देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

झटका: जॉनसन एंड जॉनसन ने कोविडरोधी वैक्सीन के लिए दिए आवेदन को वापस लिया।

जॉनसन कंपनी ने यह आवेदन ऐसे समय में वापस लिया है जब भारत पहले ही नुकसान की भरपाई से छूट जैसे कुछ मुद्दों पर विदेशी वैक्सीन निर्माताओं के साथ कानूनी मामले सुलझाने में जुटा हुआ है।

एस. के. राणा
August 02 2021 Updated: September 30 2021 18:51
0 29259
झटका: जॉनसन एंड जॉनसन ने कोविडरोधी वैक्सीन के लिए दिए आवेदन को वापस लिया। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। विदेशी टीकों के आयात से भारत के टीकाकरण अभियान की धीमी रफ्तार को जुलाई और अगस्त माह में थोड़ी तेजी मिलने की संभावना के बीच एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने अपनी कोविड-19 वैक्सीन को भारत में जल्द-से-जल्द मंजूरी दिलवाने के लिए दिए आवेदन को वापस ले लिया है। भारतीय दवा नियामक ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने यह आवेदन वापस लेने के पीछे अभी तक कोई कारण नहीं बताया है।

अमेरिकी कंपनी ने इसी साल अप्रैल में अपनी कोविड-19 वैक्सीन के भारत में ट्रायल के लिए आवेदन दिया था। हालांकि, उस समय खून के थक्के बनने की शिकायतों के बाद अमेरिका में इसका ट्रायल बंद था। जॉनसन कंपनी ने यह आवेदन ऐसे समय में वापस लिया है जब भारत पहले ही नुकसान की भरपाई से छूट जैसे कुछ मुद्दों पर विदेशी वैक्सीन निर्माताओं के साथ कानूनी मामले सुलझाने में जुटा हुआ है। 

बीते हफ्ते ही स्वास्थ्य एवं परिवारण कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा था कि वैक्सीन निर्माताओं के साथ सभी मुद्दे सुलझाने के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा था कि यह टीम फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के साथ लगातार कई मुद्दों पर चर्चा कर रही है। 

जॉनसन एंड जॉनसन और सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने फिलहाल इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि भारत ने जून माह में अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिल्ली HC ने एक महिला को 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की दी इजाजत

दिल्ली HC ने एक महिला को 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की दी इजाजत

एस. के. राणा December 08 2022 29111

दिल्ली हाईकोर्ट ने 26 वर्षीय विवाहित महिला के 33 सप्ताह यानी करीब 8 माह से अधिक के गर्भ को गिराने की

नेता आम जनता के मुकाबले ज्यादा दिनों तक जीवित रहते हैं: शोध

नेता आम जनता के मुकाबले ज्यादा दिनों तक जीवित रहते हैं: शोध

हे.जा.स. July 07 2022 25996

इन असमानताओं को मापने के लिए हमने हर नेता का उसके देश, आयु और लिंग के अनुसार आम जनता की मृत्यु दर के

रांची में खुलें 5 आरोग्य केंद्र

रांची में खुलें 5 आरोग्य केंद्र

हे.जा.स. June 02 2023 40136

प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को पांच शहरी स्वास्थ्य एवं

फिट और फाइन रहने की लिए नियमित रूप से ब्रेकफास्ट ज़रूर करें

फिट और फाइन रहने की लिए नियमित रूप से ब्रेकफास्ट ज़रूर करें

लेख विभाग March 27 2022 31614

हल्का ब्रेकफास्ट (नाश्ता ) आपको दोपहर के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे देता है। इससे आपकी कार्य क्षमता पर बह

आज एसजीपीजीआई का 27 वां दीक्षांत समारोह

आज एसजीपीजीआई का 27 वां दीक्षांत समारोह

रंजीव ठाकुर October 13 2022 34897

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। मद्रास विश्वविद्यालय के पूर्व कु

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

रंजीव ठाकुर July 19 2021 40231

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौ

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

सौंदर्या राय October 21 2021 39950

अनियमित खानपान और दिनचर्चा के कारण जांघों पर चर्बी जमा होने लगती है। इससे आपकी बॉडी शेप खराब हो जाता

पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए सरकार ने बनाया ये ‘एक्शन प्लान’

पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए सरकार ने बनाया ये ‘एक्शन प्लान’

आरती तिवारी July 05 2023 33885

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मुताबिक यह सुविधा होम बेस्ड न्यूबार्न केयर कार्यक्रम के तहत शुरू किया ग

डीहाइड्रेशन - आपके ब्लड प्रेशर को कैसे प्रभावित करता है?

डीहाइड्रेशन - आपके ब्लड प्रेशर को कैसे प्रभावित करता है?

लेख विभाग June 10 2021 41353

जब हम पर्याप्त तरल पदार्थ नहीं पीते हैं तो हम डीहाइड्रेशन से पीड़ित हो जाते हैं। अगर समय पर इस स्थित

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेगा नेशनल फार्मेसी आयोग

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेगा नेशनल फार्मेसी आयोग

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 2401

ड्राफ्ट बिल पर सभी हितधारकों एवं आम नागरिकों से सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। इसका उद्देश्य द

Login Panel