देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी कोरोना केसों में कमी के चलते यह स्थिति देखने को मिल रही है। बीते दिनों केरल में केसों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई थी, जिसके चलते राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़ा बढ़ गया था।

0 31246
कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। देश में कोरोना से राहत का दौर लगातार जारी है। बुधवार को आए आंकड़ों में बीते एक दिन में महज 18,870 नए कोरोना केस ही मिले हैं। इसके अलावा 378 लोगों की इस दौरान मौत हो गई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना के नए केस 20,000 से भी कम पाए गए हैं। यही नहीं इसी अवधि में 28,178 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर हुए हैं। इसके चलते एक्टिव केसों में भी कमी का दौर जारी है। फिलहाल देश में एक्टिव केसों की संख्या 2,82,520 ही रह गई है। यही नहीं आने वाले दिनों में इसमें और कमी आने की संभावना है।

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी कोरोना केसों में कमी के चलते यह स्थिति देखने को मिल रही है। दरअसल बीते दिनों केरल में केसों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई थी, जिसके चलते राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़ा बढ़ गया था। एक तरफ नए केसों में कमी और तेजी से बढ़ रहे वैक्सीनेशन के चलते स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। अब तक 88 करोड के करीब कोरोना टीके देश भर में लगाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने इस साल के अंत तक सभी वयस्कों को कोरोना टीका लगाने की बात कही है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में कोरोना केसों में और कमी देखने को मिलेगी।

देश भर में अब तक मिले कुल केसों के मुकाबले एक्टिव मामलों का प्रतिशत देखें तो अब यह सिर्फ 0.84% ही रह गया है। यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। एक्टिव केसों की संख्या के लिहाज से देखें तो यह 194 से कम है। रिकवरी रेट तेजी से बढ़ते हुए 97.83% हो गया है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। वीकली पॉजिटिविटी रेट बीते 96 दिनों से लगातार 3 फीसदी से कम बना हुआ है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट 1.25 पर्सेंट है, जो बीते एक महीने से 3 फीसदी से कम पर बना हुआ है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

एस. के. राणा June 14 2022 31045

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह औ

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

एस. के. राणा July 27 2021 31522

कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को लेकर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। इन अ

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

एस. के. राणा October 01 2022 32229

देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,45,91,112 तक पहुंच गया है। सक्रिय केसों का आंकड़ा घटकर 38,29

टीबी संक्रमण और सक्रिय टीबी होना अलग-अलग विषय है: डॉ सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर September 10 2022 28835

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एंड

मारबर्ग वायरस से 9 लोगों की मौत

मारबर्ग वायरस से 9 लोगों की मौत

हे.जा.स. February 15 2023 30700

दुनिया में एक नये खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। जिसके कारण इक्वेटोरियल गिनी में कम से कम 9 लोगों

रूस में मिला कोरोना का गामा वेरिएंट।

रूस में मिला कोरोना का गामा वेरिएंट।

हे.जा.स. July 23 2021 25412

रूस में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट बड़े पैमाने पर कहर बरपा रहा है, लेकिन कुछ मामलों में कोरोना के गामा

यूपी में भी कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

यूपी में भी कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

आरती तिवारी December 22 2022 35311

यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को चौकसी बढ़ाने

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश,कहा- सांस व दिल के मरीजों के उपचार का पुख्ता इंतजाम करें

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश,कहा- सांस व दिल के मरीजों के उपचार का पुख्ता इंतजाम करें

आरती तिवारी December 07 2022 30466

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया कि सांस के मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत अधिक पड़ती है। ऐसे में

सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन जाइकोव-डी की सप्लाई शुरू

सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन जाइकोव-डी की सप्लाई शुरू

एस. के. राणा February 03 2022 36384

दवा कंपनी जाइडस कैडिला ने केंद्र सरकार को अपनी सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर दी है। इस

घटिया दवाओं के पकडे जाने पर दवा निर्माण कंपनी के निदेशकों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता: उच्च न्यायालय

घटिया दवाओं के पकडे जाने पर दवा निर्माण कंपनी के निदेशकों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता: उच्च न्यायालय

हे.जा.स. May 23 2022 42952

न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने कहा कि याचिकाकर्ता, जब तक दवाओं की तैयारी और निर्माण में सक्रिय भूमिका नह

Login Panel