देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19: अमेरिका में मृतकों की संख्या सात लाख के पार 

अमेरिका में डेल्टा स्वरूप के कारण मृतकों की संख्या 6,00,000 से 7,00,000 पहुंचने में महज साढ़े तीन महीने का वक्त लगा। डेल्टा स्वरूप का संक्रमण उन लोगों में ज्यादा फैला जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ले रखी थी।

हे.जा.स.
October 03 2021
0 27662
कोविड-19: अमेरिका में मृतकों की संख्या सात लाख के पार  प्रतीकात्मक

मिनियापोलिस (एपी)। अमेरिका में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 7,00,000 के आंकड़े पर पहुंच गयी। वहीं, अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मामलों में कमी आनी शुरू हो गयी और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कुछ कम हुई है।

अमेरिका में डेल्टा स्वरूप के कारण मृतकों की संख्या 6,00,000 से 7,00,000 पहुंचने में महज साढ़े तीन महीने का वक्त लगा। डेल्टा स्वरूप का संक्रमण उन लोगों में ज्यादा फैला जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ले रखी थी। मृतकों की संख्या बोस्टन की आबादी से कहीं ज्यादा है।

मृतकों का यह आंकड़ा स्वास्थ्य नेताओं और चिकित्सकों के लिए परेशान करने वाला है क्योंकि टीके सभी अमेरिकियों को लगभग छह महीने से उपलब्ध हैं और टीके की खुराक उन्हें अस्पताल में भर्ती होने तथा मरने से बचा सकती है। ऐसा अनुमान है कि सात करोड़ योग्य अमेरिकियों ने अभी टीके की खुराक नहीं ली है।

बहरहाल, मृतकों की बढ़ती संख्या के बावजूद सुधार के कुछ संकेत हैं। देशभर में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या करीब 75,000 है जबकि सितंबर की शुरुआत में यह संख्या 93,000 थी। संक्रमण के नए मामलों में कमी आ रही है। मृतकों की संख्या भी कम होती दिखायी दे रही है। संक्रमण और मृतकों की संख्या कम होने की वजह अधिक लोगों के मास्क पहनने और टीका लगवाना है।

वहीं, दवा कंपनी मर्क ने शुक्रवार को कहा कि उसकी कोविड-19 से संक्रमित लोगों के लिए प्रायोगिक गोली ने अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मृतकों की संख्या आधी कर दी। अगर इसे दवा नियामकों से मंजूरी मिल जाती है जो यह कोरोना वायरस का इलाज करने में कारगर पहली दवा होगी।

सरकार के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने शुक्रवार को आगाह किया कि कुछ लोग टीका न लगवाने की वजह के तौर पर कुछ उत्साहजनक प्रवृत्तियों को देख सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छी खबर है कि संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। यह टीके की खुराक लेने की आवश्यकता के मुद्दे से बचने का बहाना नहीं है।’’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बाराबंकी जिला अस्पताल ने जीता NQAS अवॉर्ड

बाराबंकी जिला अस्पताल ने जीता NQAS अवॉर्ड

आरती तिवारी November 19 2022 28065

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लाइफलाइन कहे जाने वाले जिला अस्पताल की इस कामयाबी से अस्पताल प्रशासन के

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

विशेष संवाददाता November 11 2022 43473

टीबी मरीजों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। वहीं अब एक नई दवा खोज निकाली गई है। जिसमें मरीज को सिर्

दूसरी संतान बेटी होने पर माता को कुल मिलेंगे छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

दूसरी संतान बेटी होने पर माता को कुल मिलेंगे छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

एस. के. राणा March 03 2022 30077

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में बालिका शिशु को प्रोत्साहन देने के लिए अब दूसरे बच्चे के जन्म पर भी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 300 बेड के मंडलीय अस्पताल का किया उद्घाटन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 300 बेड के मंडलीय अस्पताल का किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता March 29 2023 30288

प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कमर कस ली है। जहां एक तरफ

कोरोनिल विवाद: बाबा रामदेव का स्पष्टीकरण अपनी पीठ थपथपाने जैसा है - दिल्ली हाईकोर्ट

कोरोनिल विवाद: बाबा रामदेव का स्पष्टीकरण अपनी पीठ थपथपाने जैसा है - दिल्ली हाईकोर्ट

एस. के. राणा August 05 2022 31429

बाबा रामदेव ने पतंजलि की कोविड वैक्सीन कोरोनिल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जो स्पष्टीकरण दिया था उस

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 23 2022 25677

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को सीतापुर, महमूदाबाद

इन बीमारियों ने दुनिया में मचाया है मौत का आतंक

इन बीमारियों ने दुनिया में मचाया है मौत का आतंक

हे.जा.स. December 01 2022 33056

जब लोग दुनिया के सबसे खतरनाक बीमारियों के बारे में सोचते हैं तो उनके दिमाग में शायद ही इन बीमारियों

मुजफ्फरपुर में फिर बढ़ने लगे चमकी बुखार के केस

मुजफ्फरपुर में फिर बढ़ने लगे चमकी बुखार के केस

हे.जा.स. June 10 2023 30032

चमकी बुखार में बच्चे दांत पर दांत चढ़ाए रहते हैं। बच्चे को लगातार तेज बुखार रहता है। बदन में ऐंठन हो

गंजेपन का कारण और इलाज

गंजेपन का कारण और इलाज

लेख विभाग January 31 2022 51126

गंजापन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके सिर पर से बहुत ज्यादा बाल गिरते हैं, और आपका स्कैल्प स्पष्ट रूप

बरसात में नारियल तेल से मसाज करने से दूर होंगी ये ब्यूटी प्रोब्लम्स

बरसात में नारियल तेल से मसाज करने से दूर होंगी ये ब्यूटी प्रोब्लम्स

श्वेता सिंह September 02 2022 25491

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इंटरनेशनल ब्यूटी ब्लॉगर्स भी नारियल तेल को स्किन केयर रूटीन में ना केवल शा

Login Panel