देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

हेयर रिमूवल क्रीम कैसे यूज करें?

शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करते समय बेकार महक महसूस हो सकती है। ये आपके बालों को तोड़ने वाली केमिकल रिएक्शन के पीछे का एक नॉर्मल साइड इफेक्ट है।

सौंदर्या राय
December 20 2021 Updated: December 20 2021 23:23
0 50230
हेयर रिमूवल क्रीम कैसे यूज करें? प्रतीकात्मक

अगर आप अपने बालों को हटाने के लिए शेविंग करके थक चुकी हैं, लेकिन आप ये भी नहीं चाहती कि आपको वेक्सिंग के दर्द को सहना पड़े, तो एक हेयर रिमूवल क्रीम शायद आपकी ग्रूमिंग के लिए परफेक्ट हो सकती है। साथ ही इन्हें डिपिलिटरी क्रीम (depilatory creams) के नाम से भी जाना जाता है, ये काफी तेज, सस्ती और आसानी से इस्तेमाल करने लायक होती हैं। इस गाइड में आपको हफ्ते भर तक बनी रहने वाली स्मूद स्किन पाने के लिए, डिपिलिटरी क्रीम को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका बताया जाएगा। 

क्रीम का यूज करने की तैयारी करना (Preparing to Use the Cream)

1. अपनी त्वचा के लिए एक सही क्रीम की तलाश करें: मार्केट में हेयर रिमूवल क्रीम के कई सारे ब्रांड मौजूद हैं और इन्हीं ब्रांड में चुनने के लायक काफी सारे ऑप्शन भी उपलब्ध होते हैं। जब अपने लिए क्रीम चुनें, तब आपकी स्किन की सेंसिटिविटी के बारे में और आप प्रॉडक्ट को किस जगह पर यूज करने वाले हैं, के बारे में सोच लें। कुछ कंपनी तो ऐसी वॉटरप्रूफ डिपिलिटरी क्रीम भी तैयार करती हैं, जिन्हें शॉवर में लगाया जा सकता है।

  • अगर आप अपने चेहरे पर, बिकनी एरिया पर क्रीम यूज कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप एक ऐसा फॉर्मूला ही चुनें, जिन्हें खास इन्हीं एरिया पर यूज करने के लिए तैयार किए गए हों, क्योंकि यहाँ की स्किन काफी सेंसिटिव होती है।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो फिर एलोवेरा और ग्रीन टी जैसे इंग्रेडिएंट्स वाली एक क्रीम की तलाश करें। इसके साथ ही इन्हें यूज करने से पहले आपको आपके डॉक्टर या डर्मेटॉलॉजिस्ट से भी इनके बारे में बात कर लेना चाहिए।
  • डिपिलिटरी क्रीम एरोजोल (या स्प्रे), जेल और रोल-ऑन (roll-ons) जैसे कई अलग-अलग फॉर्म में आ सकती हैं।
  • एक रोल-ऑन फॉर्म से क्रीम या जेल स्टाइल की तरह ज्यादा गंदगी नहीं फैलेगी, लेकिन क्रीम और जेल उनकी मोटाई को परफेक्ट (आमतौर पर जितना ज्यादा मोटा रहेगा, उतना बेहतर होगा) रखने में आपकी मदद करते हैं।
  • अगर आप स्मेल्स या महक को लेकर सेंसिटिव हैं, तो फिर एक ऐसी क्रीम ट्राई करें, जिसमें क्रीम के आपके हेयर के साथ में रिएक्ट करने पर आने वाली बदबू को ढंकने के लायक एक एडेड सेंट मौजूद हो। बस इतना याद रखें कि ये एडिशनल इंग्रेडिएंट भी आपको इरिटेशन पहुंचा सकता है।

2. अगर आपकी स्किन काफी सेंसिटिव है, आपको कोई स्किन कंडीशन या बीमारी है या फिर आप ऐसी कोई दवाई ले रहे हैं, जो आपकी स्किन को प्रभावित कर सकती है, तो अपने डॉक्टर से बात करें: क्योंकि इस क्रीम को सीधे आपकी त्वचा पर लगाया जाएगा, इसलिए वो केमिकल्स, जो आपके बालों में मौजूद प्रोटीन को ब्रेक करते हैं, वो आपकी स्किन में मौजूद प्रोटीन के साथ भी इंटरेक्ट करेगा और आपको रिएक्शन दे सकता है। डिपिलिटरी क्रीम यूज करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें, अगर आपको:

  • पहले कभी किसी स्किन प्रॉडक्ट को यूज करने से आपको रैश, हाइव्स या फिर और कोई एलर्जिक रिएक्शन हो चुकी है।
  • आप रेटिनोल (retinol), एक एक्ने या मुहाँसे की दवाई या फिर ऐसी कोई दूसरी दवाई लेते हैं, जो आपकी स्किन की सेंसिटिविटी को बढ़ा देती है।
  • आपको एक्जिमा, सोरायसिस, या रोसेसिया जैसी कोई त्वचा की बीमारी है।

3. फिर चाहे आपने क्रीम को पहले भी इस्तेमाल क्यों न किया हो, लेकिन इस्तेमाल करने से 24 घंटे पहले इसका एक एलर्जी टेस्ट जरूर करें: आपका हॉरमोन लेवल बदलता रहता है और इनकी वजह से आपकी स्किन भी बदलने लग सकती है। फिर चाहे आपको पहले कभी किसी भी हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करके कोई एलर्जिक रिएक्शन न हुआ हो, लेकिन आपकी स्किन की केमिस्ट्री अब शायद थोड़ी बदल चुकी होगी और इसकी वजह से आपको रिएक्शन हो सकता है।

  • उस एरिया पर थोड़ी सी क्रीम लगाएँ, जहां से आप बालों को निकालने वाली हैं: क्रीम को लगाए रखने के टाइम को और उसे सही तरीके से निकालने के तरीके के बारे में सभी डाइरैक्शन को फॉलो करें।
  • अगर आपके द्वारा टेस्ट किए एरिया पर अगले 24 घंटे तक कोई भी रिएक्शन नहीं हुआ है, तो फिर वहाँ पर डिपिलिटरी क्रीम को सेफली लगाया जा सकता है।

4. उस एरिया पर कोई भी घाव, स्क्रेप, मोल या निशान, कोल्ड सोर, स्कार, इरिटेड हुई या सनबर्न स्किन के ऊपर नजर डालें: आपको क्रीम की वजह से होने वाले बेकार रिएक्शन के अपने चांस को कम करना है और साथ ही क्रीम की वजह से आगे जाकर भी किसी तरह के रैश या केमिकल बर्न से बचने की कोशिश करना है। क्रीम को कभी भी सीधे किसी भी स्कार या मोल के ऊपर डाइरैक्ट न लगाएँ और अगर अगर आपको सनबर्न, रैश या कट है, तो फिर क्रीम लगाने के पहले, उनके ठीक होने का इंतज़ार कर लें।

  • अगर आपने अभी हाल में ही अपनी स्किन को शेव किया है, तो आपकी स्किन पर छोटे-छोटे कट्स मौजूद हो सकते हैं-क्रीम लगाने के पहले एक दिन का इंतज़ार कर लें।

5. शॉवर लें या नहाएँ, इसके बाद अपनी स्किन को पूरी तरह से सुखा लें: ऐसा करने से आपको आपकी स्किन पर ऐसा कोई लोशन या और कोई दूसरी चीज लगा हुआ नहीं रह जाएगा, जो शायद हेयर रिमूवल क्रीम के साथ में इंटरफेयर कर सकता था। बाद में अपनी स्किन को अच्छी तरह से सुखाने की पुष्टि कर लें, क्योंकि ज़्यादातर डिपिलिटरी क्रीम को शायद सूखी त्वचा पर ही लगाया जाना जरूरी होता है।

  • गरम पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये आपकी स्किन को सुखा सकता है और फिर स्किन में इरिटेशन होने की संभावना को भी बढ़ा देता है।
  • गरम पानी में सोखने की वजह से आपके बाल नरम हो सकते हैं, जो बालों के लिए निकलना आसान बना देता है। ये खासतौर से ऐसे बालों के लिए मददगार होता है, जो काफी मोटे हों, जैसे की प्युबिक हेयर।

क्रीम लगाना (Applying the Cream)

1. क्रीम के साथ में आए सारे डाइरैक्शन को पढ़ें और उन्हें ठीक वैसे ही फॉलो करें: अलग-अलग ब्रांड और उस ब्रांड के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग प्रॉडक्ट को यूज करने के लिए इन्सट्रक्शन भी अलग-अलग होंगे। एक तरह की हेयर रिमूवल क्रीम में शायद केवल तीन मिनट ही लग सकते हैं, जबकि दूसरी तरह की क्रीम 10 मिनट तक ले सकती है। डाइरैक्शन को फॉलो करने से आपको सबसे अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे और साथ ही आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करने में भी मदद मिलेगी।

  • अगर आपने क्रीम के साथ में आई डाइरैक्शन को खो दिया है, तो आप उन्हें बॉटल या ट्यूब में भी देख सकते हैं। नहीं तो, उस कंपनी की वैबसाइट को चेक करें। वहाँ पर आपको हर एक टाइप की क्रीम के लिए डाइरैक्शन मिल जाएंगे।
  • "use by" डेट चेक करके देखें कि आपकी क्रीम एक्सपायर नहीं हुई है। एक एक्सपायर हुई डिपिलिटरी क्रीम अच्छी तरह से काम नहीं करेगी और आपको सही रिजल्ट्स भी नहीं मिलेंगे।

2. आप जिन बालों को निकालना चाहती हैं, उस पर क्रीम की एक मोटी, एक बराबर लेयर लगा लें: अगर स्पेचुला साथ आई है, तो उसे, नहीं तो अपनी उँगलियों का इस्तेमाल करें। क्रीम को अपनी स्किन पर रगड़ना नहीं है, बस उसे आराम से फैलाएँ। अगर आपने अपनी उँगलियों से लगाया है, तो अपने हाथों को तुरंत धो लें।

  • एक बराबर नहीं लगाने का मतलब आपके बाल पैच में निकलेंगे, जिससे आपके बालों के स्पॉट छूट जाएंगे, जो कि शायद वो लुक तो बिलकुल भी नहीं है, जिसे पाने के लिए आपने क्रीम का यूज किया है।
  • हेयर रिमूवल क्रीम को अपनी नोस्ट्रिल्स, कानों पर, आपकी आँखों के आसपास की स्किन (जिसमें आपकी आइब्रो भी शामिल है, जेनिटल्स, एनस या निप्पल पर कभी न लगाएँ।

3. क्रीम को उस पर दी हुई डाइरैक्शन के मुताबिक समय तक लगाए रखें: ये समय तीन से 10 मिनट के बीच का हो सकता है, हालांकि ये टाइम मुश्किल से ही कभी 10 मिनट से आगे जाता है। ज़्यादातर डाइरैक्शन में इस प्रोसेस के दौरान एक छोटे से एरिया के आधे से हिस्से को चेक करने की सलाह दी जाती है, ताकि आप देखे सकें कि उसके साथ में बाल निकल रहे हैं या नहीं। क्रीम को स्किन के साथ में जितने कम समय के लिए रखा गया होगा, उसकी वजह से स्किन पर रेडनेस या इरिटेशन जैसी होने की संभावना भी उतनी ही कम रहेगी।

  • क्योंकि आप क्रीम को बहुत लंबे समय के लिए स्किन पर लगाए रखकर अपनी स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए एक टाइमर सेट कर दें या फिर अपने फोन पर टाइमर का यूज करके सुनिश्चित करें कि आप इसे ज्यादा टाइम के लिए नहीं लगा रही हैं।
  • थोड़ी सी झनझनाहट होना नॉर्मल है, लेकिन अगर आपको जलन महसूस होना शुरू हो जाती है, आपको रेडनेस या इरिटेशन महसूस होती है, तो क्रीम को तुरंत निकाल दें। आपको शायद फिर अपनी स्किन को ट्रीट करने की सही सलाह पाने के लिए आपके डॉक्टर को भी कॉल करना पड़ सकता है।
  • क्रीम का इस्तेमाल करते समय आपको शायद बहुत बेकार महक महसूस हो सकती है। ये आपके बालों को तोड़ने वाली केमिकल रिएक्शन के पीछे का एक नॉर्मल साइड इफेक्ट है।

4. एक गीले वॉशक्लॉथ या फिर साथ में आए स्पेचुला से क्रीम को हटा दें--क्रीम को रगड़ें या घिसें नहीं: पूरी क्रीम के निकलने की पुष्टि के लिए गुनगुने पानी से उस एरिया को धोकर साफ करें। अगर आप अवशेषों को धोकर साफ नहीं करते हैं, तो इसके केमिकल्स लगातार आपकी स्किन पर रिएक्ट करते रहेंगे और आपको एक रैश या केमिकल बर्न छोड़ सकती है।

  • अपनी स्किन को थपथपाकर सुखाएँ, रगड़ें नहीं।
  • उस एरिया पर एक मॉइस्चराइज़र लगाकर स्मूद और हाइड्रेट करें।

5. अगर क्रीम यूज करने के बाद आपकी स्किन जरा सी रेड हो जाती है या उसमें खुजली रहे, तो घबराएँ नहीं--ये नॉर्मल है: क्रीम इस्तेमाल करने के बाद लूज कपड़े पहनें और उस एरिया पर खुजली न करें। अगर रेडनेस और डिस्कम्फ़र्ट लगातार कुछ घंटे तक बनी रहती है या फिर बदतर होते जाती है, तो अपने डॉक्टर को कॉल करें।

6. डाइरैक्शन में दी हुई किसी भी चेतावनी, जैसे कि अगले 24 घंटे के लिए सनबाथ लेना, स्विमिंग करने और टैनिंग से बचने के ऊपर ध्यान दें: इसके साथ ही आपको एंटी-पर्सिपरेंट या फ्रेगरेंस का यूज करने के पहले अगले 24 घंटे के लिए इंतज़ार करना चाहिए।

  • इस्तेमाल करने के 72 घंटे के पहले तक आपको उसी एरिया पर फिर से शेविंग करने या फिर हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज

कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज

रंजीव ठाकुर April 27 2022 29964

देश के औषधि महानियंत्रक ने कोविड-19 के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए टीको को मंजूरी दी है। अब 5 स

आईएमए ने फॉयर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला और ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर September 11 2022 30752

लेवाना सुइट्स अग्निकाण्ड के बाद आईएमए भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अग्निशमन से संब

एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने इनोवेशन थिंक टैंक लैब स्थापित की।
जम्मू् कश्मीर में शिशु और नवजात मृत्युदर में रिकॉर्ड सुधार

जम्मू् कश्मीर में शिशु और नवजात मृत्युदर में रिकॉर्ड सुधार

हे.जा.स. April 07 2023 24623

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में जम्मू-कश्मीर के प्र

ओमिक्रोन संक्रमण और कोरोना संक्रमण दोनों के मामले बढ़े

ओमिक्रोन संक्रमण और कोरोना संक्रमण दोनों के मामले बढ़े

एस. के. राणा December 30 2021 39690

इधर कोरोना के मामले में भी इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में 13,154 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

कानपुर में अनजान वायरस से हड़ंकप

कानपुर में अनजान वायरस से हड़ंकप

विशेष संवाददाता April 24 2023 28450

इस वायरस के लक्षण अलग तरह के हैं। पहले बहुत तेज बुखार (high fever) आता और फिर फेफड़े संक्रमित होते ह

55 साल के मरीज के पेट से निकला 12 नवजात बच्चों के वजन का ट्यूमर

55 साल के मरीज के पेट से निकला 12 नवजात बच्चों के वजन का ट्यूमर

विशेष संवाददाता February 25 2023 31882

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों ने कमाल कर दिखाया

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

हे.जा.स. February 11 2022 27075

कनाडा में मैकमास्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नाक के जरिए लिए जाने वाले कोविड-19 रोधी टीके को

नवी जनरल इंश्योरेंस ने नवी हेल्थ ऐप के द्वारा ‘2 मिनट ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च किया।

नवी जनरल इंश्योरेंस ने नवी हेल्थ ऐप के द्वारा ‘2 मिनट ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च किया।

हे.जा.स. February 16 2021 20746

स्वाथ्य बीमा में इन पेशेंट हॉस्पटिलाइजेशन, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च, कोविड-19 क

कोरोना संक्रमण: कम हो रहें है नए मामले और मौतें।  

कोरोना संक्रमण: कम हो रहें है नए मामले और मौतें।  

एस. के. राणा July 04 2021 36519

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10,183 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 1

Login Panel