











































लखनऊ। उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल कर रहे हैं। राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज का उन्होंने सबसे पहले निरीक्षण किया था और इसके बाद हेल्थ जागरण ने भी आपको जमीनी हकीकत दिखाई थी।
एक बार फिर जब हेल्थ जागरण (health jagaran) केजीएमयू (KGMU) पहुंचा तो भीषण गर्मी में न्यू ओपीडी (New OPD) में एयरकंडीशन और पंखों की हालत देख कर पसीना आ गया। इस तपती गर्मी में भी दूर दूर से मरीज केजीएमयू पहुंचते हैं लेकिन न्यू ओपीडी भवन में भूतल से लेकर चतुर्थ तल तक गर्मी से राहत देने वाले पंखे बीमार दिखाई दिए। एक तो पंखों की रफ्तार इतनी कम है कि ठीक पंखे के नीचे पूरी तरह हवा नहीं मिलती दूसरे दर्जन भर से ज्यादा पंखे चल ही नहीं रहें थे।
राजधानी (Lucknow) के सहादतगंज इलाके से आए एक तीमारदार ने बताया कि वह कैंसर के इलाज (cancer treatment) के लिए काफी समय से न्यू ओपीडी के दूसरे तल पर आते हैं लेकिन पूरी गर्मी से यहां एयरकंडीशन नहीं चल रहा है और काफी पंखे भी नहीं चल रहें हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग गर्मी में बेहाल हो कर बेहोश तक हो जा रहें हैं।
तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि केजीएमयू में न्यू ओपीडी भवन में पंखों की क्या स्थिति है और कितनी भीड़ भाड़ (patients) हैं।
गर्मियों में हवा को तरसतें मरीजों की बात लेकर जब हेल्थ जागरण पंजीकरण काउंटर (Kgmu registration counter) पर पहुंचा तो देखा कि यहां भी एक पंखा खराब था, इसके बाद कार्यालय प्रभारी से जब इसका सबब पूछा तो कैमरे के सामने आने से मना करते हुए उन्होंने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि न्यू ओपीडी के दूसरे तल का एसी काफी समय से खराब है और अब इसका टेण्डर पास हो गया है लेकिन कल पुर्जे नहीं मिल रहें हैं। खराब पड़े पंखों को लेकर उन्होंने दिखाया कि कार्यालय में सही किए हुए पंखे आ गए हैं और प्रथम तल से शुरू करते हुए जल्दी ही सारे खराब पंखे बदल दिए जाएंगे।
तो यह एक बानगी है राजधानी के केजीएमयू अस्पताल (KGMU Hospital) की जबकि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak) लगातार अस्पतालों में सुविधाओं को लेकर सचेत करते रहते हैं और खास कर पीने का ठंडा पेयजल, सुचारू पंजीकरण काउंटर को लेकर महत्वपूर्ण संदेश देते रहते हैं। अब देखना होगा कि कब तक केजीएमयू में न्यू ओपीडी भवन में बीमार एसी और पंखे दुरुस्त होते हैं और मरीजों को हवा प्रदान कर पाते हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 791
हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 0 210
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5691
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 791
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 763
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 609
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 588
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 581
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9996
एस. के. राणा February 01 2026 0 6223
एस. के. राणा January 20 2026 0 6118
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5740
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5691
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5684
एस. के. राणा January 13 2026 0 5229
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87554
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35771
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38734
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36211
लेख विभाग March 19 2022 0 35798
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73729
कोविड-19 का टीका लगवाने में हिचक या इससे इनकार करने का सीधा संबंध उपेक्षा, घरेलू हिंसा जैसे बचपन के
हर साल 27 जुलाई को वर्ल्ड हेड नेक कैंसर दिवस मनाया जाता है। राजधानी के अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी ह
योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी फोन पर नहीं मांगी जाती, जैसे- आधार कार्ड नम्बर, सीवीवी या ओटीपी नं
पपीता कच्चा हो या पका उसमें इतने सारे मिनरल, विटामिन, प्रोटीन, एनर्जी आदि है कि वह बहुत सारे रोगों क
सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मामले 16,56,341 हो गए हैं। हालांकि इस दौरान 1
हेल्थ एक्सपर्ट भी बढ़ते मामले को लेकर अपनी राय दे रहे है। देश के कोविड एक्सपर्ट ने जो भविष्यवाणियां
गर्मी में अपने चेहरे, त्वचा की खास देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। गर्मी में अपने स्किन को मुलायम, ख
कैण्ट विधानसभा से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बनने से ब्रजेश पाठक अपने क्षेत्र का हमेशा ध्यान रखते
WHO ने अपनी मेडिकल प्रोडक्ट रिपोर्ट में कहा है कि प्रयोगशाला में हुई जांच के दौरान मेडेन फार्मास्यूट
रोबोट के पिता बनने की ये कहानी बार्सिलोना की है। वैज्ञानिकों ने यहां रोबोट की मदद से संतानोत्पति के

COMMENTS