देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी में कैंसर रोधी और विटामिन की नकली दवाओं की सप्लाई का बड़ा गिरोह सक्रिय

यह गिरोह नामचीन कंपनियों के रैपर में अपनी नकली दवाओं को पैक कर देते है इन दवाओं को इनके एजेंट  मेडिकल स्टोर तक पहुंचाते हैं। फिर मेडिकल स्टोर के एजेंट मरीजों तक पहुंचाते हैं।मेडिकल स्टोर वाले लोगों को सस्ती दवा का झांसी देकर रसीद भी नहीं देते हैं।  

0 46850
यूपी में कैंसर रोधी और विटामिन की नकली दवाओं की सप्लाई का बड़ा गिरोह सक्रिय प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। प्रदेश में नकली दवाओं का जाल बड़े पैमाने पर फैला हुआ है। इसमें कैंसर रोधी और विटामिन की नकली दवाएं बड़े पैमाने पर राज्य में सप्लाई की जा रही हैं। इसमें एक अंतर्राज्यीय गिरोह के शामिल होने की बात सामने आयी है। वह गिरोह इन दवाओं को नए रैपर में पैक करके उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपूर्ति कर रहा है।

कैंसर (cancer) के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमत अधिक होती है। कीमोथेरेपी (chemotherapy) में प्रयोग होने वाली दवा की एक डोज करीब 10 से 30 हजार के बीच होती है। ऐसे में यह गिरोह नामचीन कंपनियों के रैपर में अपनी नकली दवाओं को पैक कर देते है इन दवाओं को इनके एजेंट  मेडिकल स्टोर तक पहुंचाते हैं। फिर मेडिकल स्टोर के एजेंट मरीजों तक पहुंचाते हैं।मेडिकल स्टोर वाले लोगों को सस्ती दवा (cheap medicines) का झांसी देकर रसीद भी नहीं देते हैं।

 

सूत्रों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (Food Safety and Drug Administration) (एफएसडीए) विभाग को सुराग मिला है कि दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में तैयार होने वाली नकली  दवाएं गाजियाबाद, आगरा और लखनऊ के जरिए पूरे प्रदेश के मेडिकल स्टोर पर पहुंच रही हैं। इसमें ज्यादातर एंटी कैंसर (anti cancer drugs) की दवाएं हैं। कुछ हार्ट, किडनी व लिवर के मरीजों (heart, kidney and liver patients) से जुड़ी दवाएं भी हैं।

एफएसडीए (FSDA) ने ड्रग इंस्पेक्टरों (drug inspectors) को निर्देश दिया है कि सप्ताह में कम से कम दो दिन अलग-अलग इलाके के स्टोर की दवाएं जांची जाएं। संबंधित दवा के बिल व वाउचर का मिलान किया जाए। जिस दुकान पर बिना बिल की दवाएं मिले, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। संबंधित मेडिकल स्टोर (medical store) का लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएं। लखनऊ, कानपुर, आगरा, गोरखपुर सहित जहां सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं से जुड़े अस्पताल हैं। वहां विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

एके जैन, उप आयुक्त ड्रग, एफएसडीए (AK Jain, Deputy Commissioner Drugs, FSDA) ने बताया की  हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर निगरानी की जा रही है। हर जिले में टीम सक्रिय है। बिना बिल दवा बेचने पर रोक है। मरीजों से अपील है कि दवा खरीदते समय बिल जरूर लें। गाजियाबाद में पकड़ी गई दवा का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित बैच को बैन किया जाएगा।
-

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वीएलसीसी ने मेकअप और ब्यूटी पर किया मेगा इवेंट।

वीएलसीसी ने मेकअप और ब्यूटी पर किया मेगा इवेंट।

हुज़ैफ़ा अबरार March 20 2021 31991

वीएलसीसी प्रोडक्ट इस्तेमाल पर महिलाओ को ब्यूटी टिप्स दिये गए तथा स्किन और ब्यूटी संबंधी समस्या का सम

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सौंदर्या राय November 07 2021 20874

ठंड के मौसम में बालों को अगर कोई समस्या परेशान करती है तो वह बालों का झड़ना और डैंड्रफ ही है। ऐसे मे

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

विशेष संवाददाता November 11 2022 43473

टीबी मरीजों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। वहीं अब एक नई दवा खोज निकाली गई है। जिसमें मरीज को सिर्

गर्मी के मौसम में दिल की बीमारी होने की संभावना ज्यादा रहती है ,सावधान रहना चाहिए

गर्मी के मौसम में दिल की बीमारी होने की संभावना ज्यादा रहती है ,सावधान रहना चाहिए

हे.जा.स. March 24 2022 39119

बदलते मौसम का असर लोगों के ऊपर दिखने लगा है। इस बार तो मार्च की धूप ही लोगों की सेहत पर असर डाल रही

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 26 2022 35677

समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सीआरसी), लखनऊ द्वारा आज बूस्ट

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

विशेष संवाददाता October 10 2022 33912

उत्तराखंड में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  लंपी से 2 दिन में

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग औऱ प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग औऱ प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

विशेष संवाददाता January 16 2023 31398

डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि यदि प्रपत्र सही पाए जाते हैं तो इन्हें चिकित्सालय चलाने की अनुमति दी जाएगी अ

खिलाड़ियों को मानसिक दबाव से उबारने के लिए साई ले रहा मनोवैज्ञानिक का सहारा

खिलाड़ियों को मानसिक दबाव से उबारने के लिए साई ले रहा मनोवैज्ञानिक का सहारा

रंजीव ठाकुर September 06 2022 27772

एनसीओई लखनऊ के महिला खिलाड़ियों विशेषकर भारोत्तोलको को टूर्नामेंट के दौरान पड़ने वाले मानसिक दबाव से

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई का आयोजन हुआ

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 11 2022 26393

डॉ आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में लाइव सर्जरी सत्र के साथ "घुटने के संरक्षण" पर एक सीएमई क

केजीएमयू में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित

केजीएमयू में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 29 2026 553

वरिष्ठ नागरिकों को मौखिक स्वच्छता दांतों एवं मसूड़ों की देखभाल तथा नियमित दंत परीक्षण के महत्व के प्

Login Panel