसरा सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भरवारा लखनऊ उत्तर प्रदेश जल निगम में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बी.एससी. नर्सिंग 2023 बैच के विद्यार्थियों द्वारा व्यावसायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान एवं रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सीएम सिंह निदेशक डॉ. आरएमएलआईएमएस शिव कुमार मुद्गल प्रधानाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग लोहिया संस्था तथा डॉ. निपिन कलाल उप-प्रधानाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. आरएमएलआईएमएस का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नवीन जे. एच एसोसिएट प्रोफेसर लोहिया अस्पताल के मार्गदर्शन में तथा जयवर्धन सिंह ट्यूटर कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. आरएमएलआईएमएस के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसटीपी भरवारा की टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राजेश माथपाल परियोजना निदेशक SUEZ अक्षत सक्सेना संचार प्रबंधक, SUEZ पंकज सिंह स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधक, SUEZ; तथा पार्थ सारथी नाथ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रभारी, SUEZ का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा भूमिका-अभिनय के माध्यम से व्यावसायिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 68 लोगों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों में दर्द, कम वजन, मोटापा , त्वचा संबंधी संक्रमण, दृष्टि में कमी तथा तंबाकू चबाने का इतिहास जैसी विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आईं। विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा एवं उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यावसायिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान, रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से बी.एससी. नर्सिंग विद्यार्थियों ने कार्यस्थल एवं समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य संवर्धन और रोगों की रोकथाम में नर्सिंग की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 259
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 63
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 623
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 497
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 259
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9856
एस. के. राणा February 01 2026 0 6139
एस. के. राणा January 20 2026 0 6055
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5614
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5607
एस. के. राणा January 13 2026 0 5166
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5124
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87505
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35680
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38650
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36162
लेख विभाग March 19 2022 0 35735
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73603
गृह मंत्रालय के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रजनन के दौरान होने वाली मौतों में काफी गिरा
संक्रमण की भयावहता से जूझ रहे यूरोप में अब हालात सुधरने लगे हैं। डब्ल्यूएचओ ने भी दावा किया है कि क
चिंता का कारण महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में बढ़ता कोरोना संक्रमण है। नए मामले सा
जिले की कोविड लैब के अनुसार 2212 सैंपल की जाँच रिपोर्ट में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 12 म
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डॉ.मनसुख मांडविया इस पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। मनसुख मांडविया
राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,704 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों क
बालों की वॉल्यूम बढ़ाने में चाय का पानी हेल्प करता है। वहीं आज हम मानसून में बालों से जुड़ी समस्याओं
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्पर सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 20 न
कोविड-19 को लेकर यूपी में अलर्ट में जारी कर दिया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग
पुलिस ने आरोपी अतुल यादव से पूछताछ की। उसके पास से दस्तावेज बरामद किए। आरोपी डॉक्टर कई छात्रों के सं

COMMENTS