देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड-19 से और 46 लोगों की मौत, 251 नए मामले।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 46 लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से राज्य में अभी तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,178 हो गई है। संक्रमण से सबसे ज्यादा 11 मौतें प्रयागराज में हुई हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 21 2021 Updated: June 21 2021 03:32
0 33762
कोविड-19 से और 46 लोगों की मौत, 251 नए मामले।

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 46 लोगों की मौत हुई है जबकि और 251 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 46 लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से राज्य में अभी तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,178 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से सबसे ज्यादा 11 मौतें प्रयागराज में हुई हैं। इसके अलावा लखनऊ में 10, गोरखपुर में चार, शाहजहांपुर और आजमगढ़ में तीन-तीन, आंबेडकर नगर, कुशीनगर तथा वाराणसी में दो-दो जबकि मेरठ, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, झांसी, अयोध्या, सीतापुर, पीलीभीत, जालौन तथा संत कबीर नगर में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 25 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा रायबरेली, बरेली तथा वाराणसी में 11-11, शाहजहांपुर, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ तथा प्रतापगढ़ में 10-10 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 4,569 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,63,769 नमूनों की जांच की गई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दुनियाभर में भीषण गर्मी का कारण जलवायु परिवर्तन: वर्ल्ड वेदर एट्रिव्यूशन 

दुनियाभर में भीषण गर्मी का कारण जलवायु परिवर्तन: वर्ल्ड वेदर एट्रिव्यूशन 

हे.जा.स. July 30 2022 33655

डब्ल्यूडब्ल्यूए ने 'यूके हीट वेव स्पेशल' पर शुक्रवार को अपना विश्लेषण प्रस्तुत किया है। उसमें कहा गय

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

British Medical Journal March 03 2023 55627

Increased supraphysiological oxygen administration during surgery was associated with a higher incid

मरीजों को बड़ी राहत, हड़ताल पर नहीं जाएंगे डॉक्टर

मरीजों को बड़ी राहत, हड़ताल पर नहीं जाएंगे डॉक्टर

विशेष संवाददाता March 12 2023 29354

झारखंड के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री के साथ हमारी ये बैठक सार्थक रही। हम

रीजेंसी हेल्थ की मानसून से जुड़े हेपेटाइटिस A और E के खतरों पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह  

रीजेंसी हेल्थ की मानसून से जुड़े हेपेटाइटिस A और E के खतरों पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह  

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 1057

हेपेटाइटिस A और E के संक्रमण आमतौर पर खराब खाने और दूषित पानी की वजह से बढ़ते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्ग

कानपुर में डायरिया से मचा हाहाकार, रोगियों का तेजी से गिर रहा है ब्लड प्रेशर

कानपुर में डायरिया से मचा हाहाकार, रोगियों का तेजी से गिर रहा है ब्लड प्रेशर

श्वेता सिंह September 05 2022 27984

120/80 के स्थान पर डायरिया रोगी का ब्लड प्रेशर 85/45 तक हो जाता है। उसका बीपी और पल्स नहीं मिलती। रो

कोरोना संक्रमण और मानसूनी बीमारियों में ऐसे करें अंतर।

कोरोना संक्रमण और मानसूनी बीमारियों में ऐसे करें अंतर।

लेख विभाग August 02 2021 27671

सामान्य सर्दी और कोविड-19 के बीच अंतर करना बहुत मुश्किल है। लेकिन यह असम्भव भी नहीं है। डॉक्टर्स के

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. January 01 2022 28943

कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन टीकाकरण, परिवार की

लॉफिंग गैस थेरपी से दूर हो रहा दांत के मरीज़ों का दर्द

लॉफिंग गैस थेरपी से दूर हो रहा दांत के मरीज़ों का दर्द

आरती तिवारी September 08 2023 51160

दांत के मरीजों का दर्द और स्ट्रेस दूर करने के लिए डॉक्टरों ने नई तरकीब केजीएमयू निकाली है। इसके लिए

हेमेटोलॉजी सम्बंधित बीमारी और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन के मरीज़ों के इलाज के लिए लोहिया संस्थान में ग्रैनुलोसाइट फेरेसिस की स्थापना

हेमेटोलॉजी सम्बंधित बीमारी और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन के मरीज़ों के इलाज के लिए लोहिया संस्थान में ग्रैनुलोसाइट फेरेसिस की स्थापना

रंजीव ठाकुर July 16 2022 25728

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पहली स्वैच्छिक प्लेटलेट डोनर रजिस्ट्री शुरू की गई है और

कोविड टीकाकरण: न्यायाधीश, न्यायिक कर्मचारियों को प्राथमिकता देने पर न्यायालय करेगा सुनवाई।

Login Panel