देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना टीकाकरण: देश में 90 करोड़ का आंकड़ा पार 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 हजार 455 रोगी संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

0 36765
कोरोना टीकाकरण: देश में 90 करोड़ का आंकड़ा पार  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ जंग में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से भारत में तेजी से टीकाकरण अभियान जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को भारत ने एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। भारत ने कोरोना टीकाकरण के मामले में 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी। मनसुख मंडाविया ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत ने कुल 90 करोड़ टीकाकरण के ऐतिहासिक रिकार्ड को पार कर लिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने 90 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण के मील के पत्थर को पार किया। शास्त्री जी ने 'जय जवान-जय किसान' का नारा दिया। अटल जी ने 'जय विज्ञान' जोड़ा और पीएम नरेंद्र मोदी जी ने 'जय अनुसंधान' का नारा दिया। कोरोना से संबंधित वैश्विक मौतों के 50 लाख से अधिक होने के एक दिन बाद भारत ने यह किर्तिमान रचा। बता दें कि डेल्टा संस्करण मृत्यु दर में वृद्धि का कारण बना है, मुख्य रूप से जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है, उनको ज्यादा प्रभावित किया है।

उल्लेखनीय है कि भारत में अभी कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक-वी के टीके दिए जा रहे हैं और वह भी केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिए जा रहे है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 हजार 455 रोगी संक्रमण से मुक्त हुए हैं। अभी तक तीन करोड़ 30 लाख 68 हजार 599 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल देश में 2,73,889 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

लेख विभाग October 31 2021 39536

तनाव अंततः शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्याओं को जन्म देता है। यह आपके खाने और आपकी नींद, साथ ही

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

अखण्ड प्रताप सिंह March 01 2022 37520

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को भारत में सीधे डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने की अनुमत

कफ सिरप से 300 बच्चों की मौतों को लेकर डब्ल्यूएचओ अलर्ट

कफ सिरप से 300 बच्चों की मौतों को लेकर डब्ल्यूएचओ अलर्ट

हे.जा.स. January 25 2023 26855

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सोमवार को जारी बयान में दवा निर्माताओं से केवल फार्मास्युटिकल-ग्रेड स

देर रात तक जगने से खराब होता है स्वास्थ्य, हेल्दी नींद के उपाय पढ़ें

देर रात तक जगने से खराब होता है स्वास्थ्य, हेल्दी नींद के उपाय पढ़ें

लेख विभाग February 17 2022 26612

कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पलंग पर लेटते ही नींद आ जाती है। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घंटो

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

अनिल सिंह November 03 2022 26861

कॉलेज में पंजीकृत करीब 1200 छात्रों का भविष्य दांव पर है। फर्जी मान्यता दिखाकर इन छात्रों से चार सा

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

हे.जा.स. February 22 2021 25851

यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

कैंसर खत्म करेगा मॉडिफाइड हर्पीज वायरस!

आरती तिवारी October 03 2022 30393

RP2 नाम के ड्रग ने एक मरीज के ओरल कैंसर को पूरी तरह खत्म कर दिया। लंदन में रहने वाले इस शख्स का कहना

अमेरिका में बच्चों पर भी मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क में नाबालिग में मिला पहला मामला

अमेरिका में बच्चों पर भी मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क में नाबालिग में मिला पहला मामला

हे.जा.स. August 23 2022 31019

पूरी तरह से सख्ती बरतने के बाद भी दुनिया में मंकीपॉक्स कहर बरपा रहा है। इसी बीच न्यूयार्क में मंकीपॉ

एकल बूस्टर खुराक के लिए कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति

एकल बूस्टर खुराक के लिए कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति

admin March 07 2022 26645

भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण के एक विशेषज्ञ पैनल ने बूस्टर खुराक के रूप में एकल-खुराक कोविड-19 वै

वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत

वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत

हुज़ैफ़ा अबरार November 11 2022 45756

वैरिकोसील मामलों में वर्तमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इसके बा

Login Panel