देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

बदलते मौसम में बरतें सावधानियां।

इस बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी जुकाम और बुखार आदि की परेशानी आम बात है। इस मौसम में खानपान तथा रहन-सहन के मामले में विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।

0 54880
बदलते मौसम में बरतें सावधानियां। प्रतीकात्मक

- डॉ अनुरुद्ध वर्मा, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक

बदलते मौसम में कैसे रखें सेहत का ख्याल मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंडक हो रही है ऐसे में आपको स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है और आप बीमारी की जद में आ सकते हैं। मौसम के तापमान में तेज उतार चढ़ाव के कारण शरीर अपने आप को उसके अनुसार ढाल नहीं पाता जिससे लोग बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
 
बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी जुकाम और बुखार आदि की परेशानी आम बात है। इस मौसम में खानपान तथा रहन-सहन के मामले में विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। शाम के समय पर्याप्त कपड़े पहन कर ही निकलना चाहिए। इस बदलते मौसम में वायरल बुखार के मामले बढ़ते हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं इसलिए इस मौसम में बच्चों तथा बुजुर्गो को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कभी सर्द और कभी गर्म मौसम होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले मे दर्द, थकान जैसी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही हैं। सबसे पहले बच्चे इनकी चपेट में आते हैं। बीमारियों से बचने के लिए बच्चों के कपड़ों को साफ रखना चाहिए तथा साफ सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए।

बरतें ये सावधानियां

मौसम में बदलाव अपने साथ बहुत सारी बीमारियां साथ ले आता है। ऐसे में लोगों को विशेष रूप से कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत रहता है।

  • बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा होता है। ऐसे में सूती और पर्याप्त वस्त्र पहनना चाहिए।
  • खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • मौसमी फलों एवँ सब्जियों का खाने में प्रयोग करना चाहिए।विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा, नींबू ज्यादा लेना चाहिए क्योंकि ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ातें हैं।
  • ठंडे पदार्थों का सेवन भी कई बार वायरल बुखार का कारण बन जाता है। गला खराब हो जाता है इसलिये आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक नहीं खाना चाहिए।
  • इस मौसम में बाजार की खाने वाली वस्तुएं, पिज्जा, बर्गर,चाट ,तली भुनी चीजें,खुले फल आदि नहीं खाने चाहिए।
  • पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
  • पौष्टिक भोजन लेना चाहिए।
  • साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • सुबह की सैर के साथ-साथ योग भी अच्छा व्यायाम होता है।

मौसम बदलते समय खांसी एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे पीडि़त मरीज को रोजाना भाप लेने के साथ नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करना चाहिए। यदि इस मौसम में कोई शारीरिक परेशानी होती है तो अपने चिकित्सक से परामर्श लें। अपने आप दवाइयों का सेवन ना करें। बदलते मौसम में सावधनियाँ अपना कर स्वस्थ रह सकतें हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विश्व रक्तदान दिवस पर लोहिया अस्पताल में दो दिन लगेगा शिविर

विश्व रक्तदान दिवस पर लोहिया अस्पताल में दो दिन लगेगा शिविर

admin June 13 2022 39357

लोहिया संस्थान का ब्लड बैंक विगत एक दशक की भांति इस वर्ष भी इस अवसर पर बिना प्रतिस्थापन के ज़रूरतमन्

7 को 100 स्थानों पर योग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन

7 को 100 स्थानों पर योग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन

विशेष संवाददाता April 06 2022 22837

योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने तय किया है कि वह 100 दिनों तक, 100 संगठनों द्वारा, 100 स्थान

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

रंजीव ठाकुर July 04 2022 27159

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली काफी दवाओं के फुटकर दाम

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

विशेष संवाददाता August 17 2022 31074

अरुणाचल प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक नयी मुहीम शुरू की गई है जिसके त

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में फिर रचा इतिहास, 200 करोड़ खुराक टीकों का आंकड़ा पार   

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में फिर रचा इतिहास, 200 करोड़ खुराक टीकों का आंकड़ा पार   

एस. के. राणा July 17 2022 39504

प्रधानमंत्री मोदी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई दी। केन्‍द्रीय स्वास्थ्य मंत्री इसे

वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन का मामला, खंगाली जा रही दवा कारोबारियों की कुंडली

वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन का मामला, खंगाली जा रही दवा कारोबारियों की कुंडली

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2022 33459

एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड इकाई की टीमें नकली कोविड दवा तैयार कर बाजार में खपाने वालों की तलाश कर रह

कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाएँगें पाँच जरूरी मंत्र : डॉ. सूर्यकांत

कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाएँगें पाँच जरूरी मंत्र : डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2021 36398

ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाव के पाँच जरूरी मंत्र हैं - समय से कोविड टीके की दोनों डोज को लगवाना, टीकाकरण

यूपी में पैरामेडिकल कर्मचारी नेताओं का तबादला निरस्त, देखिए अंदरखाने की पूरी राजनीति

यूपी में पैरामेडिकल कर्मचारी नेताओं का तबादला निरस्त, देखिए अंदरखाने की पूरी राजनीति

रंजीव ठाकुर August 06 2022 37274

हेल्थ जागरण आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर एक अति विशेष जानकारी बताने जा रह

कोविड अस्पतालों को नॉन कोविड करने की प्रक्रिया शुरू,  रेलवे अस्पताल को नॉन कोविड हॉस्पिटल घोषित।

कोविड अस्पतालों को नॉन कोविड करने की प्रक्रिया शुरू, रेलवे अस्पताल को नॉन कोविड हॉस्पिटल घोषित।

हे.जा.स. January 25 2021 22706

राजधानी में रेलवे अस्पताल को नॉन कोविड हॉस्पिटल घोषित कर दिया गया है। यह पहला अवसर है जब 240 बिस्तरो

कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर

कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर

एस. के. राणा March 07 2025 170043

वैश्विक कैंसर डाटा के एक विश्लेषण के अनुसार, भारत में हर पांच में से तीन लोग कैंसर का पता चलने के बा

Login Panel