देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मरीजों की सुविधा के लिए सभी पैथी को एक साथ काम करना चाहिए: डॉ. भारती

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जिस तरह अलग-अलग पैथी ने एक साथ काम किया, इससे आगे भी स्वास्थ्य प्रणाली के समग्र दृष्टिकोण पर काम करने की आवश्यकता है। मरीजों की सुविधा के लिए एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी और योग सभी को एकीकृत दृष्टिकोण से काम करना चाहिए।

मरीजों की सुविधा के लिए सभी पैथी को एक साथ काम करना चाहिए: डॉ. भारती केंद्रीय मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार

रायपुर। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी और योग सभी को एकीकृत दृष्टिकोण से काम करना चाहिए।


छत्तीसगढ़ के रायपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने मेडिकल छात्रों (medical students) से अपनी समर्पित सेवाओं के साथ समाज के उत्थान के लिए काम करने का आग्रह किया।


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (Union Minister of State for Health and Family Welfare) ने छात्रों से कहा कि केंद्र सरकार सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए एक मिशन मोड में काम कर रही है।


मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) के दौरान जिस तरह अलग-अलग पैथी (उपचार के रूप) ने एक साथ काम किया, इससे आगे भी स्वास्थ्य प्रणाली (health system) के समग्र दृष्टिकोण पर काम करने की आवश्यकता है। मरीजों की सुविधा के लिए एलोपैथी (Allopathy), होम्योपैथी (Homeopathy), आयुर्वेद (Ayurveda), यूनानी (Unani) और योग (Yoga) सभी को एकीकृत दृष्टिकोण से काम करना चाहिए।’’


उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य उपचार के विभिन्न तरीके के बावजूद रोगियों को राहत सुनिश्चित करना है। यह आपकी मानसिकता होनी चाहिए और इसे व्यवहार में लाना चाहिए। हमें अपनी संस्कृति और विरासत को विकास के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।’’


केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "देश में एमबीबीएस सीटों में 95 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है, और स्नातकोत्तर ( Post Graduate) सीटों में 2014 से 110 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। वर्तमान में 665 मेडिकल कॉलेज हैं जबकि यह संख्या 2014 में 387 थी।’’


उन्होंने कहा, ‘‘देश में 220 करोड़ से अधिक कोविड टीकों की खुराक दी गई है। इसके अलावा, भारत ने 90 से अधिक देशों को महामारी के दौरान कोविड के टीके और दवाओं की आपूर्ति भी की, जो देश की ताकत को दर्शाता है।’’


केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि सभी छात्र अब अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश करेंगे और शिक्षा के दौरान उन्होंने जो ज्ञान प्राप्त किया है, उसकी सेवा के रूप में समाज को लौटाने का समय आ गया है। समाज डॉक्टरों (doctors) को भगवान का दर्जा देता है, और आप सभी को पेशे की नवीनता के साथ समाज के विश्वास को बनाए रखना चाहिए।


उन्होंने सेवा के लिए रायपुर स्थित एम्स की सराहना की और कहा कि यह संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई के साथ चिकित्सा प्रौद्योगिकी के लिए एक नवाचार केंद्र स्थापित कर रहा है।


इस अवसर पर भाजपा सांसद सुनील सोनी, अरुण साव और सरोज पाण्डेय तथा एम्स के निदेशक डॉक्टर नितिन एम नागरकर उपस्थित थे। एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में मेडिकल और नर्सिंग के कुल 850 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इंदौर में खसरे के मामले बढ़े, दिमागी बुखार से किशोर की मौत 

इंदौर में खसरे के मामले बढ़े, दिमागी बुखार से किशोर की मौत 

विशेष संवाददाता March 06 2023 34407

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया, ‘‘हमें पिछले एक महीने में खसरे के 47 मामले मिले हैं।

व्यक्ति के पसीने के सैंपल से पता चलेगा कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं

व्यक्ति के पसीने के सैंपल से पता चलेगा कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं

हे.जा.स. February 02 2023 36729

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र ने दावा किया है कि उसने एक ऐसा बायोसेंसर डेवलप किया है, जो

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

श्वेता सिंह August 21 2022 25787

कोरोना संक्रमितों का ग्राफ यूपी में धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में दो को

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

एस. के. राणा March 23 2022 24538

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को

कैंसर जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत

कैंसर जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत

विशेष संवाददाता November 09 2022 30756

डॉ राममोहन सहाय ने बताया कि आज से जिले के सभी प्रखंडों में कैंसर जागरूकता सप्ताह का व्यापक प्रचार प्

मच्छर भगाने के लिए स्प्रे, तेल या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स

मच्छर भगाने के लिए स्प्रे, तेल या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स

श्वेता सिंह August 19 2022 40091

मच्छरों से बचने के लिए स्प्रे, क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल करने से त्वचा पर रैशेज, सूजन, जलन या फिर एलर

हेपेटाइटिस के 95% रोगियों में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं: डॉ. राहुल राय

हेपेटाइटिस के 95% रोगियों में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं: डॉ. राहुल राय

लेख विभाग October 15 2023 102340

मुख्य रूप से 4 वायरस इस बीमारी के कारक माने जाते हैं – ए, बी, सी और ई- और काफी हद तक रोके जा सकते है

होटल समूह ताज ने 24 टीबी मरीजों को लिया गोद

होटल समूह ताज ने 24 टीबी मरीजों को लिया गोद

आरती तिवारी April 07 2023 24166

होटल समूह ताज ने गुरूवार को 24 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषक सामग्री प्रदान करने के साथ ही भावनात्मक

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

विशेष संवाददाता October 10 2022 33940

उत्तराखंड में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  लंपी से 2 दिन में

जानिए सदाबहार फूल के औषधीय फायदे

जानिए सदाबहार फूल के औषधीय फायदे

आरती तिवारी September 11 2022 82693

सदाबहार एक ऐसा फूल है, जो पूरे साल खिलता है। आयुर्वेद में सदाबहार को डायबिटिज के इलाज में काफी असरदा

Login Panel