देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रधानमंत्री चिंतित, बुधवार को मुख्‍यमंत्रियों से होगी चर्चा।

चिंता का कारण महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में बढ़ता कोरोना संक्रमण है। नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 78 फीसद से ज्यादा इन्हीं पांच राज्यों में पाए गए हैं।

हे.जा.स.
March 16 2021 Updated: March 16 2021 03:49
0 27111
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रधानमंत्री चिंतित, बुधवार को मुख्‍यमंत्रियों से होगी चर्चा। प्रतीकात्मक

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता बढ़ा दिया है। वे बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्‍यमंत्रियों इस विषय पर चर्चा करेंगे। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से और टीकाकरण अभियान के मुद्दों पर चर्चा होगी।  

चिंता का कारण महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में बढ़ता कोरोना संक्रमण है। 85 दिनों बाद देश में जो 26 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 78 फीसद से ज्यादा इन्हीं पांच राज्यों में पाए गए हैं। इनमें से भी 63 फीसद से ज्यादा मामले अकेले महाराष्ट्र में ही मिले हैं। हालांकि, संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी एक करोड़ 10 लाख को पार कर गया है।

अब तक कोविड-19 से  1,58,725 लोगों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर घटकर 96.68 फीसद पर आ गई है और मृत्युदर 1.39 फीसद है। सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मौजूदा समय में कुल 2,19,262 सक्रिय मामले हैं, जो कुल संक्रमितों का 1.93 फीसद है। महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में ही 77 फीसद से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 

16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना महामारी की वजह से किसी मरीज की जान नहीं गई है। इन राज्यों में असम, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट दवा-ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट दवा-ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार August 30 2026 476

अस्पतालों में बुखार और फ्लू से संबंधित मरीजों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाने के निर्देश दिए हैं

दृष्टिबाधित लोगों के जीवन का सफर आसान करेगी एकेटीयू ब्लाइंड असिस्टेंट डिवाइस

दृष्टिबाधित लोगों के जीवन का सफर आसान करेगी एकेटीयू ब्लाइंड असिस्टेंट डिवाइस

रंजीव ठाकुर September 05 2022 29264

आँखों से कम या बिलकुल भी ना दिखने की स्थिति में जीवन का सफर तय करना बहुत मुश्किल होता है। सरकार ऐसे

यूपी में पैरामेडिकल कर्मचारी नेताओं का तबादला निरस्त, देखिए अंदरखाने की पूरी राजनीति

यूपी में पैरामेडिकल कर्मचारी नेताओं का तबादला निरस्त, देखिए अंदरखाने की पूरी राजनीति

रंजीव ठाकुर August 06 2022 37274

हेल्थ जागरण आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर एक अति विशेष जानकारी बताने जा रह

कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया

कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया

हे.जा.स. December 30 2021 31408

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को बड़ा खतरा बताया और कहा कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था को तबाह कर सकता है। इससे स

डेंगू की जांच निजी लैब में 1200 से 1400 रुपये में होगी

डेंगू की जांच निजी लैब में 1200 से 1400 रुपये में होगी

आरती तिवारी September 02 2023 34958

डेंगू की जांच का शुल्क 1200-1400 रुपये जबकि चिकनगुनिया का 1200 से 1700 और स्क्रब टाइफस का 1200-1400

यूपी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

यूपी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

आरती तिवारी October 08 2022 27292

24 घंटे के दौरान चार लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें दो मरीजों को केजीएमयू में भर्ती क

सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत बदलिए: डायटीशियन आयशा

सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत बदलिए: डायटीशियन आयशा

आयशा खातून March 09 2023 31243

सुबह चाय-कॉफी पीने के जगह कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो एनर्जी से भरपूर हों और शरीर को

सर्दियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड्स, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

सर्दियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड्स, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

लेख विभाग November 15 2022 29498

सर्दियों के मौसम में बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में सर्दी-जुखाम, खां

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

हुज़ैफ़ा अबरार October 02 2022 33827

देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा

इलाज के दौरान दो नवजात बच्चों की मौत, अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

इलाज के दौरान दो नवजात बच्चों की मौत, अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

विशेष संवाददाता May 25 2023 34311

मृतक बच्चों के पिता सर्वेश ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने के दौरान पत्नी को जिला अस्पताल (District Hos

Login Panel