











































प्रतीकात्मक
लखनऊ। बदलते मौसम के कारण जगह-जगह जल जमाव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है । ऐसे में घर के आस-पास एवं घर के अन्दर मच्छरों के पनपने के स्थान यथा घरों के आस-पास होने वाले जल जमाव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है | यह बातें जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) डी. एन. शुक्ला ने कहीं ।
डीएमओ ने जनसमुदाय से अपील किया कि मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें एवं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें | बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएँ | सभी सरकारी स्वाथ्य सुविधाओं पर जांच एवं उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है । इसलिए स्वयं से कोई दवा लेकर न सेवन करें |
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मादा मच्छर स्थिर पानी में अंडे देती है, इसलिए वर्षा के दिनों में जगह-जगह पानी भरने के कारण मच्छरों की संख्या बढ जाती है। इससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारियों के प्रसार की संभावना बढ जाती है। इसीलिए मलेरिया रोधी माह जून के दौरान स्वास्थ्य विभाग व फेमिली हेल्थ इण्डिया की एम्बेड टीम के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा नगरीय क्षत्रों में चयनित 100 संवेदनशील बस्तियों में कोविड-19 महामारी के साथ मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक प्रचार - प्रसार एवं मच्छर पनपने वाली चीजों जैसे टूटे गमले, टायर,कंटेनर, टंकी व अन्य अनुपयोगी चीजों आदि को हटाने की कार्यवाही कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल के पालन के साथ कराई जा रही है ।

फेमिली हेल्थ इण्डिया द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति के समन्वय से संचालित एम्बेड परियोजना के समन्वयक धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू , मलेरिया से सुरक्षा व सावधानियों के प्रसार पर जोर दिया जा रहा है | क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत एक ओर जहां बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन फेसिलिटेटर (बी0सी0सी0एफ0) द्वारा अतिसंवेदनशील बस्तियो में घर-घर भ्रमण कर मच्छर व डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, जल भराव को रोकने, पानी के बर्तन, कूलर, टंकी, ड्रम आदि को साप्ताहिक रूप से साफ करने, घरों से टायर, टूटे, खिलौने /कबाड़ हटाने तथा सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर आशा एवं ए0एन0एम0 को ई-माड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षित कर आम जन के व्यवहार परिवर्तन कराने की दिशा में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं ।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 182
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 77
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 182
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 77
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5992
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87463
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
योग से आपकी स्किन में ग्लो आ जाती है। आप अपनी उम्र से छोटी दिखने लग जातीं है। हम कुछ ऐसे योगासनों के
डीएम के आदेश पर कैदियों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। इनमें से किसी भी कैदी के कोरोना संक्रमण के लक्षण नह
हालांकि जीएलपी-1 थेरेपी मोटापे से ग्रस्त वयस्कों के लिए पहला प्रभावी उपचार विकल्प है, लेकिन विश्व स्
अस्पतालों में आने वाले ज्यादातर मरीज हिन्दी बोलते हैं। ऐसे में डॉक्टर मरीजों की पूरी बात आसानी से सम
दिनोंदिन बढ़ता प्रदूषण जैसे कई कारणों की वजह से बालों का बढ़ना रुक जाता है और बाल गिरने लगते हैं। इसलि
गर्भपात के बाद की सावधानियां जिनका एक महिला को पालन करना चाहिए, उन्हें तीन वर्गों में बांटा जा सकता
कलरफुल मस्कारा के साथ भी एक्सपरिमेंट करें। ग्रीन कलर, नीली नखों में वायलेट ले आता है, पर्पल ग्रीन आँ
जहां महिला के एक्स रे में चाबी निकली है। अब इस बात को लेकर महिला अपने साथ एक्स रे को लेकर इलाज के लि
डॉ पीके गोयल ने बताया कि सीटीओ (Chronic Total Occlusion) यानि क्रोनिक टोटल आक्लूजन में मरीज की आर्टर
अगर आप कोरोना संक्रमित थे और आपकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है फिर भी लक्षण बने हुए हैं तो सावधान हो जाना

COMMENTS