देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी रहें सतर्क, ये खतरे हो सकते हैं ?

पिछले दिनों में कई ऐसे मामले भी सामने आएं हैं जिनमें पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों को भी कोरोना का संक्रमण हो रहा है। इन मामलों ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है।

रंजीव ठाकुर
August 05 2021 Updated: August 09 2021 18:07
0 32267
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी रहें सतर्क, ये खतरे हो सकते हैं ? प्रतीकात्मक

लखनऊ : विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 की वैक्सीन ले चुके लोगों को भी कोरोना का संक्रमण हो सकता है। ऐसे में ऐसे लोगों को सतर्कता बरतते रहना आवश्यक है।

पिछले दिनों में कई ऐसे मामले भी सामने आएं हैं जिनमें पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों को भी कोरोना का संक्रमण हो रहा है। इन मामलों ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है। जबकि संक्रमण का प्रभाव, गंभीरता या मृत्यु के जोखिम को देखते हुए टीकाकरण करा चुके लोगों में खतरा कम होता है।

कोरोना टीकों को सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के मूलरूप के आधार पर विकसित किया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना के नए म्यूटेटेड वैरिएंट्स टीकों की प्रभावशीलता को कम कर रहे हैं।

कोरोना के नए वैरिएंट्स को मूल रूप से ज्यादा संक्रामक पाया जा रहा है, इसी वजह से पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों के भी संक्रमित होने का खतरा हो सकता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र का दावा है कि पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोग संक्रमण के शिकार हो भी जाएं तो इनमें गंभीर बीमारी का खतरा न के बराबर रहता है।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के दिशानिर्देश में दोनों डोज ले चुके लोगों को भी घर के अंदर मास्क लगाने की सलाह दी जाती है। सामाजिक दूरी बनाए रखने के अलावा, मास्क पहनना और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना सभी लोगों के लिए तब तक अनिवार्य है, जब तक पूरी दुनिया से कोरोना का संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता है।

एक अध्ययन के अनुसार वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों में, वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों की तुलना में लक्षण भी भिन्न हो सकते हैं। दोनों डोज ले चुके लोग अगर संक्रमित होते हैं तो उनमें सिरदर्द, गंध और स्वाद न आने की दिक्कत, नाक बहना, गले में खराश या छींक आने के लक्षण हो सकते हैं।

जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराक प्राप्त की हैं, उनके अस्पताल में भर्ती होने या उनकी मृत्यु का जोखिम उन लोगों की तुलना में काफी कम होता है, जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है। इसीलिए वैक्सीनेशन करा चुके लोगों को काफी हद तक सुरक्षित माना जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

हुज़ैफ़ा अबरार March 03 2021 30453

कुछ वर्षों में आईवीएफ उपचार की सफलता दर में बहुत सुधार हुआ है क्योंकि अधिकांश दम्पति पहली बार में ही

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

लेख विभाग March 22 2022 42186

पीठ के दर्द को दूर रखने के लिए अच्छे स्वास्थ्य, उचित वजन, सही मुद्रा और पर्याप्त व्यायाम की आवश्यकता

Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

British Medical Journal December 09 2022 25659

Awake prone positioning compared with usual care reduces the risk of endotracheal intubation in adul

वायु प्रदूषण को हम एक ‘साइलेंट किलर’ कह सकते: डॉ. गुलेरिया

वायु प्रदूषण को हम एक ‘साइलेंट किलर’ कह सकते: डॉ. गुलेरिया

एस. के. राणा November 09 2022 31070

बढ़ते प्रदूषण के बीच एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि पहले प्रदूषण की वजह से सिर

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 24461

दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की एक बैठक निरालानगर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। दवा व्यापार में

Lupin को अमेरिकी बाजार में जेनेरिक एंटी-फंगल क्रीम बेचने की मंज़ूरी मिली 

Lupin को अमेरिकी बाजार में जेनेरिक एंटी-फंगल क्रीम बेचने की मंज़ूरी मिली 

हे.जा.स. February 10 2021 36323

Tavaborole टॉपिकल सॉल्यूशन ऐंटिफंगल है जिसे पैर की उँगलियों में होने वाले फंगल उपचार के लिए प्रयोग क

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

आरती तिवारी March 07 2023 33171

शहर के कैमिस्टों के मुताबिक पिछले 45 दिनों में खुदरा काउंटरों पर एंटी एलर्जी दवाओं की बिक्री में लगभ

सद्गुरु सेवा ट्रस्ट एवं संगम यूथ फाउंडेशन ने आयोजित किया मुफ्त नेत्र शिविर।

सद्गुरु सेवा ट्रस्ट एवं संगम यूथ फाउंडेशन ने आयोजित किया मुफ्त नेत्र शिविर।

February 14 2021 24610

242 लोगों का किया गया परीक्षण, 19 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित कर निशुल्क इलाज के लिए भेजे गए अस्

एम्स बिलासपुर के दूसरे फेज को बनाने की तैयारी

एम्स बिलासपुर के दूसरे फेज को बनाने की तैयारी

विशेष संवाददाता January 05 2023 28349

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के दूसरे फेज का निर्माण करीब 800 करोड़ रुपये से होगा। इसके

एमवे इंडिया शत-प्रतिशत प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल बना

एमवे इंडिया शत-प्रतिशत प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल बना

रंजीव ठाकुर August 25 2022 22028

एमवे इंडिया 100% पोस्ट-कंज्यूमर प्लास्टिक वेस्ट का प्रबंधन करने और 100% प्री-कंज्यूमर प्लास्टिक वेस्

Login Panel