देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

इंग्लैंड में कोरोना वायरस को लेकर सभी प्रतिबंध खत्म 

हे.जा.स.
January 20 2022 Updated: January 20 2022 23:48
0 22653
इंग्लैंड में कोरोना वायरस को लेकर सभी प्रतिबंध खत्म  प्रतीकात्मक

लंदन। कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया भर में जंग जारी है। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ऐलान किया है कि इंग्लैंड में कोविड-19 से जुड़े सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया गया है। ब्रिटेन के पीएम ने कहा कि इंग्लैंड में कोरोना वायरस को लेकर सभी प्रतिबंध खत्म हो गए हैं जिनमें मास्क भी शामिल है। उन्होंने कहा, 'हमारे वैज्ञानिकों को विश्वास है कि  ओमिक्रॉन की लहर राष्ट्रीय स्तर पर है। अभी से सरकार लोगों को वर्क फ्रॉम होम से मना कर रही है।'

बता दें कि ब्रिटेन में जनवरी की शुरुआत में कोरोना के दैनिक मामले रिकॉर्ड दो लाख से ज्यादा दर्ज किए गए थे। हालांकि, अब घटकर मामले आधे से भी कम हो गए हैं। इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पहले ही कहा था कि इंग्लैंड में कोरोना महामारी की नई लहर से लड़ने के लिए लगाई गई ज्यादातर पाबंदियां हटा दी जाएंगी।

बोरिस जॉनसन ने संसद में बताया था, 'ब्रिटेन में 60 साल से ऊपर के 90 फीसदी से ज्यादा लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज लग चुकी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रिटेन में ओमिक्रॉन की लहर का पीक आ चुका है। इसलिए उनकी सरकार डेटा के तहत अब प्रतिबंधों को हटाने जा रही है।' 

ब्रिटेन में सरकार ने देश में ओमिक्रॉन के मामलों के चरम पर पहुंचने संबंधी तथ्यों के विश्लेषण के बाद यह निर्णय किया है। यहां सरकार के कोविड प्लान-बी के तहत लगाए गए इन प्रतिबंधों से छूट के बाद ब्रिटेन में लोगों को घर से काम करने को नहीं कहा जाएगा और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के दौरान कोविड-रोधी टीकाकरण प्रमाणपत्र की अनिवार्यता भी समाप्त हो जाएगी।

सरकार की तरफ से लोगों को हर जगह अनिवार्य रूप से मास्क पहनने से छूट रहेगी, हालांकि, मास्क पहनने का निर्णय लोगों के विवेक पर छोड़ा गया है। इसके साथ ही जल्द ही स्कूल कक्षाओं में अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की भी पाबंदी नहीं रहेगी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

रंजीव ठाकुर May 06 2022 34144

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि 5 मई 2022 को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज की जब

प्रदेश के शून्य एक्टिव केस वाले बीस ज़िलों में से 13 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित, 258 नए कोरोना मरीज मिले 

प्रदेश के शून्य एक्टिव केस वाले बीस ज़िलों में से 13 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित, 258 नए कोरोना मरीज मिले 

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2022 25531

प्रदेश में सोमवार को 258 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 58 संक्रमित गौतमबुद्धनगर में मिले ह

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

विशेष संवाददाता January 01 2023 47904

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के स

ब्रेन टय़ूमर व हृदय रोग से जूझ रहे मरीज को दी नयी जिन्दगी।

ब्रेन टय़ूमर व हृदय रोग से जूझ रहे मरीज को दी नयी जिन्दगी।

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2021 35309

कार्डियोलॉजिस्ट डा. तिवारी के सफल इलाज से मरीज और उसके परिजन बेहद संतुष्ट थे और उन्होंने सहारा हॉस्प

वाराणसी में डॉक्टरों ने सीएचसी पर किया बच्चेदानी का पहला जटिल ऑपरेशन

वाराणसी में डॉक्टरों ने सीएचसी पर किया बच्चेदानी का पहला जटिल ऑपरेशन

श्वेता सिंह August 21 2022 43477

दुर्गाकुंड CHC पर डॉक्टरों ने एक 40 साल की महिला गुड्डी का कंप्लीट एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टोमी का ऑपरेश

मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन

मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन

लेख विभाग November 08 2022 37095

इन योगासनों के अभ्यास से ब्रेन के उन हिस्सों को मजबूती मिलती है जो शारीरिक बैलेंस बनाने का काम करते

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2022 23657

सीएमई का उद्देश्य प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी और ग्रैनुलोसाइट ट्रांसफ्यूजन जैसे नए विषयों पर ज्ञान

65 साल से ऊपर की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी कराने के बाद रेडिएशन से कोई खास फायदा नहीं: शोध 

65 साल से ऊपर की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी कराने के बाद रेडिएशन से कोई खास फायदा नहीं: शोध 

लेख विभाग February 18 2023 91337

भारत समेत दुनियाभर में स्तन कैंसर महिलाओं में बेहद खतरनाक बीमारी है। इंडियन कैंसर सोसाइटी के मुताबिक

वेक्टर बोर्न डिजीज से बचाव के लिए लखनऊ में जोनवार युद्ध स्तर पर चल रहा अभियान

वेक्टर बोर्न डिजीज से बचाव के लिए लखनऊ में जोनवार युद्ध स्तर पर चल रहा अभियान

श्वेता सिंह November 11 2022 29631

अभियान के अन्तर्गत पूरे शहर में जोनवार नियमित रूप से फॉगिंग एवं एंटीलार्वा तथा नालियों की साफ-सफाई ए

यूपी के किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य केंद्रो पर जाने की दर में हुआ इजाफा, ब्रेकथ्रू ने किया सर्वे

रंजीव ठाकुर July 30 2022 21999

किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य को लेकर काम करने वाली स्वंयसेवी संस्था ब्रेकथ्रू ने हालिय

Login Panel