देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

नाखूनों में छुपा है खूबसूरत और आकर्षक हाथ का राज

यदि आप अपने हाथों को खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहतीं  हैं तो अपने नाखूनों की सेहत का पूरा ध्यान रखें। इसलिए आज हम आपके लिए सुंदर नाखूनों से जुड़ी सभी जरूरी बातें लेकर आए हैं।

सौंदर्या राय
February 27 2022 Updated: February 27 2022 22:12
0 52322
नाखूनों में छुपा है खूबसूरत और आकर्षक हाथ का राज प्रतीकात्मक

कुछ लोगों के हाथ बहुत खूबसूरत होते हैं। पहली नजर पड़ने के बाद जैसे ही खूबसूरती दिमाग में क्लिक करती है तो नजरें बार-बार हाथों पर ही जाकर ठहरती हैं। हाथों की सुंदरता बढ़ाने में चमकदार त्वचा के साथ ही शाइनी नाखूनों का बहुत बड़ा योगदान होता है।

यदि आप भी अपने हाथों को खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहतीं  हैं तो बेहतर होगा कि आप अपने नाखूनों की सेहत का पूरा ध्यान रखें। इसलिए आज हम आपके लिए सुंदर नाखूनों से जुड़ी सभी जरूरी बातें लेकर आए हैं, जो आपके काम आनेवाली हैं...

स्वस्थ और चमकदार नाखूनों का सीक्रेट -The secret to healthy and shiny nails

आमतौर पर बाल और बढ़े हुए नाखून हमारे शरीर की मृत कोशिकाएं होती हैं। यही वजह है कि नेल्स और बाल काटने पर हमें दर्द नहीं होता है। इन कोशिकाओं की अंदरूनी सतह जीवित कोशिकाएं होती हैं। इस लेयर को पोषण देने का काम कैराटिन नामक प्रोटीन करता है।

आपके बाल या नाखूनों की बाहरी चमक कैसी होगी, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि इनकी अंदरूनी कोशिकाएं कितनी स्वस्थ हैं। आज हम यहां खासतौर पर नाखूनों की चमक और उनकी सेहत के बारे में बात कर रहे हैं। ताकि आप जान सकें कि अपने नाखूनों को स्वस्थ और चमकदार कैसे बनाना है।

नाखूनों का असली काम  - Real work of nails

नाखूनों का असली काम आपकी उंगलियों को सुरक्षित रखना है। साथ ही नाखून किसी भी सामान को पकड़ने में आपकी सहायता करना है। सोचकर देखिए यदि उंगलियों पर नाखून ना हों तो क्या आप किसी छोटे सामान को आप होल्ड कर सकते हैं? या रोटी का टुकड़ा तोड़ सकते हैं?

दरअसल, बिना नाखूनों के यह सब करना बहुत ही मुश्किल होगा। क्योंकि नाखून आपकी उंगलियों की सहायता करते हैं और उन्हें सुरक्षा भी देते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने नाखूनों का उपयोग किसी टूल या चाबी की तरह ना करें। ऐसा करने से आपके नाखून क्षतिग्रस्त होते हैं और इनकी चमक खराब होती है।

हाथ की उंगलियों के नाखून तीन गुना जल्दी बढ़ते हैं - fingernails grow three times faster

आपको बता दें कि आपके पैर की उंगलियों की तुलना में आपके हाथ की उंगलियों के नाखून तीन गुना तेज गति से बढ़ते हैं। स्टडीज के मुताबिक, आपके हाथ की उंगलियों का पूरा नाखून बदलने में 3 से 6 महीने का समय लगता है। जबकि आपके पैर के अंगूठे का पूरा नाखून बदलने में 9 से 18 महीने का समय लगता है।

नाखूनों को नुकसान पहुंचाती है यह आदत -This habit damages the nails

कुछ लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है। वे अपने हाथ की उंगलियों के नाखूनों को अपने दांतों से लगातार कुतरते रहते हैं (Nail Biting)। यदि आपको इस तरह की कोई भी आदत है तो इसे छोड़ने के उपायों पर काम करें। क्योंकि यह आदत आपके नाखूनों के अंदरूनी टिश्यूज को नुकसान पहुंचाती है।

इस आदत को छुड़ाने के लिए आप क्लीयर नेल पेंट लगा सकते हैं। ऐसा करने से नेलपॉलिश किसी को दिखेगी भी नहीं और जब आप नेल्स काटेंगे तो आपके मुंह का स्वाद खराब होगा और आप ऐसा करना बंद कर देंगे। तनाव में भी लोग नाखून कुतरते हैं, अगर आपके साथ यह समस्या है तो स्ट्रेस बॉल का उपयोग करें।

नाखूनों की चमक बढ़ाने के लिए करें ऐसा - Do this to increase the shine of nails

अपने नाखूनों की चमक बढ़ाने के लिए अपने भोजन में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन रिच फूड को शामिल करें। इसके लिए हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे और दालों का सेवन अधिक से अधिक करें। यदि आपका फैटी लिवर है तो दालों और दूध के सेवन को कम रखें बाकी चीजें खाएं।

अपने नाखूनों पर हर समय नेलपेंट लगाकर ना रखें। खासतौर पर पैरों के नेल्स पर क्योंकि इन्हें बढ़ने में बहुत अधिक समय लगता है। इसलिए ऐसा कोई काम ना करें, जो इनमें क्रैक्स ला दे। इसके लिए हर एक या दो सप्ताह का गैप देकर ही अपने पैरों पर नेलपेंट लगाएं। इससे आपके पैरों के नाखून रुखे और बेजान नहीं बनेंगे।

क्यूटिकल्स का ध्यान रखें - Do this to increase the shine of nails

जिस तरह हाथों की सुंदरता बढ़ाने में नाखूनों का अहम रोल होता है, ठीक उसी तरह नाखूनों की सुंदरता बढ़ाने में क्यूटिकल्स का अहम रोल होता है। क्यूटिकल्स नाखूनों की दोनों साइड और नीचे की तरफ की यू-शेप स्किन को कहते हैं, जो आपके नाखूनों को इंफेक्शन से बचाने का काम करती हैं।

जब आपके नेल्स बढ़ते हैं तो क्यूटिकल्स भी ड्राई होकर उचटने लगती हैं। यदि आप इन्हें खींचकर अलग करते हैं तो ब्लीडिंग और सूजन की समस्या हो जाती है, साथ ही नाखून भी भद्दे दिखने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको नियमित रूप से मैनिक्यॉर कराना चाहिए। साथ ही दिन में कम से कम दो बार हाथों की हल्की मसाज जरूर करें। इन सभी तरीकों को अपनाकर देखिए आपके हाथ बहुत आकर्षक हो जाएंगे।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

admin March 29 2023 27219

यह परीक्षा भारतीय सिलेबस के मुताबिक होगी। इसके बाद 2 साल की इंटर्नशिप भी करनी होगी। केंद्र का कहना थ

तीन साल में शराब से लिवर सिरोसिस मरीजों का बढ़ा ग्राफ, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की रिसर्च में हुआ खुलासा

तीन साल में शराब से लिवर सिरोसिस मरीजों का बढ़ा ग्राफ, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की रिसर्च में हुआ खुलासा

रंजीव ठाकुर September 01 2022 23278

तीन साल में शराब से लिवर सिरोसिस का ग्राफ 37 से बढ़कर 60 फीसदी तक पहुंच गया है। इसका खुलासा जीएसवीएम

सरोजनी नगर सीएचसी व पीएचसी: उपमुख्यमंत्री के सक्रियता से सुधरी व्यवस्था, गाडी का पटरी पर आना बाकी

रंजीव ठाकुर May 24 2022 39920

सभी काउंटर समय से खुलते हैं और विजटिंग डॉक्टर्स भी समय से आते हैं। लेकिन शाम होते ही यहां आवारा पशु

पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

एस. के. राणा April 27 2022 46692

पीएम मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से फिजी में श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट अ

क्या आपकी त्वचा पर भी है सफेद धब्बे? न समझें इसे कोढ़, अपनाइए ये घरेलू उपाय

क्या आपकी त्वचा पर भी है सफेद धब्बे? न समझें इसे कोढ़, अपनाइए ये घरेलू उपाय

आरती तिवारी October 28 2022 27729

सफेद दाग को लेकर आसपास में कई तरह की बातें सुनने को मिलती है। आपके मन में भी कई सवाल उठते होंगे आखि

कोरोनारोधी टीकाकरण: सौ करोड़ का आँकड़ा पार करने वाला विश्व का दूसरा देश बना भारत

कोरोनारोधी टीकाकरण: सौ करोड़ का आँकड़ा पार करने वाला विश्व का दूसरा देश बना भारत

एस. के. राणा October 21 2021 29375

100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूकर भारत चीन के बाद ऐसा कारनामा करने वाला देश बन गया है। अब तक 18 वर्ष

टीबी मरीज़ों को गोद लिए जाने के कार्यक्रम के ज़रिये मिलेगा मासिक पुष्टाहार

रंजीव ठाकुर May 21 2022 36526

टीबी मरीजों को एनएचएम द्वारा इलाज के दौरान दिए जाने वाले पोषण भत्ते का वितरण नहीं हो रहा है तो ऐसे म

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने की हाई लेवल बैठक

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने की हाई लेवल बैठक

एस. के. राणा December 24 2022 29677

बैठक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सच

मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित होगा बलरामपुर अस्पताल

मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित होगा बलरामपुर अस्पताल

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2023 28810

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बलरामपुर अस्पताल प्रदेश के चुनिंदा सरकारी अस्पतालों में एक है।

दुबग्गा स्थित अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था इलाज

दुबग्गा स्थित अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था इलाज

अबुज़र शेख़ October 04 2022 33929

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जब हॉस्पिटल पर छापा मारने पहुंची तो वहा पर कई अनियमितताएं सामने आयी

Login Panel