देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ

हैदराबाद और कानपुर IIT में मथुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में शोधकर्ताओं का हवाला देते हुए ब्लूमबर्ग ने बताया कि कोविड -19 मामलों में हो रही वृद्धि कोरोनो वायरस महामारी की तीसरी लहर को आगे बढ़ाएगी।

हे.जा.स.
August 03 2021
0 20593
अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। विशेषज्ञों ने कहा है कि अगस्त के महीने में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। जिसमें हर रोज एक लाख कोरोना मामले देखने को मिल सकते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक अगस्त के महीने में शुरू होने वाली तीसरी लहर अक्टूबर में अपने पीक पर जा सकती है। दूसरी लहर में लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर डराने वाली थी अगर तीसरी लहर ने भी ऐसी तबाही मचाई तो देश के लिए मुश्किल हो सकती है।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ था और अब विशेषज्ञों ने तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।  साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि खराब स्थिति में कोरोना के मामले डेढ़ लाख तक भी पहुंच सकते हैं।

हैदराबाद और कानपुर IIT में मथुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में शोधकर्ताओं का हवाला देते हुए ब्लूमबर्ग ने बताया कि कोविड -19 मामलों में हो रही वृद्धि कोरोनो वायरस महामारी की तीसरी लहर को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि यह अक्टूबर में चरम पर पहुंच सकती है। विशेषज्ञों ने कहा कि केरल और महाराष्ट्र में जिस तरह कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं इससे स्थिति खराब हो सकती है।

हर दिन डेढ़ लाख कोरोना मामले
हालांकि कोरोन तीसरी लहर, दूसरी लहर जितनी खतरनाक नहीं होगी जब देश में हर रोज 4 लाख कोरोना मामले देखने को मिल रहे थे। इस साल कोरोना की स्थित के बारे में अनुमान लगाने वाले विशेषज्ञों का अनुमान एक गणितीय मॉडल पर आधारित था। मई में, IIT हैदराबाद के एक प्रोफेसर, विद्यासागर ने कहा कि भारत के कोरोना वायरस का प्रकोप आने वाले दिनों में गणितीय मॉडल के आधार पर चरम पर हो सकता है।

केंद्र सरकार की चेतावनी
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस को डेल्टा वेरिएंट चिकनपॉक्स की तरह आसानी से फैल सकता है और वैक्सीन लगवाने वालों में भी फैल सकता है. इंडियन Sars-CoV-2 जीनोमिक कंसोर्टियम (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, मई, जून और जुलाई में हर 10 कोविड -19 मामलों में से लगभग 8 कोरोनोवायरस के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण के कारण होते थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

हे.जा.स. September 16 2022 36859

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए नयी दिशा-निर्देश दिए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नयी गाइड

केंद्र सरकार ने

केंद्र सरकार ने 'टोमैटो फ्लू' को लेकर जारी की एडवाइजरी

आरती तिवारी August 24 2022 28471

देश में टोमैटो फ्लू के बढ़ते मामलों की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड में वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन किया 

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड में वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन किया 

विशेष संवाददाता May 05 2022 32820

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड में वेदालाइफ-निरामयम् की स्थापना से प्रदेश में पलायन घटे

कोरोना मृत्यु के एवज में मुआवजे के लिए दावा करने के लिए दिया गया समय पर्याप्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट

कोरोना मृत्यु के एवज में मुआवजे के लिए दावा करने के लिए दिया गया समय पर्याप्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा March 22 2022 30752

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजे का दावा करने के लिए सरकार द्वारा स

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

हुज़ैफ़ा अबरार October 02 2022 33827

देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा

अंजीर के नियमित सेवन से घटेगा वजन: डायटीशियन आयशा खातून 

अंजीर के नियमित सेवन से घटेगा वजन: डायटीशियन आयशा खातून 

आयशा खातून March 07 2023 38482

वजन घटाने के लिए आप चाहें तो अंजीर को सूखा या भिगोकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप ताजा अंजीर खा सकते ह

लोकबन्धु अस्पताल में फिजीशियन और सर्जरी की ओपीडी शुरू, उमड़ी भीड़।

लोकबन्धु अस्पताल में फिजीशियन और सर्जरी की ओपीडी शुरू, उमड़ी भीड़।

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2021 30015

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को अधिक प्रभावित करने की वजह से यहां छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं के

भारत में वयस्कों के लिए जल्द ही मिलने वाली है टीबी की वैक्सीन

भारत में वयस्कों के लिए जल्द ही मिलने वाली है टीबी की वैक्सीन

श्वेता सिंह September 13 2022 28993

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अभी हाल ही में ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ की डिजिटल तरीके

सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन।

सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन।

हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2021 36610

डा. विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अब इस नयी तकनीक यानि वाल्व रिपेयर से बहुत से मरीज लाभान्वित हो पाएं

यूपी की राजधानी लखनऊ में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई टेंशन

यूपी की राजधानी लखनऊ में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई टेंशन

आरती तिवारी March 21 2023 24411

बढ़ते केसों के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मामलों में वृद्धि मुख्य रूप से मौसमी बदलाव और होल

Login Panel