देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर टास्क फ़ोर्स की बैठक।

संचारी रोग व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित एवं सही उपचार सरकार की प्राथमिकता में है | वर्ष 2020 में मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान सभी जनपदों में चलाया जा चुका है |

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर टास्क फ़ोर्स की बैठक। बैठक करते जिलाधिकारी लखनऊ।

लखनऊ। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान एक से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा | अभियान की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक हुई | बैठक में चिकनगुनिया, जापानी इनसेफेलाइटिस(जेई) एवं एईएस पर चर्चा हुई | 

जिलाधिकारी ने कहा- संचारी रोग व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित एवं सही उपचार सरकार की प्राथमिकता में है | वर्ष 2020 में मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान सभी जनपदों में चलाया जा चुका है | जुलाई एवं अक्टूबर 2020 तथा मार्च 2021 में सम्पन्न दस्तक अभियान में संचारी रोगों के साथ ही कोविड -19 से बचाव तथा इस रोग के लक्षणों के बारे में फ्रंटलाइन वर्कर्स घर-घर जाकर बता चुकी हैं | जिले में 12 से 25 जुलाई के बीच दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा | 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा- पूरे जनपद में जलाशयों सहित ऐसे सभी स्थान जहाँ पानी जमा होता है उनकी सफाई हेतु 25 जून से 10 जुलाई तक विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा |  

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण के मरीज मिलने पर रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) द्वारा उसकी जाँच की जायेगी | निगरानी समिति द्वारा 18 साल तक के बच्चों को दवाई किट उपलब्ध कराई जाएगी | जिलाधिकारी ने नगर निगम से संपर्क कर सेनिटाइजेशन कराने , तालाबों में गम्बुजिया मछली डालने , पशुपालन विभाग को सुकरबाड़ों को आबादी से दूर करवाने के निर्देश दिए | इसके साथ ही बड़े हॉट स्पॉट एरिया फैजुल्लागंज, गोमती नगर, इंदिरा नगर और त्रिवेणी नगर में विशेष ध्यान देने की बात कही | जिलाधिकारी ने कहा- स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल है | पूरा अभियान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चलाया जायेगा |प्रत्येक शनिवार को अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमें सभी विभाग अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट लेकर आयेंगे | 

नगर विकास विभाग नगरीय क्षेत्र में शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, मच्छरों की रोकथाम, संवेदनशील क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त कराना और नाला-नालियों की साफ-सफाई का काम देखेगा।

पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग जनजागरूकता, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, वेक्टर कंट्रोल और वातावरणीय स्वच्छता के प्रयास करेगा | 

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के जिम्मे कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन, उन्हें पुष्टाहार वितरित करना, जनजागरूकता व संवेदीकरण, दिमागी बुखार के दिव्यांग बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलवाना होगा।

 शिक्षा विभाग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये जनजागरूकता अभियान व संवेदीकरण, चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा बीमारियों की जांच के लिए प्रयोगशाला प्राविधिक प्रशिक्षण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिमागी बुखार के दिव्यांग रोगियों के कल्याण की योजनाओं का लाभ दिलवाने का काम करेगा।

कृषि एवं सिंचाई विभाग द्वारा मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने, सूचना विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार और उद्यान विभाग द्वारा मच्छर रोधी पौधों के रोपण जैसी गतिविधियां प्रमुख तौर पर संचालित की जानी हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर ने बताया- दस्तक अभियान के तहत इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के मरीजों, बुखार के मरीजों, क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजों और कुपोषित बच्चों की भी सूची बनायीं जाएगी | दस्तक अभियान के दौरान जो टीबी के संभावित रोगी मिलेंगे, उनकी जांच कराई जाएगी और पुष्ट होने पर इलाज शुरू कराया जाएगा। 

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. के.पी.त्रिपाठी ने बताया- बुखार के रोगियों की जांच करा कर देखा जाएगा कि उनमें कहीं इंसेफेलाइटिस, कोविड, मलेरिया, डेंगू आदि के लक्षण तो नहीं है। लक्षण आधारित जांच करा कर उपचार किया जाएगा। जो भी कुपोषित बच्चे मिलेंगे उनका भी इलाज शुरू कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा। आईएलआई के मरीजों की कोविड जांच होगी और उन्हें भी उपचार प्रदान किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी , अपर निदेशक डा.(मेजर) जी.एस.बाजपेयी, सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक, ब्लाक स्तरीय अधिकारी सहित विभागों के प्रतिनिधि, विश्व स्वास्थ्य संगठन , यूनिसेफ, पाथ , फैमिली हेल्थ इण्डिया, गोदरेज एम्बेड, टाटा ट्रस्ट एवं प्लान इन्डिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

लेख विभाग March 20 2022 56053

अपने करिश्माई चिकित्सकीय परिणामों के कारण होम्योपैथी प्रमुख चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित हो चु

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु

रंजीव ठाकुर August 02 2022 28564

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कॉलेजज़ के प्राचार

अस्पताल में हो रही थी भ्रूण की अवैध रूप से लिंग जांच, पुलिस ने कार्डियक टेक्निशियन को किया गिरफ्तार

अस्पताल में हो रही थी भ्रूण की अवैध रूप से लिंग जांच, पुलिस ने कार्डियक टेक्निशियन को किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता November 06 2022 27810

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान की तीसरी मंजिल पर स्थित पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत चल रह

यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप

यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप

आरती तिवारी March 18 2023 30329

लखनऊ में बीते दिन दो नए मरीज मिले है। राजधानी में 10 दिन बाद कोरोना के 2 नए मरीज सामने आए। प्रदेश मे

महामारी से निपटने के लिए रिसर्च में तेजी लाएं वैज्ञानिक: उपराष्ट्रपति

महामारी से निपटने के लिए रिसर्च में तेजी लाएं वैज्ञानिक: उपराष्ट्रपति

एस. के. राणा August 31 2021 28558

उपराष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों के योगदान की सराहना की। इसके अलावा उन

गर्मियों में ऐसे करें गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल

रंजीव ठाकुर June 09 2022 31867

गर्मियों के तपते मौसम में गर्भस्थ और नवजात शिशुओं की देखभाल एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे गर्म मौसम मे

30.5 करोड़ कोरोनारोधी लगा कर उप्र देश में पहले स्थान पर: ब्रजेश पाठक

30.5 करोड़ कोरोनारोधी लगा कर उप्र देश में पहले स्थान पर: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 15 2022 23966

आज सभी 75 जनपदों में आरटीपीसीआर जांच के लिए बीएसएल-2 प्रयोगशाला हैं। प्रदेश में अबतक 10 करोड़ 94 लाख

लोहिया संस्थान में स्कोप संस्था एवं वेबसाइट का शुभारंभ

लोहिया संस्थान में स्कोप संस्था एवं वेबसाइट का शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 539

आधुनिक चिकित्सा में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच समन्वय अत्यंत

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री

आनंद सिंह April 09 2022 29275

सीएम योगी गोरखपुर के जंगल कौड़िया पीएचसी से रविवार को करेंगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ, 

जरूरी नहीं,कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो 

जरूरी नहीं,कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो 

हुज़ैफ़ा अबरार January 13 2022 37857

यदि आप गर्भवती हैं और कोविड पॉजिटिव हैं या रह चुकी तो कोविड को लेकर कतई न घबराएं। कोविड जैसी संक्राम

Login Panel