देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

निशात अस्पताल में स्नोमैन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आंख में रोशनी आई और सिर दर्द भी खत्म हुआ

65 वर्षीय महिला को सिर दर्द रहता था और बांयी आंख से दिखाई देना धीरे धीरे कम हो रहा था। महिला ने आंखो के डॉक्टर को दिखाया लेकिन कोई फर्क नही हुआ। इसके बाद न्यूरो चेकअप करवाया तो मस्तिष्क में ट्यूमर बताया गया। महिला कई अस्पतालों में भटकने के बाद राजधानी के लालबाग स्थित निशात अस्पताल पहुंची जहां ईएनटी सर्जन डॉ देवेश श्रीवास्तव ने उनकी सफल सर्जरी की।

रंजीव ठाकुर
August 08 2022 Updated: August 08 2022 03:18
0 91586

लखनऊ। फतेहपुर निवासी 65 वर्षीय महिला को सिर दर्द रहता था और बांयी आंख से दिखाई देना धीरे धीरे कम हो रहा था। महिला ने आंखो के डॉक्टर को दिखाया लेकिन कोई फर्क नही हुआ। इसके बाद न्यूरो चेकअप करवाया तो मस्तिष्क में ट्यूमर बताया गया। महिला कई अस्पतालों में भटकने के बाद राजधानी के लालबाग स्थित निशात अस्पताल पहुंची जहां ईएनटी सर्जन डॉ देवेश श्रीवास्तव ने उनकी सफल सर्जरी की।

 

पिट्यूटरी ग्लैंड ट्यूमर (pituitary gland tumor) से पीड़ित किशोरी देवी की निशात अस्पताल (Nishat Hospital) में डॉक्टर देवेश श्रीवास्तव ने सफल सर्जरी कर उपचार किया। रविवार को ऑपरेशन के सातवें दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। मरीज को अब बांयी आंख से पूरी तरह दिखाई दे रहा है, चक्कर (dizziness) नहीं आ रहा है और सिर दर्द (headache) भी नहीं रहा है।

हेल्थ जागरण (health jagaran) से खास बातचीत करते हुए ईएनटी सर्जन (ENT Surgeon) डॉ देवेश श्रीवास्तव (Dr Devesh Srivastava) ने बताया कि महिला पिट्यूटरी मैक्रो एडेनोमा (Pituitary Macro Adenoma) (Supracellar) से पीड़ित थी जिसे स्नोमैन ट्यूमर (Snowman Tumor) के नाम से भी जाना जाता है। 

 

1 अगस्त को डॉ देवेश श्रीवास्तव ने न्यूरो सर्जन (Neuro Surgeon) डॉ अतुल रस्तोगी तथा एनेस्थेटिस्ट (Anesthetist) डॉ मनु सेठ की टीम के साथ उसका ऑपरेशन किया। यह सर्जरी एंडोस्कोपिक (endoscopic surgery) थी जिसमें किसी तरह की चीरफाड़ नहीं की गई। सफल सर्जरी के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

डॉ देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे मरीज पहले आँख के डॉक्टर के पास जाते है फिर न्यूरोलॉजी में दिखते है जहां ट्यूमर निकलने के लिए चीरफाड़ की जाती है। ऐसे मरीज सीधे निशात अस्पताल आए जहां नाक के माध्यम ने एंडोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इस इलाज के लिए पहले मरीज दक्षिण भारत जाते थे अब उत्तर भारत में यह सुविधा यहाँ मौजूद है। 

 

आम आदमी के लिए जानकारी देते हुए डॉ देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि जब सिर दर्द लगातार बना रहे, हार्मोनल चेंजेज (hormonal changes) हो और आँख से कम दिखने लगे तथा आँख के डॉक्टर को दिखाने के बाद भी असर ना हो रहा हो तो एमआरआई या सीटी स्कैन (MRI or CT scan) करवा कर इस बीमारी का पता करते है फिर स्थिति के अनुसार ऑपरेशन किया जाता है।

 

ये ट्यूमर (tumors) दो तरह के होतें हैं। पहला जो दवाओं से ठीक हो जाते है और दूसरे के लिए सर्जरी की जाती है। इस मरीज को 15 दिनों बाद फिर एमआरआई करवा कर देखेंगे। इसके बाद तीन-तीन महीनों पर चेकअप किया जायगा। अधिकतर ऐसे मरीजों को दुबारा यह परेशानी नहीं होती है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 

केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 

एस. के. राणा February 02 2023 27212

बजट की अपेक्षा में विशेषज्ञों को अनुमान था कि सरकार हेल्थ केयर सेक्टर (health care sector) पर खर्च क

क्या होती है अब्सेसिव कम्पल्शन डिसोर्डेर नामक मानसिक बीमारी

क्या होती है अब्सेसिव कम्पल्शन डिसोर्डेर नामक मानसिक बीमारी

हुज़ैफ़ा अबरार October 31 2022 32080

सहारा हॉस्पिटल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अपूर्वा उपाध्याय ने इस गम्भीर मानसिक समस्या के बारे में

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

लेख विभाग February 24 2021 28578

बादाम- बादाम बच्चों के लिये बेहतरीन स्नैक्स हैं- वे कुरकुरे, स्वादिष्ट और मीठे होते हैं, इसलिये उन्ह

अपोलोमेडिक्स लखनऊ में पिन से भी छोटे छेद द्वारा की पहली ‘कीहोल’ हार्ट सर्जरी

अपोलोमेडिक्स लखनऊ में पिन से भी छोटे छेद द्वारा की पहली ‘कीहोल’ हार्ट सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार April 03 2026 1575

छोटे बच्चों का दिल आमतौर पर वयस्क व्यक्ति के दिल से 3 से 4 गुना छोटा होता है। ऐसे में सर्जरी के दौरा

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले 2,529 नए मामले सामने आए

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले 2,529 नए मामले सामने आए

एस. के. राणा October 07 2022 25799

संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,04,463  तक पहुँच गयी है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,282 हो गई

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 658

जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण संस्थागत प्रसव नियमित टीकाकर

शहीद पथ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री रोग विभाग में अत्याधुनिक चिकित्सिकीय सुविधाएं शुरू

शहीद पथ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री रोग विभाग में अत्याधुनिक चिकित्सिकीय सुविधाएं शुरू

रंजीव ठाकुर May 07 2022 100819

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ स्मृति अग्रवाल ने कहा कि अब से डॉ राम मनोहर लोहिया

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

विशेष संवाददाता November 15 2022 28473

500 से अधिक रोगियों ने अपना पंजीकरण करवाया था जिसमें से 200 से अधिक रोगियों का मोतियाबिंद का आपरेशन

आइएमए गोरखपुर 37 पुलिसकर्मियों का 12 अप्रैल को करेगा सम्मान

आइएमए गोरखपुर 37 पुलिसकर्मियों का 12 अप्रैल को करेगा सम्मान

आनंद सिंह April 12 2022 31891

कल के इस सम्मान समारोह में कास मेहमानों में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार,  पुलिस उपमहा

बीडीएस पाठ्यक्रम में होंगे ये बड़े बदलाव, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भेजा प्रस्ताव

बीडीएस पाठ्यक्रम में होंगे ये बड़े बदलाव, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भेजा प्रस्ताव

रंजीव ठाकुर September 16 2022 28144

दन्त चिकित्सा में गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। काउंसिल

Login Panel