देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

इन दो राज्यों में ओमिक्रॉन XBB1.16 वेरिएंट का ज्यादा कहर

इस वेरिएंट से कोविड के मामलों में इजाफा हो रहा है। ओमिक्रॉन के इस नए वेरिएंट के सबसे ज्यादा केस कर्नाटक और महाराष्ट्र में है। कर्नाटक में 30 और महाराष्ट्र में 29 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विशेष संवाददाता
March 23 2023 Updated: March 23 2023 22:48
0 25872
इन दो राज्यों में ओमिक्रॉन XBB1.16 वेरिएंट का ज्यादा कहर वायरस का प्रकोप

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र, केरल, गुजरात और कर्नाटक में कोविड के नए मामलों में इजाफा हो रहा है। देश में ओमिक्रॉन के XBB 1.16 वेरिएंट के अब तक 76 केस दर्ज किए गए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना के केस बढ़ने की वजह ओमिक्रॉन XBB 1.16 वेरिएंट है। इस वेरिएंट से कोविड के मामलों में इजाफा हो रहा है। ओमिक्रॉन के इस नए वेरिएंट के सबसे ज्यादा केस कर्नाटक और महाराष्ट्र में है। कर्नाटक में 30 और महाराष्ट्र में 29 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

 

वहीं ओमिक्रॉन के XBB 1.16 वेरिएंट (XBB 1.16 Variant) के लक्षण फिलहाल सामान्य फ्लू की तरह ही है. खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वालों को अपना ध्यान रखना चाहिए। इन लोगों को संक्रमण से गंभीर खतरा हो सकता है। दरअसल लोगों को खांसी-जुकाम (cough and cold) और हल्का बुखार की शिकायत हो रही है। हालांकि अभी कोई भी गंभीर मामला नहीं आया है। लंग्स इंफेक्शन या फिर ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्या नहीं हो रही है। हालांकि जिस हिसाब से केस बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए बचाव करने की जरूरत है।

 

एक्सबीबी.1.16 वेरिएंट के लक्षण- Characteristics of the XBB.1.16 variant

डॉक्टरों ने बताया है कि ओमिक्रॉन एक्सबीबी.1.16 वेरिएंट (Omicron XBB.1.16) से अब तक संक्रमित मरीजों में ज्यादा गंभीर समस्या देखने को नहीं मिला है। इसके आम लक्षणों में नाक बंद होना, सिरदर्द और गले में खराश शामिल हैं। इसके अलावा बुखार और मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है, जो तीन से चार दिनों तक रहता है। डॉक्टर्स ने बताया है कि अगर आपके अंदर इस तरह के लक्षण नजर आते हैं तो आपको तुरंत जांच करानी चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक के शिकार, क्यों होते है जिम में हार्ट अटैक

राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक के शिकार, क्यों होते है जिम में हार्ट अटैक

रंजीव ठाकुर August 14 2022 31685

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक के शिकार हो गए थे और पूरा बॉलीवुड

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आरती तिवारी October 22 2022 33295

अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं तभी इसे खाने से शरीर को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं। इसे खाने

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2026 1484

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बताया उत्तर प्रदेश पिछले 16 वर्षों से पोलियो मुक्त बना हुआ है, लेकिन इस

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

हे.जा.स. December 05 2025 8848

हालांकि जीएलपी-1 थेरेपी मोटापे से ग्रस्त वयस्कों के लिए पहला प्रभावी उपचार विकल्प है, लेकिन विश्व स्

दिवाली पर डॉक्टरों की सलाह: अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित बच्चे पटाखों से दूर रहें

दिवाली पर डॉक्टरों की सलाह: अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित बच्चे पटाखों से दूर रहें

विशेष संवाददाता November 08 2026 1064

दिल्ली के बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बाल रोग विभाग के निदेशक डॉ. विवेक जैन ने कहा कि

6 इन 1 वैक्‍सीनेशन शिशुओं और माता-पिता के लिए बड़ा वरदान: डॉ संजय निरंजन

6 इन 1 वैक्‍सीनेशन शिशुओं और माता-पिता के लिए बड़ा वरदान: डॉ संजय निरंजन

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2022 30495

कंबीनेशन वैक्‍सीनेशन बच्‍चों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे बच्‍चों को बार-बार सुईं चुभोने की जरूरत न

हमें पता था कि महामारी आ रही है, इससे निपटने के लिए संसाधन जुटाये: प्रज्ञा यादव

हमें पता था कि महामारी आ रही है, इससे निपटने के लिए संसाधन जुटाये: प्रज्ञा यादव

एस. के. राणा April 02 2022 24641

ओमिक्रोन से काफी आशंकित थे, लेकिन जनवरी के बाद हमें राहत मिली। जब अधिकांश मामले अलक्षणी व हल्के लक्ष

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

विशेष संवाददाता November 11 2022 43760

टीबी मरीजों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। वहीं अब एक नई दवा खोज निकाली गई है। जिसमें मरीज को सिर्

मरीज को मृत समान बना देती है फाइलेरिया।

मरीज को मृत समान बना देती है फाइलेरिया।

हुज़ैफ़ा अबरार July 17 2021 48965

फाइलेरिया मच्छरों द्वारा फैलती है, खासकर परजीवी क्यूलेक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के जरिए। जब यह मच्छर क

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 27 2022 80098

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रें

Login Panel