देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में 

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने पांच से 11 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने को लेकर हाल में किए गए एक अध्ययन के आंकड़े स्वास्थ्य नियामकों को मुहैया कराए थे। आगामी सप्ताह में टीकों का इस्तेमाल करने की अनुमति के लिए एफडीए से निवेदन करेंगे।

हे.जा.स.
September 29 2021
0 25604
कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में  प्रतीकात्मक

वाशिंगटन (एपी)। फाइजर ने अपने कोविड-19 टीके के बच्चों पर असर संबंधी अनुसंधान के परिणाम अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) को सौंप दिए हैं, लेकिन यह टीका संभवत: नवंबर तक उपलब्ध नहीं हो सकेगा।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने पांच से 11 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने को लेकर हाल में किए गए एक अध्ययन के आंकड़े स्वास्थ्य नियामकों को मुहैया कराए थे। अधिकारियों ने इससे पहले कहा था कि वे आगामी सप्ताह में टीकों का इस्तेमाल करने की अनुमति के लिए एफडीए से निवेदन करेंगे।

कंपनी द्वारा आवेदन दायर करने के बाद अमेरिकी नियामक और सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी सबूतों की समीक्षा करेंगे और सार्वजनिक बैठकों में अपनी सलाहकार समितियों से परामर्श करेंगे ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि टीके सुरक्षित और पर्याप्त रूप से प्रभावी हैं या नहीं। सभी मापदंडों पर खरे उतरने के बाद ही बच्चों के लिए टीके की सिफारिश की जा सकेगी।

प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया का अर्थ है कि टीके ‘थैंक्सगिविंग’ से पहले संभवत: उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन एफडीए यदि तेजी से कार्रवाई करता है, तो टीकों के नवंबर की शुरुआत में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

दवानिर्माता और उसकी सहयोगी कंपनी जर्मनी की बायोएनटेक ने कहा कि वे ‘‘आगामी सप्ताह में’’ पांच से 11 साल के बच्चों के लिए अपने टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए अनुरोध कर सकते हैं। कंपनी की ‘यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी’ और अन्य नियामकों को भी आंकड़े मुहैया कराने की योजना है।

फाइजर का टीका अभी 12 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए उपलब्ध है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि करीब 10 करोड़ लोगों को फाइजर का टीका लग चुका है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सर्दियों में अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या में ज्यादा वृद्धि होती है: डॉ सौम्य

एस. के. राणा February 04 2026 4578

आजकल के मौसम में हीटर की मदद से थोड़ा गर्म तापमान में रहना चाहिए। जो घुटनों के मरीज हैं, वे नीकैप अव

त्वचा के लिए जहर से कम नही हैं ये चीजें

त्वचा के लिए जहर से कम नही हैं ये चीजें

सौंदर्या राय October 03 2022 34611

अक्सर लोगों के चेहरे पर कम उम्र में ही रिंकल्स और फाइन लाइन्स की समस्या देखने को मिलती है जिससे वह उ

पीजीआई में ऑस्टियोपोरोरिस दिवस पर जागरूकता समारोह आयोजित।

पीजीआई में ऑस्टियोपोरोरिस दिवस पर जागरूकता समारोह आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2021 37768

आस्टियोपोरोसिस की बीमारी हड्डियों को कमजोर बना देती है जिससे मामूली झटका व चोट लगने पर कूल्हे, कलाई

नारियल पानी और संतरे से ऐसे निखारें खूबसूरती

नारियल पानी और संतरे से ऐसे निखारें खूबसूरती

श्वेता सिंह October 13 2022 40464

संतरा जितना स्वाद में रसीला होता है इसका रस सुंदरता निखारने के लिए उतना ही अच्छा। कई बार (टैनिंग) ते

कोविड-19: टोक्यो में आपातकाल होगा लागू, बगैर दर्शकों के होगा ओलंपिक का आयोजन। 

कोविड-19: टोक्यो में आपातकाल होगा लागू, बगैर दर्शकों के होगा ओलंपिक का आयोजन। 

हे.जा.स. July 08 2021 27287

दर्शकों पर प्रतिबंध लगाना संक्रमण को रोकने का बेहतर विकल्प है। यहां पहले ही विदेशी दर्शकों पर प्रतिब

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

हुज़ैफ़ा अबरार January 05 2022 23789

प्रदेश में अब तक 31लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं। अभी लखनऊ में ओमिक्रॉन की जांच दो वैज्ञानिक संस

जानिए फटी एडियों का देसी इलाज

जानिए फटी एडियों का देसी इलाज

आरती तिवारी September 28 2022 38237

एड़ियों का फट जाना आजकल आम समस्या बन चुका है लेकिन फटी एड़िया जितना दर्द देती है उतना ही पैरों की खू

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

अखण्ड प्रताप सिंह January 26 2021 21406

दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से  कैंपस के हर गतिविधि पर

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

विशेष संवाददाता February 15 2023 32739

जिला अस्पताल में बीते दिन मरीजों की भारी भीड़ रही। जहां अस्पताल में बुखार, अस्थमा और हार्ट की दिक्कत

यूपी के इतने जिले फिर आए कोरोना की चपेट में, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

यूपी के इतने जिले फिर आए कोरोना की चपेट में, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

admin March 25 2023 21278

यूपी के 38 जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश भर में 44 नए पॉजिटि

Login Panel