देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्र क्‍यों जाते हैं यूक्रेन

यूक्रेन में बड़ी संख्‍या में भारतीय स्‍टूडेंट्स एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। भारत के मुकाबले यूक्रेन में एमबीबीएस करना ज्‍यादा सुविधाजनक और सस्ता है। इसकी दुनियाभर में मान्‍यता है।

अखण्ड प्रताप सिंह
February 27 2022 Updated: February 28 2022 00:19
0 36276
मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्र क्‍यों जाते हैं यूक्रेन प्रतीकात्मक

यूक्रेन के हालातों के बीच सैकड़ों भारतीय वहां फंस हुए हैं। इनमें ऐसे भारतीयों की संख्‍या भी काफी ज्‍यादा है जो यूक्रेन डॉक्‍टरी की पढ़ाई के लिए पहुंचे थे। यूक्रेन के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक, वहां 18,095 भारतीय स्‍टूडेंट्स फंसे हुए हैं। इनमें से बड़ी संख्‍या में स्‍टूडेंट्स हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) के हैं। विशेषज्ञों का कहना है, यूक्रेन में बड़ी संख्‍या में भारतीय स्‍टूडेंट्स एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। भारत के मुकाबले यूक्रेन में एमबीबीएस करना ज्‍यादा सुविधाजनक है।  

भारतीय स्‍टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन क्‍यों पहुंचते हैं और उन्‍हें किस तरह से फायदा मिलता है, जानिए इसकी बड़ी वजह…

भारत में एमबीबीएस की सीटें कम - Less MBBS seats in India

एमबीबीएस करने वाले एक स्‍टूडेंट का कहना है, भारत में एमबीबीएस के लिए जितनी भी सीटें हैं उससे कई गुना अध‍िक स्‍टूडेंट्स नीट परीक्षा में बैठते हैं। सीटों की कमी के कारण जो स्‍टूडेंट्स यहां दाखिला नहीं ले पाते हैं उनके पास यूक्रेन का विकल्‍प रहता है। यूक्रेन से एमबीबीएस करने वाले ऐसे स्‍टूडेंट्स की संख्‍या भी कम नहीं है। 

भारत के मुकाबले पढ़ाई सस्‍ती - Education is economical than India

भारत के प्राइवेट संस्‍थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सालाना 10 से 12 लाख रुपये फीस ली जाती है। करीब 5 साल तक एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए स्‍टूडेंट्स को 50 से 60 लाख रुपए तक फीस चुकानी पड़ती है, जबकि यूक्रेन में ऐसा नहीं है।  यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सालाना 4 से 5 लाख रुपए की जरूरत होती है। यानी 5 साल तक पढ़ाई पूरी करने का कुल खर्च भारत के मुकाबले काफी कम है।  

यहां के MBBS की दुनियाभर में मान्‍यता - Worldwide recognition of MBBS course

इंडियन एक्‍सप्रेस के मुताबिक, यूक्रेन से किए जाने वाले MBBS की दुनियाभर में मान्‍यता है। इंडियन मेडिकल काउंसिल, वर्ल्‍ड हेल्‍थ काउंस‍िल, यूरोप और यूके में यहां की डिग्री की वैल्‍यू है। इस तरह यहां से एमबीबीएस करने वाले स्‍टूडेंट्स को दुनिया के ज्‍यादातर देशों में काम करने का मौका मिलता है। भारतीय स्‍टूडेंट्स के यूक्रेन से एमबीबीएस करने की यह भी एक बड़ी वजह है। 

नीट क्‍वालिफाई करना जरूरी - Qualifying NEET is mandatory

देश में एमबीबीएस में दाखि‍ले के लिए नीट (NEET) का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर स्‍टूडेंट्स को सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन दिया जाता है। भारत में दाखिले के लिए नीट का स्‍कोर काफी मायने रखता है जबकि यूक्रेन में स्‍टूडेंट्स का नीट क्‍वालिफाई करना ही बड़ी शर्त है। अंक उतने मायने नहीं रखते, इसलिए भी भारतीय स्‍टूडेंट्स एमबीबीएस के लिए यूक्रेन का रुख करते हैं।

यूक्रेन का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर भी एक बड़ी वजह - Ukraine's infrastructure is also a big reason

यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे है एक स्‍टूडेंट का कहना है, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के मामले में यूक्रेन बेहतर है। इसलिए भी यहां स्‍टूडेंट्स पहुंचते हैं।  हालांकि भारत की तरह यहां भी बेहतर प्रैक्टिकल एक्‍सपोजर मिलता है।  इस तरह यूक्रेन में एमबीबीएस करने की कई वजह हैं, जिसे स्‍टूडेंट्स अपनी स्‍थ‍िति के मुताबिक तय करते हैं। इनमें ऐसे भारतीयों की संख्‍या भी काफी ज्‍यादा है जो यूक्रेन में डॉक्‍टरी की पढ़ाई के लिए गए थे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सेहत के साथ सुंदरता के ये फायदे जान आप भी सर्दियों में जरूर करेंगे गुड़ का इस्तेमाल

सेहत के साथ सुंदरता के ये फायदे जान आप भी सर्दियों में जरूर करेंगे गुड़ का इस्तेमाल

श्वेता सिंह November 20 2022 47036

गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते ह

गोरखपुर में 3 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में 3 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

अनिल सिंह December 30 2022 23723

कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को तीनों के RT PCR टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों संक

चीन में कोरोना संक्रमण के 19,300 से अधिक नए मामले सामने, 8 मरीजों की मौत

चीन में कोरोना संक्रमण के 19,300 से अधिक नए मामले सामने, 8 मरीजों की मौत

हे.जा.स. April 22 2022 25659

चीन के शंघाई शहर में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत के बाद पूर्वी महानगर में संक्रमण से मौत के मामले

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2021 30875

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। यूपी चार करोड़ कोविड व

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

विशेष संवाददाता June 10 2023 31263

मीडिया से रूबरू हुई सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई दी, साथ ही ईमानदारी से कार्

दवाओं की ऑनलाइन ‘अवैध’ बिक्री पर प्रतिबंध की याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से रिपोर्ट मांगी

दवाओं की ऑनलाइन ‘अवैध’ बिक्री पर प्रतिबंध की याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से रिपोर्ट मांगी

एस. के. राणा March 16 2023 18950

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई के दौर

प्रदेश में निरंतर कम हो रहा कोरोना संक्रमण । 

प्रदेश में निरंतर कम हो रहा कोरोना संक्रमण । 

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2021 27697

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 12,547 नये मामले सामने आये हैं जबकि 30 अप्रैल को 38 हजार नये मामले साम

यूपी में 24 घंटे में 176 संक्रमित मिले

यूपी में 24 घंटे में 176 संक्रमित मिले

आरती तिवारी April 10 2023 31133

सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में एक्टिव केस का आंकड़ा 1282 तक पहुंच गया। 24 घंटे में प्रदेश में 176 नए संक

डायबिटीज: बार-बार इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने का झंझट खत्म

डायबिटीज: बार-बार इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने का झंझट खत्म

हे.जा.स. August 05 2022 38566

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर ऑस्ट्रेलिया से आई है। अब डायबिटीज के मरीजों को बार-बार इंसुलि

हिमाचल में बीते दिन 183 नए कोरोना के केस मिले

हिमाचल में बीते दिन 183 नए कोरोना के केस मिले

विशेष संवाददाता March 31 2023 53953

प्रदेश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 873 हो गए हैं। साथ ही 108 लोगों ने कोरोना को मात दी। प्रद

Login Panel